|
03-08-2012, 04:00 PM | #1 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
राजनीति के माध्यम से 'देश-सेवा' का ठेका
आप सभी को संभवतः स्मरण होगा कि अन्ना हजारे ने जब से भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन शुरू किया, तभी से कांग्रेस के कई सिंह, सिंघवी, तिवारी, द्विवेदी, सिब्बल, अल्वी और खुर्शीद आदि-आदि बार-बार उन्हें चुनौती देते रहे कि यदि वे क़ानून बनाना चाहते हैं, तो चुनाव लड़ें और संसद में आएं ! अब जब टीम अन्ना यह कदम उठाने जा रही है, तो वे सब कांग्रेसी यह कह कर विलाप में जुटे हैं कि 'टीम अन्ना का असली मकसद सामने आ गया' अथवा 'हम तो पहले ही कहते थे कि इनका उद्देश्य यही है' ! यहां सवाल उठता है कि आखिर आपको आपत्ति किस वज़ह से है ? क्या राजनीति के माध्यम से तथाकथित 'देश-सेवा' का ठेका आपने लिया हुआ है कि इस ओर और कोई नहीं देख सकता और फिर यह ठेका आपको दिया किसने है ? उम्मीद की जानी चाहिए कि देश को शीघ्र ही एक नया स्वच्छ और भ्रष्टाचार मुक्त राजनीतिक गठबंधन उपलब्ध हो जाएगा !
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-08-2012, 04:20 PM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: राजनीति के माध्यम से 'देश-सेवा' का ठेका
एक बयान पर करें नज़र -
टीम अन्ना हमेशा से सत्ता चाहती थी : कांग्रेस टीम अन्ना की राजनीतिक विकल्प तलाश करने की नीयत जाहिर करने के बाद उसके खिलाफ अपने हमले जारी रखते हुए कांग्रेस ने आज कहा कि टीम अन्ना के सदस्य हमेशा से सत्ता चाहते थे। कांग्रेस नेता और केन्द्रीय जहाजरानी मंत्री जी. के. वासन ने चेन्नई में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस पिछले एक वर्ष से लगातार कह रही है कि अन्ना और उनकी टीम की दिलचस्पी राजनीति में है और वह हमेशा सत्ता में आना चाहते थे।’’
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
03-08-2012, 04:26 PM | #3 |
Administrator
|
Re: राजनीति के माध्यम से 'देश-सेवा' का ठेका
पहले तो अलैक जी को यह एक ज्वलंत और काफी महत्वपूर्ण मुद्दा उठाने के लिए धन्यवाद.
कांग्रेस के इस रवैये के पीछे उनका अहंकार दीखता है, उन्हें लगता है हर बार गाँधी परिवार नामक घोड़े पर सवार होकर, भारत के मुस्लिमो को हांक कर सत्ता के शिखर पर वो लोग बार बार विराजमान हो जायेंगे. लेकिन उन्हें नहीं पता की वक़्त बदल चूका है. अब लोग उनके बहकावे में नहीं आने वाले. जहाँ तक अन्ना की टीम का सवाल है मेरा मानना है की उन्हें पहले अपना एक agenda बनाना होगा. हम लोगो को उनकी भ्रस्टाचार के मुद्दे पर राय पता है लेकिन उनकी कश्मीर पर क्या राय है, पाकिस्तान के बारे में उनका क्या ख्याल है, विदेश नीति कैसी होनी चाहिए, अर्थ नीति कैसी होनी चाहिए, इन सवालों पर टीम अन्ना को अपना नजरिया जनता को बताना होगा. जहाँ तक मैं देख पा रहा हूँ. उनको हिसार policy को आगे बढ़ाना चाहिए. चुन चुन कर इमानदार उम्मीदवारो का समर्थन करना चाहिए, चाहे वो किसी भी पार्टी के हो. वैसे टीम अन्ना का रुझान सेण्टर राईट में ज्यादा है. और अंत में यही कहूँगा, "कांग्रेस सत्ता में वापिस" २०१४ में इससे बुरी खबर और कोई नहीं हो सकती.
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
03-08-2012, 05:11 PM | #4 | |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: राजनीति के माध्यम से 'देश-सेवा' का ठेका
Quote:
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
|
03-08-2012, 04:34 PM | #5 | |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: राजनीति के माध्यम से 'देश-सेवा' का ठेका
Quote:
अन्ना हज़ारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जब संधर्ष शुरू किया तो सारे भ्रष्टाचारी नेता, चाहे वो किसी भी दल के हो, पूरा दाना पानी लेकर टीम अन्ना के खिलाफ मुहिम मे जुट गए थे। सबका इतिहास ढूंढ रहे थे, अन्ना को सेना से भगोड़ा बताने के लिए एड़ी चोटी एक किए हुये थे, पाँच साल बाद अरविंद केजरीवाल के पास लाखो रुपये चुकाने के लिए विभागीय नोटिश आता है। वही सभी भ्रष्टाचारी नेता आराम से स्विस बैंक मे अपना बैंक बैलेन्स बढ़ाने मे लगे हुये रहते है। एक माननीय मंत्री जी संसद भवन खुलेआम अन्ना हज़ारे का माखौल उड़ाते है, और बाकी मंत्री बेशर्मी से उसपर ठहाका लगाते है। कोई उनको चुनाव लड़कर जीतने के लिए ललकारता है, कोई उनके दौड़ने पर आश्चर्य करता है.... हद हो गई भाई। मगर किसी ने इसके पीछे छिपी मंशा पर कुछ नहीं बोला। बोलते भी कैसे..... भला कोई अपने पैर मे कुल्हाड़ी कैसे मार सकता है? कैसे कह सकता है की देश मे भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिये। कैसे कहे की मुझे जेल भेज दो। बेहतर है की अन्ना को ही जेल भेज दो। कैसे कहे की हम दोषी है, इसीलिए अन्ना को दोषी कह दो। कैसे कहे की भ्रष्टाचार खत्म करो, इसीलिए अन्ना को खत्म कर दो। |
|
03-08-2012, 05:14 PM | #6 | |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: राजनीति के माध्यम से 'देश-सेवा' का ठेका
Quote:
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
|
25-12-2012, 02:14 PM | #7 | |
Tech. Support
Join Date: Dec 2009
Location: Bangalore
Posts: 2,771
Rep Power: 35 |
Re: राजनीति के माध्यम से 'देश-सेवा' का ठेका
Quote:
__________________
|
|
03-08-2012, 04:35 PM | #8 |
VIP Member
|
Re: राजनीति के माध्यम से 'देश-सेवा' का ठेका
जब से ये खबर सुनी है मुझे तो विश्वास ही नही हो रहा है ! लेकिन अब सोचने वाली ये बात है की अन्ना जी राजनीति के दलदल मेँ उतरने के बाद कब तक खुद को कीचड़ से बचाकर रख सकेँगे ?
क्या गारंटी होगी की उनकी पार्टी की सभी सदस्य पूरी ईमानदारी के साथ देश की सेवा मे लगे रहेँगे ?
__________________
Disclaimer......! "फोरम पर मेरे द्वारा दी गयी सभी प्रविष्टियों में मेरे निजी विचार नहीं हैं.....! ये सब कॉपी पेस्ट का कमाल है..." click me
|
03-08-2012, 05:19 PM | #9 | |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: राजनीति के माध्यम से 'देश-सेवा' का ठेका
Quote:
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
|
10-12-2012, 09:28 PM | #10 |
Special Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 3,570
Rep Power: 42 |
Re: राजनीति के माध्यम से 'देश-सेवा' का ठेका
अन्ना हजारे ने तो अपनी राजनैतिक बनाने का विचार त्याग दिया है लेकिन उनके साथी केजरीवाल ने तो अपनी नई पार्टी लांच कर ही दी ,देखना ये है की केजरीवाल और नकी पार्टी क्या गुल खिलाती है ,सिर्फ अन्य पार्टी के नेताओं का भण्डाफोड़ ही करती रहेगी या कुछ और करेगी !
|
Bookmarks |
|
|