|
![]() |
#1 |
VIP Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
सरकार ने जहां महंगाई की मार दी है, वहीं जनता को सर्दी की मार भी झेलनी पड़ रही है। तीसरे भारत-इंग्*लैंड वनडे के लिए पूरी तरह तैयार रांची में भले ही मौसम का मिजाज अभी बिगड़ा नहीं हो, लेकिन कांग्रेस के चिंतन शिविर के लिए तैयार जयपुर में मौसम का हाल बुरा है। जयपुर ही नहीं, बल्कि आने वाले दिनों में पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड फिर जोर पकड़ सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से गुरुवार को जम्मू कश्मीर में ताजा हिमपात हुआ। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश हुई। कई जगह ओले भी पड़े। राजस्थान में जयपुर, शेखावाटी क्षेत्र में, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और मध्यप्रदेश के ग्वालियर, मुरैना और नई दिल्*ली में बारिश के साथ ओले गिरे।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को आया पश्चिमी विक्षोभ के तूफान से नीचे की हवा सतह से 8 किमी. तक आसमान में उठ गई। 3500 मी. से ऊपर नमी और पानी की बूंद बर्फ बन जाती है। नमी घुलने के कारण बनी बूंदें बर्फ के टुकड़ों में बदलने से ओलावृष्टि हुई। विक्षोभ के कारण जिन स्थानों पर हवा 3500 मी. से कम ऊंचाई पर उठी, वहां बूंदें जमी नहीं और बारिश के रूप में बरसी। भारत में बारिश के बाद लौटी इस ठंड के पीछे पाकिस्*तान का 'हाथ' है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आईं सर्द हवाएं हैं, जिन्होंने मौसम का मिजाज बिगाड़ा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवती हवाओं ने पंजाब में प्रवेश किया है। करीब सप्ताह भर से धूप का आनंद ले रहे लोगों को वीरवार सुबह बादलों के दर्शन हुए। कुछ घंटे बीते थे कि बादल घने होते गए और तेज आंधी के साथ बारिश हो गई। शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री और अधिकतम 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का मानना है कि शुक्रवार का तापमान वीरवार से भी नीचे गिर सकता है। शनिवार और रविवार को राहत के बाद सोमवार और मंगलवार को फिर से सर्द हवाएं चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को कश्मीर घाटी समेत पीर पंजाल के ऊंचे पर्वतों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हुई। काजीकुंड में 6.2 मिलीमीटर हिमपात हुआ। यहां मौसम विभाग ने और बर्फबारी की संभावना जताई है। भारी बर्फबारी के कारण 294 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। यह कश्मीर को शेष देश से जोडऩे वाला एकमात्र सड़क मार्ग है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित कुफरी, नारकंडा, मशोबरा, चैल में दिनभर हिमपात होता रहा। यहां 10 से 12 सेंटीमीटर बर्फ पड़ी। मनाली, शाली, चैल और सोलन जिले में भी सुबह हल्का हिमपात हुआ। निचले इलाकों में बारिश हुई। धुंध की वजह से भारत-तिब्बत रोड पर यातायात प्रभावित रहा। उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। यह बारिश गेहूं समेत सभी फसलों के लिए लाभदायक है। मुजफ्फरनगर में 3.4 और मेरठ में 1.7 मिलीमीटर बारिश हुई। गुजरात में भी कच्छ-भुज, सौराष्ट्र और बनासकांठा इलाकों में बारिश हुई। हालांकि इस बारिश से राज्य में नमक उद्योग को नुकसान की आशंका है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
![]() |
![]() |
![]() |
#3 |
VIP Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
![]() |
![]() |
![]() |
Bookmarks |
|
|