22-04-2014, 11:15 AM | #11 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: आज का चिटकुला
एक शराबी झूमता हुआ घर की ओर जा रहा था कि अचानक दो लड़कियों की बातें सुन कर रुक गया। दरअसल उसके पीछे-पीछे दो लड़कियाँ पता नहीं किस बात पर आपस में झगड़ते हुए चल रहीं थीं। एक लड़की– भगवान करे तेरी शादी इस शराबी से हो जाए...! दूसरी लड़की– नहीं, भगवान करे तेरी शादी इससे हो जाये...! . . . . . . कुछ देर बाद शराबी- मैं रुकूँ... या जाऊँ? |
22-04-2014, 11:28 AM | #12 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
प्याज की कीमत
प्याज की कीमत
प्याज की बढ़ती कीमतों के हिसाब से जल्दी ही फिल्मों के डायलॉग इस प्रकार के होंगे ! - मेरे करण अर्जुन आयेंगे, और दो किलो प्याज़ लायेंगे... - ये ढाई किलो के प्याज़ जब आदमी खरीदता है ना, तो आदमी उठता नहीं उठ जाता है... - मेरे पास बंगला है, गाड़ी है, बैंक बैलेंस है, रुपया है, पैसा है, तुम्हारे पास क्या है? मेरे पास प्याज़ है ! - जिनके घर प्याज़ के सलाद होते हैं, वो बत्ती बुझा कर खाना खाते हैं... - चिनॉय सेठ, प्याज़ सेठों के खाने की चीज़ नहीं होती, कोई देख ले तो इन्कम टैक्स का छापा पड़ आता है... मैं आज भी फेंके हुए पैसे नहीं उठाता, प्याज़ हो तो अलग बात है... लगता है सब्जी मंडी में नए आये हो साहब? सारा शहर मुझे प्याज़ के नाम से जानता है... - 11 राज्यों की सरकार मुझे ढूंढ़ रही है, पर प्याज़ को खरीदना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है... - ये प्याज मुझे दे दे ठाकुर...! - तुम्हें चारों तरफ से पुलिस ने घेर लिया है, अपने सारे प्याज कानून के हवाले कर दो.... |
22-04-2014, 10:00 PM | #13 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: आज का चिटकुला
बहुत रोचक जोक्स. दो सखियाँ और शराबी कहाँ तक जायेंगे???
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
23-04-2014, 10:36 AM | #14 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: प्याज की कीमत
ताकि गाड़ी रिस्टार्ट हो सके।
एक दिन एक मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक, कैमिकल और कंप्यूटर इंजीनियर एक कार में जा रहे थे, तभी कुछ टूटने की आवाज़ आई और कार बंद हो गई। मैकेनिकल इंजीनियर ने कहा- लगता है, चेसिस रॉड टूटी है। कैमिकल इं.बोला- नहीं, इंजन को गैस नहीं मिली। इलेक्ट्रॉनिक इं. बोला- स्पार्क हुआ होगा, गाड़ी के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में गड़बड़ है। इसी बीच कंप्यूटर इं. बोला- मुझे लगता है, हम सभी को गाड़ी से बाहर निकलकर दोबारा अंदर बैठ जाना चाहिए, ताकि गाड़ी रिस्टार्ट हो सके। |
23-04-2014, 10:40 AM | #15 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: प्याज की कीमत
संता-बंता और उनके एक दोस्त
वाहन चोरी करने के आरोप में संता-बंता और उनके एक दोस्त को गिरफ्तार किया गया। जेल जाने के पहले संता-बंता के दोस्त ने किताबों की मांग की। संता ने जिम के सामान की, जबकि बंता ने ढेर सारी सिगरेट मांगी। सजा पूरी होने पर जेल से संता-बंता का दोस्त बाहर आया बढ़ी हुई दाढ़ी और बाल के साथ। संता बाहर आया पहलवान बनकर। जब बंता बाहर आया, तो लोगों ने देखा वह गुस्से में तमतमाया हुआ था। लोगों के पूछने पर वह बोला- साले तीन साल तक सिगरेट तो बराबर देते रहे, पर लाइटर या माचिस नहीं दिया। |
23-04-2014, 02:14 PM | #16 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: प्याज की कीमत
राशनकार्ड नहीं।”
सन्ता को बाबा की कृपा चाहिए थी। वह उनके दरबार में पहुंचा। उनके चरणों पर उसने अपनी जन्म-कुंडली धर दी। बाबा ने बोलना शुरू कर दिया, “तेरा नाम सन्ता है?” “जी।” “तेरी पत्नी का नाम प्रीतो है?” “जी!” “तेरा एक लड़का है जिसका नाम सुरजीत है?” “जी-जी!!” “तूने कल बीस किलो गेहूं ख़रीदा है?” “जी-जी-जी!!! आप तो अंतर्यामी हैं बाबा! कृपा कीजिए इस दास पर।” “बेवकूफ़! अगली बार कुंडली लेकर आना, राशनकार्ड नहीं।” “मैं नेता हूं।” चोर चाकू दिखाते हुए यात्री से- अबे, पैसे निकाल। आदमी- अबे तू जानता है, मैं कौन हूं? “कौन?” “मैं नेता हूं।” चोर- अच्छा ! तो फिर मेरे पैसे निकाल ! |
23-04-2014, 02:46 PM | #17 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: प्याज की कीमत
रुलाएगा क्या ?
तीन आदमी मरने के बाद भगवान के पास पहुंचे। पहला आदमी : मैं पुजारी था. मैंने आपकी बड़ी सेवा की है. मुझे स्वर्ग में भेजिए। भगवान : इसे नरक में ले जाओ। दूसरा आदमी : मैं डॉक्टर था. मैंने जीवन भर बीमार लोगों की सेवा की है….. भगवान : इसे भी नरक में ले जाओ। तीसरा आदमी : मैं एक शादी-शुदा आदमी था……. भगवान (भावुक होकर) : बस कर पगले ! रुलाएगा क्या ? चल अंदर चल |
05-05-2014, 03:53 PM | #18 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: प्याज की कीमत
एक मुर्गी ने बाज से शादी कर ली ।
एक मुर्गा गुस्से से बोला - " हम मर गए थे क्या?" मुर्गी कहती है - " मै तो तुमसे ही शादी करना चाहती थी, पर मम्मी पापा चाहते थे की लड़का एयर फोर्स में हो ।" |
07-05-2014, 09:46 AM | #19 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: आज का चिटकुला
|
07-05-2014, 09:49 AM | #20 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: आज का चिटकुला
1973 में माँ ने बेटे से कहा: बेटा अपने धर्म की लड़की से शादी करना।
1983 में अपनी जात की लड़की से। 1993 में अपने लेवल की लड़की से। 2003 में अपने देश की लड़की से। और; 2013 में कमीने लड़की से ही शादी करना। |
Bookmarks |
Tags |
आज का चुटकला, aaj ka chutkala, latest jokes |
|
|