![]() |
#351 |
Exclusive Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() न्यूयार्क। ओसामा बिन लादेन पर की गई अमेरिकी कार्रवाई में बरामद अलकायदा सरगना के एक वफादार संदेशवाहक के मोबाइल फोन से पाकिस्तान की आईएसआई के लंबे समय से सहयोगी रहे आतंकी संगठन हरकत-उल-मुजाहिदीन [एचयूएम] से संपर्क के संकेत मिले हैं।
__________________
![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
#352 |
Exclusive Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
बालकृष्ण पर केस, रामदेव ने लौटाई जमीन
फर्जी पासपोर्ट मामले में बालकृष्ण के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया। पतंजलि योगपीठ ने विवादित जमीन से योगग्राम का कब्जा हटा लिया है...
__________________
![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
#353 |
Exclusive Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
अब 600 की गैस, 100 रुपये लीटर पेट्रोल?
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक साल के अंत तक पेट्रोल 80 से 100 रुपये लीटर और रसोई गैस के दाम 600 रुपये तक पहुंच सकते हैं..
__________________
![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
#354 |
Exclusive Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
बिहार में आरा की एक अदालत ने शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। कोर्ट में ठाकरे के खिलाफ 3 साल से मुकदमा चल रहा था।
कोर्ट ने ठाकरे के खिलाफ कई वॉरंट जारी किए, लेकिन जब बाल ठाकरे पेश नहीं हुए तो सब डिविजनल जुडिशल मैजिस्ट्रेट एसबीएम त्रिपाठी ने संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया। ऐडवोकेट राजेश सिंह ने मार्च 2008 में ठाकरे के खिलाफ केस दर्ज कराया था। ठाकरे पर आरोप था कि उन्होंने शिवसेना के मुखपत्र ' सामना ' में कई भड़काऊ लेख लिखे, जिससे बिहार के लोगों की भावना को ठेस पहुंची। कोर्ट ने कई बार ठाकरे को पेशी के लिए समन भेजा लेकिन ठाकरे न तो खुद हाजिर हुए और न ही ठाकरे की तरफ से कोई और हाजिर हुआ। इसी वजह से कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए संपत्ति की कुर्की का आदेश दे दिया है।
__________________
![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
#355 |
Exclusive Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
साउथ-वेस्ट दिल्ली के द्वारका में एक जिम ट्रेनर से रेप और छेड़छाड़ के आरोप में जिम के मैनेजर व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि द्वारका सेक्टर-11 के डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के हेल्थ क्लब में जिम ट्रेनर की ट्रेनिंग ले रही युवती दीपा (बदला हुआ नाम) से मैनेजर ने चेंजिंग रूम में एक सप्ताह के भीतर दो बार बलात्कार किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपा की शादी होने वाली है, इसलिए उसने लोक लाज से इसके बारे में किसी को नहीं बताया। कुछ दिन बाद जिम मैनेजर अजय प्रताप के दोस्त कमलेश ने भी बलात्कार की कोशिश कोशिश की तो दीपा ने अपने मंगेतर को इस बारे में बताया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब बॉयफ्रेंड ने इस बारे में अजय प्रताप और कमलेश से बात करनी चाही तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद उसे इलाज के दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। इसके बाद लड़की की ओर से 26 जून को द्वारका साउथ थाने में लिखित शिकायत दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दीपा के साथ जिम मैनेजर ने 19 और 24 जून को बलात्कार किया। दीपा का मेडिकल करवाया गया और रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जिम मैनेजर अजय प्रताप को रेप के आरोप में और उसके दोस्त कमलेश को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की जुडिशल कस्टडी में भेज दिया गया।
__________________
![]() ![]() ![]() ![]() Last edited by pankaj bedrdi; 28-06-2011 at 03:53 PM. Reason: 2 |
![]() |
![]() |
![]() |
#356 |
Exclusive Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
इस्लामाबाद ।। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री चौधरी अहमद मुख्तार ने साफ-साफ कहा है कि पाकिस्तान सामरिक लिहाज से भारत का मुकाबला नहीं कर सकता। भारत के पास युद्ध में ज्यादा समय तक टिकने की क्षमता है।
बीबीसी उर्दू से बातचीत में मुख्तार ने कहा, ' अगर हम सामरिक लिहाज से उनका मुकाबला करना चाहें और जितने आधुनिक हथियार उनके पास हैं, वे सब खरीदने की कोशिश करें तो यह शायद हमारे लिए संभव नहीं होगा। ' अपनी बात को समझाते हुए उन्होंने कहा, ' भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान से छह से सात गुना बड़ी है और इसका व्यापार पाक के मुकाबले पांच से छह गुना ज्यादा है। ' उन्होंने कहा कि ' पाकिस्तान और भारत की लड़ने की क्षमता 20-22 दिनों की हुआ करती थी। भारत ने अब काफी हथियार इकट्ठा कर लिए हैं। शायद वे 45 दिनों तक टिके रह सकते हैं। हम ऐसा नहीं कर सकते। ' उनसे पूछा गया था कि क्या भारत को सबसे बड़े दुश्मन के रूप में पेश करना देश की समस्याओं का असल कारण है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे दोनों देश रिश्तों में आई दूरी कम कर रहे हैं। हम पहले लड़ चुके हैं, आज भी सीमा को लेकर समस्याएं हैं और मुंबई आतंकी हमले का फैक्टर भी है, इन सबके बावजूद दोनों देशों के रिश्तों में सुधार हो रहा है।
__________________
![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
#357 |
Exclusive Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) ।। देश के लिए शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के साथ छत्तीसगढ़ प्रशासन इस तरह संवदेनहीन हो जाएगा कि शहीदों के पार्थिव शरीर को कचरा ढोने वाले वाहन से मुख्यालय लाएगा, यह शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा। डीजीपी विश्व रंजन ने मंगलवार को स्वीकार किया कि दंतेवाड़ा जिले में रविवार रात नक्सली हमले में शहीद तीन पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर वाले ताबूतों को नगरपालिका की कचरा ढोने वाली एक गाड़ी से पुलिस मुख्यालय लाया गया।
रंजन बताया, ' उस समय कोई ऐम्बुलेंस उपलब्ध नहीं था....केवल नगरपालिका का वाहन ही मौजूद था। ' रंजन ने कहा कि पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर वाले ताबूत को लाने से पहले मिनी ट्रक की अच्छे तरीके से साफ-सफाई की गई थी। गौरतलब है कि तीन पुलिसकर्मियों लक्ष्मण भगत, असलन इक्का और भूषण मांडवई के पार्थिव शरीर सोमवार को किरनदुल के विस्फोट स्थल से दंतेवाड़ा मुख्यालय लाए गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांवों के लिए भेजा गया। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अंकित गर्ग ने भी स्वीकार किया कि पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर वाले ताबूतों को नगरपालिका के वाहन में लाया गया था, लेकिन उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह कचरा ढोने वाला वाहन था तब उन्होंने लम्बी चुप्पी के बाद कहा, ' मैं नहीं जानता यह किस तरह का वाहन था लेकिन हां यह नगरपालिका का वाहन था। ' दंतेवाड़ा के पत्रकार विनोद सिंह ने कहा कि किरनदुल और उसके नजदीकी कस्बे बाचेली में कई ऐम्बुलेंस मौजूद हैं। दोनों कस्बों में सरकार के नियंत्रण वाली खनन कम्पनी एनएमडीसी के कर्मचारियों के लिए कई अस्पताल, बाजार और रिहायशी कॉलोनियां हैं। सिंह ने कहा, ' किसी ने ऐम्बुलेंस लाने का प्रयास ही नहीं किया। एक पुलिसकर्मी जिसे शहीदों के सम्मान के लिए पार्थिव शरीर को भेजने के लिए कहा गया था, उसने वाहन के लिए किरनदुल के नगरपालिका को फोन किया। ' गौरतलब है कि तीनों पुलिसकर्मी किरनदुल पुलिस स्टेशन से महज चार किलोमीटर की दूरी पर शहीद हुए। उनके साथ सात लोग उस बोलेरो में सवार थे, जो नक्सलियों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग की चपेट में आ गई। एक पुलिसकर्मी ने बाद में दम तोड़ा।
__________________
![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
#358 |
Exclusive Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
काबुल में आतंकवादी हमला, 16 मरे
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार रात को तालिबानी आतंकवादियों ने एक फाइव स्टार होटल पर हमला कर दिया, जिसमें 16 लोग मारे गए। मृतकों में दस नागरिक और छह हमलावर शामिल हैं।
__________________
![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
#359 |
Exclusive Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
8 जुलाई को नासा का आखिरी शटल
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा आगामी आठ जुलाई को अपने अंतिम अंतरिक्ष शटल को प्रक्षेपित करेगा। इसके साथ ही नासा का 30 साल पुराना शटल कार्यक्रम पूरा हो जाएगा।
__________________
![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
#360 |
Exclusive Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
सर्वदलीय बैठक से पहले गुरुवार को सोनिया से मिलेंगे हजारे
लोकपाल पर तीन जुलाई को सरकार द्वारा बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक से पहले गुरुवार को अपना पक्ष के लिए अन्ना हजारे और उनके साथी सोनिया गांधी सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं से मिलेंगे।
__________________
![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
Bookmarks |
Tags |
खबर, समाचार, हिंदी न्यूज़, current affairs, hindi, news |
|
|