25-12-2022, 08:42 AM | #1 |
Diligent Member
|
दिन आये हैं मास्क के...
दिन आये हैं मास्क के...
■■■■■■■■■■ दिन आये हैं मास्क के, लौट पुनः इक बार। जीवन यह अनमोल है, बचकर रहना यार।। दिया सभी को चीन ने, इक ऐसा शैतान। आता बारम्बार जो, लेने सबकी जान।। पूरी दुनिया हो गयी, सेहत से कमजोर। आँखों से दिखता नहीं, साँसों का यह चोर।। जाने कबतक साथियों, जाएगा यह दौर। कोरोना है चाहता, कितने आँसू और।। हट्टे कट्टे देह को, कर सकता है रेत। करना है अब सामना, होकर खूब सचेत।। दोहे- आकाश महेशपुरी दिनांक- 23/12/2022 ■■■■■■■■■■■■■■■ वकील कुशवाहा 'आकाश महेशपुरी' ग्राम- महेशपुर पोस्ट- कुबेरस्थान जनपद- कुशीनगर उत्तर प्रदेश पिन- 274309 मो- 9919080399 |
Bookmarks |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|