01-07-2011, 07:12 PM | #20 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: जीवन चलने का नाम।
विज्ञान में क्रांति पैदा करने वाले चार्ल्स डार्विन बचपन मे बेहद फूहड़ थे। अनफोकस्ड। 13 साल की उम्र में उन्हे रासायनिक पदार्थो में प्रतिक्रिया कराने में मजा आता था। दोस्त ‘गैस डार्विन’ कहा करते थे। पिता की नजर मे वे बेहद आलसी थे। कुछ भी असाधारण नहीं। मेडिकल कॉलेज भेजे गये, पर दूसरे ही साल पढ़ाई छोड़ कर भाग खड़े हुए। खून देखकर उनका माथा चकराने लगता था। वे पादरी बनने की कोशिश करने लगे। धर्म – अध्यात्म व शास्त्रीय किताबों में सिर खपाया। फिर लगा, यह उनके वश की बात नहीं। इसके बाद समुद्री जीवो व घासो को इकट्ठा करने करने निकाल पड़े। हजारो स्पेशीज इकट्ठा करने किये। शोध में लगे रहे और ‘विकास का सिद्धांत’ देकर विज्ञान में क्रांति कर दी। काग हो या केला, माछ हो या मेहंदी, पूर्वज के हिसाब से सभी जीव एक – दूसरे से जुड़े हैं। तब धार्मिक मान्यता थी कि ईश्वर ने मानव को अन्य जीवों से अलग बनाया हैं। डार्विन के इस सिद्धांत से दर्शन में नया विवाद खड़ा हो गया। इन विवादो को छोड़ दें, तो डार्विन के सिद्धांतों की वजह से बीमारियों कि जांच से लेकर कई अनसुलझे सवाल हल होने लगे। मानव जीवन पहले से बहुत बेहतर हुआ। अब आज के युवा, जो फेल होने, बीच में पढ़ाई छोडने के कारण नशा पसंद करने लगते है या आत्मघाती विचार को पास फटकने देते हैं, वे डार्विन के आईने में खुद को देखें। आपके भीतर भी कोई अमूल्य प्रतिभा होगी, उसे खिलने दें। दुनिया आपको कहेगी, थैंक्यू.
|
Bookmarks |
Tags |
inspirational stories, inspirations, life, stories |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|