06-11-2010, 11:55 AM | #17 |
Special Member
Join Date: Jun 2010
Location: Jhumri Tillaiya
Posts: 2,429
Rep Power: 21 |
भारत, जो कि विश्व के सबसे बड़े देशों में सातवाँ स्थान रखता है, की सभ्यता संसार की सर्वाधिक प्राचीन सभ्यताओं में से एक है। अनेक पर्वतमालाएँ, अनेक समुद्रतट, विशाल रेगिस्तान आदि भारत को एक विशिष्ट भौगोलिक पहचान प्रदान करते हैं। भारत पूर्व में अरब सागर से, दक्षिण में हिन्द महासागर से, पश्चिम में बंगाल की खाड़ी से और उत्तर दिशा में हिमालय की पर्वतश्रेणियों से घिरा हुआ हैं।
हिमाच्छादित हिमालय की ऊंचाइयों से शुरू होकर दक्षिण के विषुवतीय वर्षा वनों तक फैले हुए भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि.मी. है। 1 मार्च 2001 के अनुसार भारत की जनसंख्या 1,028 मिलियन (532.1 मिलियन पुरुष और 496.6 मिलियन स्त्री) थी, जो कि अब तक और भी बढ़ चुकी है। प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता का उद्गम स्थल भारत चार प्रमुख धर्मों, हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म की उद्भव भूमि भी है, जबकि पारसी धर्म, यहूदी धर्म, ईसाई धर्म और इस्लाम धर्म भी इसमें समाहित हैं। Last edited by anjaan; 06-11-2010 at 12:23 PM. |
Bookmarks |
Tags |
do you know, interesting facts |
|
|