22-11-2010, 09:54 AM | #1 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Posts: 1,519
Rep Power: 21 |
Mega thread - डिजाइनिंग & एनीमेशन
नमस्कार,
इस विषय पर इन्टरनेट पर सामग्री बहुत अधिक मात्र में है किन्तु हिंदी में .०१% भी नहीं है अतः हिंदी भाषी छात्रों को सहायता देने के लिए इस सूत्र का निर्माण कर रहा हूँ | मैं यहाँ पर कोई जानकारी आर्टिकल के रूप में नहीं लिखूंगा, यह एक प्रश्न उत्तर के जैसी श्रंखला होगी | जिस भी सदस्य को जानकारी चाहिए वे अपने प्रश्न पूंछें मैं संस्तुष्ट करने का प्रयास करूँगा | प्रश्न किन सॉफ्टवेर से सम्बंधित हो सकते हैं वे इस प्रकार हैं ( यह सूचि समय समय पर अपडेट की जाती रहेगी : photoshop fireworks dreamweaver flash (action script basics only) after effects nuke adobe premier pro camtasia autodesk max vray afterburn fumefx rayfire thinking particle particle flow(native plug-in of max) realflow mocha boujour topics related to audio video conversion इनके अतिरिक्त किसी अन्य विषय पर जानकारी के लिए व्यक्तिगत सन्देश कर सकते हैं किन्तु इस सूत्र पर उनका उत्तर नहीं दिया जायेगा | प्रश्न पूछने से पहले इन बातों पर ध्यान दें : १- मैं वरीयता प्रायोगिक और जटिल प्रश्नों को दूंगा, जिन सदस्यों को अभी बेसिक में समस्या है उन्हें मैं उपर्युक्त स्थान का लिंक दे दूंगा | २- प्रश्न तर्कसंगत और उपर्युक्त होना चाहिए, प्रश्नकरता से मैं आधारभूत जानकारी होने की अपेक्षा करूँगा | ३- उत्तर देने हेतु किसी समयसीमा की अपेक्षा ना करें, यदि किसी कारणवश प्रश्नकर्ता को जल्दी है तो उसका कारण प्रश्न के साथ लिख दें, मैं उसे वरीयता देने का प्रयास करूँगा | धन्यवाद, अमित Help me to keep this thread clean. Don't post anything apart from query, question and doubts. Thanks Last edited by amit_tiwari; 22-11-2010 at 10:00 AM. |
Bookmarks |
Tags |
animation, career, courses, designing, games, gaming, hindi, india, multimedia |
|
|