11-11-2012, 07:51 AM | #11 |
Diligent Member
Join Date: Dec 2009
Posts: 869
Rep Power: 16 |
Re: प्रतियोगी - विपिन बिहारी मिश्र
जब दोनों न जाकर अरुण बाबू से इसके बारे में पूछा तो उनके आदमी ने उन्हें वहाँ से धक्का मार कर बाहर कर दिया।
'रास्ता रोको अभियान की खबर गाँव तक पहुँच गई और जब विघ्नराज अपने गाँव पहुँचा तो बाप ने खूब पिटाई की। विघ्नराज रात को ही गाँव छोड़कर अमरेश के पास शहर लौट गया। विघ्नराज ने अमरेश से कहा,''भाई, कोई और रास्ता निकालो। यह पॉलिटिक्स-वॉलिटिक्स मुझसे नहीं होगी। ऐसा कोई धन्धा बताओ जिसमें हर्रे लगे न फिटकरी और रंग चोखा आए। बस साल-दो-साल में किसी तरह हम लोग लखपति बन जाएँ।'' |
Bookmarks |
|
|