01-12-2012, 09:55 AM | #11 |
Special Member
|
Re: जीवन्मुक्तलक्षण वर्णन
हे रामजी! चिरकाल की प्रतीति को जाग्रत् कहते हैं और अल्पकाल की प्रतीति को स्वप्ना कहते हैं | जो आदि स्वप्ना हुआ और उसमें दृढ़ अभ्यास हो गया उससे जाग्रत् हो भासती इसलिये जो आकार तुमको सत्य भासते हैं वे सब निराकार आकाशरूप हैं कुछ बने नहीं | जैसे स्वप्ने में त्रिलोकी जगत््भ्रम उदय होता है परन्तु सब आकाशरूप होता है, तैसे ही ये जगत् के पदार्थ अविद्या से साकार भासते हैं सो सब निराकार और आकाशरूप है | जब अधिष्ठान आत्मतत्त्व में जागोगे तब सब ही आकाशरूप भासेंगे | अद्वैत आत्मतत्त्व में जो ग्राह्य-ग्राहक भाव भासते हैं सो मिथ्या कल्पना है, वास्तव में कुछ नहीं | सब जगत् मृगतृष्णा के जलवत् मिथ्या है उसमें ग्रहण और त्याग क्या कीजिये? इन दोनों को कल्पना को दूर करो | यह हो और यह न हो इस कल्पना को त्यागकर अपने स्वरूप में स्थित हो रहो तब सब शान्ति प्राप्त होगी |
__________________
बेहतर सोच ही सफलता की बुनियाद होती है। सही सोच ही इंसान के काम व व्यवहार को भी नियत करती है। |
Bookmarks |
|
|