12-01-2013, 10:51 AM | #1 |
VIP Member
|
जानिए 10 महिला नेताओं के बारे में
सोनिया गांधी कांग्रेस और यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी देश ही नहीं दुनिया की सबसे ताकतवर महिला राजनेताओं में शुमार हैं। सोनिया गांधी ने अपने पति और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के कुछ सालों बाद नेतृत्व के संकट से जूझ रही पार्टी की कमान अपने हाथों में ली और 2004 में उनकी ही अगुवाई में कांग्रेस ने एनडीए को केंद्र की सत्ता से बाहर किया। 2009 के आम चुनावों में उन्होंने फिर से लोकसभा का चुनाव जीता और केंद्र में सरकार बनाई। टाइम मैगजीन उन्हें दुनिया के 100 सबसे ताकतवर लोगों में शुमार कर चुकी है। सोनिया गांधी दिल्ली में 10, जनपथ में रहती हैं। सोनिया लोकसभा में रायबरेली संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं। वे आम तौर पर पत्रकारों को इंटरव्यू नहीं देती हैं। हाल ही में लोकसभा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को सरकारी नौकरी में प्रमोशन में आरक्षण से जुड़े बिल को जब समाजवादी पार्टी के सांसद ने फाड़ने की कोशिश की थी तब सोनिया सांसद से उलझ गई थीं। राहुल गांधी सोनिया के बेटे हैं। सोनिया का जन्म 1946 में इटली में हुआ था। सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा की मां हैं। (तस्वीर: राजीव गांधी के साथ सोनिया गांधी)
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
|
|