28-01-2013, 05:45 PM | #1 |
VIP Member
|
रणजी ट्राफी के महारथी
वैसे तो क्रिकेट के लगभग हर रिकॉर्ड पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर का कब्जा है, लेकिन भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में कुछ धुरंधर ऐसे भी हैं जो दनादन रन बना कर इतिहास रच रहे हैं। ऐसे ही एक स्टार का नाम है वसीम जाफर। मुंबई के इस धाकड़ ओपनर ने रणजी 2012-13 के फाइनल मुकाबले में शतक जड़ कर दो खास कीर्तिमान स्थापित किए। सौराष्ट्र के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे फाइनल मैच में जाफर ने 16 चौकों और 1 छक्के से सजी 132 रन की पारी खेली। इस सेंचुरी के साथ ही उन्होंने रणजी में सर्वाधिक रन बनाने का खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। साथ ही भारतीय क्रिकेट के सबसे खास टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड भी अब जाफर के नाम है। जाफर के शानदार शतक की बदौलत अब तक टूर्नामेंट में बुझी-बुझी सी रही मुंबई टीम ने खिताबी भिड़ंत में अहम बढ़त हासिल की। अपने स्टार चेतेश्वर पुजारा और रवींद्र जडेजा के बगैर उतरा सौराष्ट्र पहली पारी में महज 148 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गया। धवल कुलकर्णी ने 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके बाद जाफर ने एक छोर से मोर्चा संभालते हुए मुंबई को अहम बढ़त दिलाई। इसे एक विडंबना ही कहा जा सकता है कि देश के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले धुरंधरों को इंटरनेशनल लेवल पर या तो मौका ही नहीं मिला या चंद अवसर देने के बाद उनसे मुंह फेर लिया गया। जाफर दूसरी कैटेगरी के खिलाड़ी हैं। यह हैरानी की बात लगती है कि टेस्ट और वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले सचिन तेंडुलकर का नाम रणजी में रन बनाने के मामले में टॉप 7 खिलाड़ियों तक में शुमार नहीं है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
Tags |
cricket, ranjee trafi |
|
|