02-02-2013, 11:19 PM | #23 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: हिन्दी की श्रेष्ठ ग़ज़लें
ग़ज़ल / दीवार पर
राज कुमारी ‘रश्मि’ ज़ख्म अब बढ़ने लगे दीवार पर. फिर निशां पड़ने लगे दीवार पर. इस कदर है भीड़ सड़कों पर यहां, लोग अब चलने लगे दीवार पर, किस तरह से धूप मिल पाए हमें पेड़ तक जमने लगे दीवार पर. छा गयी दहशत मची हलचल बहुत सांप अब लड़ने लगे दीवार पर. क्या वजह थी ये कभी सोचा नहीं बस दिए जलने लगे दीवार पर. फायदा ले कर अंधेरों का यहाँ रहनुमां चढ़ने लगे दीवार पर. (आजकल/नवम्बर 1981 से साभार) |
Bookmarks |
|
|