25-04-2013, 12:55 PM | #1 |
Member
Join Date: Apr 2013
Location: Allahabad
Posts: 32
Rep Power: 0 |
सम-सामयिक घटना चक्र प्रकाशन
48वां ज्ञानपीठ पुरस्कार
तेलगू साहित्य में अपना अमूल्य योगदान देने वाले तेलगू उपन्यासकार, लघुकथा लेखक, कवि एवं आलोचक डॉ. रावुरी भारद्वाज को देश के सर्वोच्च साहित्य सम्मान ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ हेतु चुना गया है। वर्ष 2012 हेतु 48वें ज्ञानपीठ पुरस्कारों की घोषणा 17 अप्रैल, 2013 को की गई। डॉ. भारद्वाज तेलगू भाषा के तीसरे रचनाकार हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। इनसे पूर्व विश्वनाथ सत्यनारायण (1970) तथा सी. नारायण रेड्डी (1988) को यह पुरस्कार दिया जा चुका है। 86 वर्षीय डॉ. भारद्वाज के तेलगू भाषा में अब तक लघु कथाओं के 37 संग्रह, बच्चों के लिए छः लघु उपन्यास तथा 8 नाटक प्रकाशित हो चुके हैं। ‘कादम्बरी’, ‘कौमुदी’, ‘इनुपु टेरा वेनुका’ उनकी कालजयी कृतियों में शामिल हैं जिनका कई भारतीय भाषाओं एवं अंग्रेजी में अनुवाद हो चुका है। तेलगू साहित्य की सेवा के प्रति उनके समर्पण हेतु उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार, सोवियत लैण्ड नेहरू पुरस्कार, तथा तेलगू अकादमी पुरस्कार सहित दर्जनों पुरस्कारों एवं मानद उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है। |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, latest news, news |
|
|