20-07-2013, 01:03 PM | #11 |
VIP Member
|
Re: खेल डेस्क
'हेलिकॉप्टर शॉट' के जनक, कप्तान धोनी के बचपन के दोस्त व पूर्व रणजी खिलाड़ी संतोष लाल उर्फ बंटी को अंतिम विदाई देते समय राजधानी फफक पड़ी।
करीब सप्ताह भर से बीमार बंटी की बुधवार की सुबह इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई थी। उसकी मौत की खबर सुनकर उनके हिनू स्थित न्यू साकेत नगर में दोस्तों की भीड़ लग गई। संतोष का शव एयर इंडिया की फ्लाइट से दोपहर तीन बजे रांची लाया गया। शव घर पहुंचने के बाद रांची रेल मंडल के डीआरएम गजानन मल्लया, एसीएम अर्जुन मजुमदार, खेल पदाधिकारी रिंकू बनर्जी, विधायक नवीन जयसवाल, नरेंद्र धोनी और बड़ी संख्या में दोस्त पहुंचे। साथ में पत्नी भारती लाल और दोस्त राकेश साथ में आए। हरमू मुक्तिधाम में बंटी का अंतिम संस्कार किया गया।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
|
|