28-08-2013, 10:53 AM | #1 |
VIP Member
|
इनके आतंक से कांपते हैं मनचले
कोल्हापुर। सड़क व कॉलेजों में आवारागर्दी और छेडख़ानी करने वाले युवकों के खिलाफ दो महिला पुलिस अफसरों ने मुहिम छेड़ रखी है। एएसपी ज्योतिप्रिया सिंह और डीएसपी वैशाली माने ने एक दिन में 88 लोगों पर कार्रवाई की।
दोनों सिविल ड्रेस में बाइक पर सवार होकर विभिन्न कॉलेजों में गईं। कई युवकों से आईडी मांगी। जिनके पास था वे तो छूट गए, जिनके पास नहीं था उन्हें वहां से चेतावनी देकर भगाया गया। कोल्हापुर में वैशाली को लेडी दबंग और ज्योतिप्रिया को लेडी सिंघम के नाम से जाना जाने लगा है। राज्य के कोल्हापुर में लड़कियों के कॉलेज के बाहर लड़कियों पर अश्लिल टीप्पणी करने और छेड़ने वाले मनचलों की सामत सी आ गई। अभी तक 88 मनचलों पर ये लेडी सिंघम कार्रवाई कर चुकी है। एएसपी ज्योतिप्रिया और डिएसपी वैशाली माने ने सिविल ड्रेस पहनकर फिल्मी स्टाइल में बाइक पर सवार होकर लड़कियों के कॉलेज के बाहर पहुंचती है। इसके बाद तो मानों मनचलो की सामत ही आ जाती है। इस मौके पर पुलिस वाले वहां मौजूद थे। लेडी सिंघम ने बताया कि साइबर चौक, कमला कॉलेज, विवेकानंद कॉलेज और शिवाजी यूनिवर्सिटी में छापेमारी की।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
Tags |
college, girl, kolhapur, lady inspector, maharashtra, mumbai, panic |
|
|