![]() |
#11 |
Diligent Member
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Jul 2013
Location: California / Bangalore
Posts: 1,335
Rep Power: 45 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
चिडियाघर से दो शेर भाग निकले।
एज जंगली था और वह जंगल की तरफ़ भाग गया। दूसरा चिडियाघर में ही पैदा हुआ था और वह जाकर शहर में कहीं छुप गय॥ अधिकारी तलाश में निकले और कुछ दिन बाद, जंगली शेर पकडा गया और उसे वापस चिडियाघर लाया गया। लेकिन शहर में छिपे शेर को ढूँढने और पकडने में कई सप्ताह लग गये पर आखिर वह भी पकडा गया और वापस चिडियाघर में बन्द कर दिया गया। जंगली शेर ने पूछा "क्यों भाई, इतने दिन आजाद रहने में कैसे सफ़ल रहे? मुझे पकडने में समय लगा ही नहीं।" पालतू शेर ने उत्तर दिया: "अरे बडा आसान था। मैं किसी सर्कारी दफ़्तर में जाकर छिप गया। वहाँ इतनी सारी फ़ाईलें थी, के उन फ़ाइलों के बीच छिपना बडा आसान था। जंगली शेर ने पूछा : "पर इतने दिन, तुमने खाया क्या?" पालतू शेर ने कहा: "इतने सारे सर्कारी कर्मचारी इधर उधर घूम रहे थे। जब भूख लगी, किसी एक को पकडकर खा लिया करता था। एक कर्मचारी की जगह पाँच और कर्मचारियों की नियुक्ति होती थी। खाने के लिए कोई प्रोब्लेम नहीं था। जंगली शेर: "तो आखिर कैसे पकडे गए?" पालतू शेर: "अरे यार, एक दिन मैंने बहुत बडी गलती कर दी। एक दिन दफ़्तर के चाय वाले को खा गया। चाय वाले की गैरहाजिरी तो एक दम सबको महसूस हुई। उसे ढूँढने सब निकले और मैं बेचारा पकडा गया। |
![]() |
![]() |
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
|
|