26-10-2013, 11:47 AM | #11 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: पंचतत्व में विलीन हुए मन्ना de
सुरों के बादशाह के निधन से दुखी हुए प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मन्नाडे को ‘‘सुरों का बादशाह’’ बताते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘सुरों के बादशाह के निधन की खबर से मुझे बहुत दुख हुआ है। वह एक अनूठी आवाज के धनी और उत्कृष्ट गायक थे। वह बहु-प्रतिभाशाली थे और रवीन्द्र संगीत तथा विभिन्न रूपों के लोकप्रिय संगीत में उन्हें महारत हासिल थी।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि मन्नाडे के निधन से संगीत की दुनिया ने अपने सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक को खो दिया है। उन्होंने कहा, हालांकि मन्नाडे की विरासत उनके गाए गानों से जीवत रहेगी। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम के नारायणन ने यह कहते हुए डे के निधन पर शोक प्रकट किया कि उन्होंने अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ी है जिसकी बराबरी करना कठिन होगा। उन्होंने कहा, ‘‘जबतक संगीत भारतीय दर्शकों को आनंदित करता रहेगा, उनके मधुर स्वर और उच्चारण की शुद्धता श्रोताओं का मन मोहते रहेंगे। उन्होंने अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ी है जिसकी बराबरी करना कठिन है। ’’ डे के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘वह बंगाल का गर्व थे। हमने स्वर्णिम स्वर एवं एक महान गायक खो दिया। वह एक हस्ती थे। यह एक अपूरणीय क्षति है, यह मेरी व्यक्तिगत क्षति भी है। ’’ उन्होंने कहा कि वह चाहती थीं कि डे का शव कोलकाता लाया जाए लेकिन उनका परिवार नहीं माना। मुख्यमंत्री मई के पहले सप्ताह में बीमार डे को पश्चिम बंगाल का विशेष संगीत महासम्मान प्रदान करने बेंगलूर गयी थीं। पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि डे के निधन से संगीत और कला के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुम्बई में महाराष्ट्र के राज्यपाल के शंकरनारायणन ने कहा कि महाराष्ट्र डे की कर्मभूमि थी। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि मन्ना डे के निधन से देश ने एक स्वर्णिम स्वर खो दिया है। मध्यप्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस महान गायक के निधन पर शोक प्रकट किया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
|
|