15-01-2011, 04:54 PM | #11 |
Banned
Join Date: Nov 2010
Location: राँची, झारखण्ड
Posts: 3,682
Rep Power: 0 |
Re: मेरी पसंदीदा हिंदी फिल्में
आनंद एक ठेंठ हिन्दू फिल्म है। हृशिकेष मुखर्जी बिमल रॉय के साथ न्यू थियेटर्स कोलकाता से मुंबई आये थे। न्यू थियेटर्स में तीन तरह की फिल्में बनती थी। एक देबकी कुमार बोस की ठेंठ हिन्दू फिल्में थीं जिस पर चण्डीदास, विद्यापति, रामकृष्ण परमहंस और भारत के स्वतंत्रता संग्राम का प्रभाव था। दूसरी पी. सी. बरूआ की रोमांटिक त्रासदी वाली फिल्में थी। तीसरी नितिन बोस की राममोहन राय और रबीन्द्रनाथ टैगोर जैसे ब्रहम समाजी समाज सुधारकों से प्रभावित फिल्में थीं। बिमल रॉय और हृशिकेष मुखर्जी ने तीनों प्रकार की फिल्मों के बीच एक संतुलन स्थापित किया जबकि केदार शर्मा, राजकपूर और लेख टंडन देबकी कुमार बोस की परंपरा के विस्तार थे। राजकपूर के पटकथा लेखक ख्वाजा अहमद अब्बास मार्क्सवादी परंपरा के सुधारवादी थे अत: नितिन बोस के सुधारवाद और राजकपूर की प्रारंभिक फिल्मों के सुधारवाद में महीन अंतर है। राजकपूर के दूसरे पटकथा लेखक वी. पी. साठे मार्क्सवादी नहीं थे। इन्दरराज आनंद और रामानंद सागर ने भी राजकपूर के लिए लेखन किया था। परंतु राजकपूर अपने लेखकों से अपनी तरह का काम लेते थे। एक निर्देशक के रूप में ख्वाजा अहमद अब्बास राजकपूर की तुलना में व्यावसायिक रूप से असफल थे। मेरा नाम जोकर और बॉबी का लेखन अब्बास ने राजकपूर की मांग को पूरा करने के लिए किया था। राजकपूर पर अपने गुरू केदार शर्मा और दादागुरू देबकी बोस का गुणात्मक प्रभाव अंत तक बना रहा। उन पर एक प्रभाव अमिय चक्रवर्ती का भी थ जो मूलत: हिमांषु रॉय के बाम्बे टॉकिज के एक निर्देशक थे।
|
Bookmarks |
Tags |
abhisays, bollywood, hindi, hindi films, hindi forum, my favorite films, myhindiforum |
|
|