14-11-2013, 03:31 PM | #21 |
VIP Member
|
Re: India v West Indies 2013
सचिन तेंडुलकर की विदाई की उलटी गिनती शुरू हो गई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही 24 साल पहले उन्होंने करियर का पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेला था। जिस मैदान से उन्होंने क्रिकेट का करियर शुरू किया, वहीं वे उसे खत्म भी कर रहे हैं।
सचिन के इस यादगार पल में शामिल है उनका परिवार। उनकी मां रजनी तेंडुलकर पहली बार उन्हें स्टेडियम में मैच खेलता देखने आई हैं। सचिन ने अपनी मां के लिए ही बीसीसीआई से 200वां मैच मुंबई में करवानी की अपील की थी। उनकी यह अपील स्वीकार हुई और उनकी जिंदगी का स्पेशल लम्हा और भी खास बन गया। मैच शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सचिन का सम्मान किया। उनके नाम के पोस्टल स्टांप का अनावरण भी किया गया। वेस्ट इंडीज की टीम ने सभी खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ वाली टी-शर्ट सचिन को गिफ्ट की। इसके अलावा करियर का 150वां टेस्ट खेल रहे चंद्रपॉल का भी सम्मान किया गया।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
Tags |
darren sammy, india, test series, west indies |
|
|