25-11-2013, 03:38 PM | #1 |
VIP Member
|
India - South Africa Tour
ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज पर घरेलू सीरीज में दमदार परफॉर्मेंस के बाद अब टीम इंडिया का असली टेस्ट साउथ अफ्रीका में होगा। इस खास टूर के लिए टीम का एलान हो गया है। जहीर खान को मौका मिला है, लेकिन गौतम गंभीर को शामिल नहीं हैं।
गंभीर को नजरअंदाज करते हुए टीम में अंबाति रायुडू को रिजर्व बैट्समैन के रूप में लिया गया है। जहीर खान को सिर्फ टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। घरेलू पिचों पर तो इंडियन स्पिनर्स आर अश्विन और प्रज्ञान ओझा ने मोर्चा संभाल लिया था, लेकिन साउथ अफ्रीका में टीम को रफ्तार की भी जरूरत होगी। टीम इंडिया का मौजूदा आक्रमण उतना मजबूत नहीं जितना कि उसे साउथ अफ्रीकी पिचों पर जरूरत होगी। ऐसे में सेलेक्टर्स की सबसे ज्यादा चर्चा फास्ट बॉलर्स को लेकर ही रहेगा। पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन कर रही है। उसके गेंदबाजों ने रविवार 24 नवंबर को हुए वनडे में 218 रन का छोटा सा स्कोर बचाते हुए 23 रन की दमदार जीत दर्ज की। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के गेंदबाज विशाखापट्टनम में 288 रन के स्कोर का बचाव वेस्ट इंडीज जैसे लोअर रैंकिंग वाली टीम से नहीं कर सके। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज का पहला मैच पांच दिसंबर को होगा। टेस्ट मैच 18 और 26 दिसंबर से खेले जाएंगे। टीमें इस प्रकार से हैं- टेस्ट - महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जहीर खान, अंबाति रायुडु, उमेश यादव, रिद्धिमान साहा, इशांत शर्मा, प्रज्ञान ओझा और रविंद्र जडेजा। वनडे - महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, अंबाति रायुडु, मोहित शर्मा, उमेश यादव, अमित मिश्रा और अजिंक्य रहाणे।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
|
|