07-06-2014, 09:32 PM | #1 |
VIP Member
|
39 की हुईं एकता कपूर
टीवी क्वीन' और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर का आज बर्थडे है। 7 जून 1975 में जन्मी एकता के पिता मशहूर अभिनेता जितेन्द्र हैं। एकता आज अपने टेलीविजन धारावाहिकों के चलते घर-घर में पहचानी जाती हैं। एकता बालाजी टेलीफिल्म्स की क्रिएटिव हेड एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक हैं। एकता कपूर ने अपने सास-बहू टीवी धारावाहिकों से खूब शोहरत पाई है। उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बने कुछ टीवी धारावाहिकों में 'हम पांच', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर-घर की', 'कसौटी जिंदगी की', 'कहीं किसी रोज', 'कभी सौतन कभी सहेली', 'कहीं तो होगा', 'किस देश में है मेरा दिल', 'कसम से', 'कुमकुम', 'कुटुम्ब', 'बंदिनी', 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'जोधा अकबर' जैसे धारावाहिक शामिल हैं। एकता ने वर्ष 2001 में 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर भी दस्तक दी। इसके बाद 'कुछ तो है', 'कृष्णा कॉटेज', 'शूट आउट एट लोखंडवाला', 'लव सेक्स और धोखा', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'रागिनी एमएमएस', 'द डर्टी पिक्चर', 'लुटेरा' और 'मैं तेरा हीरो' जैसी फिल्में बनाईं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
Tags |
एकता कपूर, ekta kapoor |
|
|