03-04-2015, 06:43 PM | #1 |
VIP Member
|
बालगीत (फ़िल्मों से)
रचनाकार: शकील बदायूनी
Happy birthday to you Happy birthday to you हम भी अगर बच्चे होते नाम हमारा होता गबलू बबलू खाने को मिलते लड्डू और दुनिया कहती happy birthday to you happy birthday to you कोई लाता गुड़िया, मोटर, रेल तो कोई लाता फिरकी, लट्टू कोई चाबी का टट्टू और दुनिया कहती happy birthday to you happy birthday to you कितनी प्यारी होती है ये भोली सी उमर न नौकरी की चिन्ता न रोटी की फ़िक्र नन्हे-मुन्ने होते हम तो देते सौ हुक्म पीछे-पीछे पापा-ममी बनके नौकर चाकलेट , बिस्कुट , टोफ्फी खाते और पीते दुद्दू और दुनिया कहती happy birthday to you happy birthday to you कैसे-कैसे नख़रे करते घरवालों से हम पल में हँसते पल में रोते करते नाक में दम अक्कड़-बक्कड़ लुक्का-छुपी कभी छुआ-छू करते दिन भर हल्ला-गुल्ला दंगा और उधम और कभी ज़िद पर अड़ जाते जैसे अड़ियल टट्टू और दुनिया कहती happy birthday to you happy birthday to you अब तो है ये हाल के जब से बीता बचपन माँ से झगड़ा बाप से टक्कर बीवी से अनबन कोल्हू के हम बैल बने हैं धोबी के गधे दुनिया भर के डण्डे सर पे खायें दना-दन बचपन अपना होता तो न करते ढेँचू-ढेँचू और दुनिया कहती happy birthday to you happy birthday to you
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
|
|