16-10-2017, 02:26 PM | #1 |
Diligent Member
|
जाने किस दिन हो पायेगा भ्रष्टों का अवसान
जाने किस दिन हो पायेगा भ्रष्टों का अवसान
■■■■■■■■■■■■■ ■■■ ये चाहें तो नाहक़ में ही लड़ जाएं इंसान नेता बड़े महान कि भइया नेता बड़े महान ■■■ झूठे सपने लाख दिखाते फिर जनता को राख दिखाते भारत माता रोती रहती ये सब अपनी साख दिखाते लूट लूट के खाली कर दी धरती है वीरान- नेता बड़े महान कि भइया नेता बड़े महान ■■■ ये जीतेंगे, कब हारे हैं? तिकड़म से बाजी मारे हैं सब चाहें भूखे मर जाएं इनके तो वारे-न्यारे हैं लेकर हमसे वोट हमें ही दिखलाते हैं शान- नेता बड़े महान कि भइया नेता बड़े महान ■■■ संसद की तोड़ी मर्यादा भूल गए हैं अपना वादा खाते हैं भारत की कसमें रहता कब है नेक इरादा जाने किस दिन हो पायेगा भ्रष्टों का अवसान- नेता बड़े महान कि भइया नेता बड़े महान ■■■ जाति-धर्म की आग लगाते कैसे कैसे दाग लगाते कितना मेरा कितना तेरा मुर्दों के भी भाग लगाते करते सबकुछ लेकिन देखो बन जाते अनजान- नेता बड़े महान कि भइया नेता बड़े महान ■■■ हमको रोटी दाल न मिलती ये तो सड़कें खा जातें हैं गिट्टी-बालू-ईंटें-पत्थर पूरा देश पचा जातें हैं जितना लंबा पेट हुआ है उतनी बड़ी जुबान- नेता बड़े महान कि भइया नेता बड़े महान ■■■ हाय कमीशनखोरी देखो कदम कदम पे चोरी देखो चलते है फिर भी इतरा के इनकी सीनाजोरी देखो क्यूँ ऐसे लोगों को जनता दे देती वरदान- नेता बड़े महान कि भइया नेता बड़े महान गीत- आकाश महेशपुरी ■■■■■■■■■■■■■■■■■■ वकील कुशवाहा "आकाश महेशपुरी" ग्राम- महेशपुर पोस्ट- कुबेरस्थान जनपद- कुशीनगर |
Bookmarks |
|
|