25-07-2018, 12:43 PM | #1 |
Member
Join Date: Jul 2018
Posts: 32
Rep Power: 0 |
पटना साहिब में शत्रुघ्न किसके बनेंगे दोस्
आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार का पटना साहिब सीट काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सीट से किस पार्टी से कौन उम्मीदवार उतरेगा इसको लेकर चर्चा गर्म है। शत्रुघ्न सिन्हा मुख्य केंद्र बिंदु पर हैं। बीजेपी के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर वह इन दिनों मीडिया की सुर्खियां बटोर रहे हैं। गौर करने वाली बात ये है कि बीजेपी ये सब सहन कर रही है। वरना बीजेपी ने कार्ति झा आजाद को इतनी सी गलती के लिए निलंबित कर दिया है। विरोधी सुर के साथ ही सही मगर जबतक शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी के साथ है तब तक सिर्फ दावा ही किया जा सकता है।
इस सीट से दावेदारों की बता करें तो कायस्थों और वैश्यों की बहुलता वाले इस क्षेत्र के लिए बीजेपी की तरफ से सबसे बड़े दावेदार केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद हैं। इसके लिए उनके फैमिली बैग्राउंड को अहम माना जा रहा है। उनके पिता ठाकुर प्रसाद पटना पश्चिम से विधायक चुने जाते थे और बीजेपी के साथ उनका काफी पूराना रिश्ता था। शत्रुघ्न सिन्हा की बीजेपी के खिलाफ शत्रुता देखते हुए रविशंकर के भी पंख लगने लगे हैं। To know more visit: https://maibihari.com/politics/estim...seat/4010.html |
Bookmarks |
Tags |
hindi news, latest bihar news, politics |
|
|