28-08-2021, 09:08 PM | #1 |
Diligent Member
|
कविवर तुलसीदास
कविवर तुलसीदास
■■■■■■■■■ काव्य कला के सूर्य हैं, कविवर तुलसीदास। जितना पढ़ते आपको, उतनी बढ़ती प्यास।। रचकर अतुलित ग्रंथ यह, कविवर तुलसी आप। हरते रहते हैं सदा, लोगों के संताप।। नायक वन में आ गए, पाकर पितृ आदेश। हे तुलसी जी आपने, खूब दिया संदेश।। रावण वध, सीता हरन, भाई भरत मिलाप। हे तुलसी हर पात्र को, अमर बनाते आप।। दोहे- आकाश महेशपुरी दिनांक- 28/08/2021 ■■■■■■■■■■■■■■■■ वकील कुशवाहा 'आकाश महेशपुरी' ग्राम- महेशपुर पोस्ट- कुबेरनाथ जनपद- कुशीनगर उत्तर प्रदेश पिन- 274304 मो- 9919080399 Last edited by आकाश महेशपुरी; 29-08-2021 at 08:24 PM. |
Bookmarks |
|
|