28-01-2024, 02:39 PM | #1 |
Diligent Member
|
नेता पल्टूराम
नेता पल्टूराम (कुण्डलिया)
■■■■■■■■■■■ जनता को भाता नहीं, उछल कूद का काम। किस पर करें यकीन हम, नेता पल्टूराम। नेता पल्टूराम, पलटते देर न लगती। लेकिन किस्मत हाय, हमारी नहीं पलटती। डूब रहा है देश, काम नेता का बनता। चाँदी इनकी रोज, भाड़ में जाये जनता।। कुण्डलिया- आकाश महेशपुरी दिनांक- 27/01/2024 ■■■■■■■■■■■■■■■ वकील कुशवाहा 'आकाश महेशपुरी' ग्राम- महेशपुर पोस्ट- कुबेरस्थान जनपद- कुशीनगर उत्तर प्रदेश पिन- 274309 मो- 9919080399 |
Bookmarks |
|
|