13-02-2019, 11:19 AM | #1 |
Diligent Member
|
कुर्ता भले सफेद...जोगीरा सा रा रा रा
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ नेता नोटों की गड्डी से खेल रहे हैं खेल जीवन अपना फीका फीका मिले नमक ना तेल- जोगीरा सा रा रा रा अक्सर क्यों पा जाते कुर्सी दिल के काले चोर भोली-भाली जनता रोती होकर भावविभोर- जोगीरा सा रा रा रा अव्वल दर्जे का है झूठा कुर्ता भले सफेद उसकी बातों में मत आना जिसमें लाखों छेद- जोगीरा सा रा रा रा मर्यादा को देखो भाई ये खूंटी पर टांग देश चलाते नेता जैसे पी पी करके भांग- जोगीरा सा रा रा रा हरी-भरी साड़ी में साली लड़ने चली चुनाव नेताओं की भाषा बोले दिल को देती घाव- जोगीरा सा रा रा रा खा खा कर के रिश्वत देखो अधिकारी हैं लाल पीला पीला मुखड़ा अपना पिचके-पिचके गाल- जोगीरा सा रा रा रा कैसे खेलें महँगाई में भाई रंग-अबीर कैसे खाएं हलुआ पेठा पूआ पूड़ी खीर- जोगीरा सा रा रा रा रचना- आकाश महेशपुरी ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ वकील कुशवाहा "आकाश महेशपुरी" ग्राम- महेशपुर, पोस्ट- कुबेरस्थान जनपद- कुशीनगर, उत्तर प्रदेश पिन- 274304 मोबाईल- 9919080399 Last edited by आकाश महेशपुरी; 13-02-2019 at 06:11 PM. |
16-02-2019, 08:38 AM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: कुर्ता भले सफेद...जोगीरा सा रा रा रा
नेताओं और सरकारी नौकरशाहों के दोहरे चरित्र का पर्दाफ़ाश करने वाली इस खुबसूरत गीत रचना के लिए हार्दिक धन्यवाद, मित्र आकाश जी.
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
21-02-2019, 10:16 AM | #3 |
Diligent Member
|
Re: कुर्ता भले सफेद...जोगीरा सा रा रा रा
|
Bookmarks |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|