|
20-01-2013, 11:13 PM | #1 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: हिंदी मंच और इसके सदस्य .............
फिर ठीक है ... मैं मनुष्यों को ठप्पा लगाते देखता हूं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
25-08-2013, 10:51 AM | #2 |
Diligent Member
Join Date: Jul 2013
Location: California / Bangalore
Posts: 1,335
Rep Power: 45 |
Re: हिंदी मंच और इसके सदस्य .............
[QUOTE=jai_bhardwaj;212582]4. आप सप्ताह मे कितनी प्रविष्टियाँ लिखते है?
गिना तो नहीं पर हर दिन एक या दो अवश्य लिखता हूँ। हम पोस्टों की गिनती में किसी से स्पर्धा नहीं करना चाहते हैं। हम यहाँ केवल enjoy करने आए हैं। 5. आप सूत्र क्यों बनाते है? हम सूत्र बनाने के मूड में नहीं हैं। इतने सारे हैं, एक और क्यों? अभी तक केवल एक बार एक सूत्र बनाया था। एक या दो लोगों से ज्यादा किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। अभी सारा समय अन्य सूत्रों पर भ्रमण करने में लग जाता है। भविष्य में यदि सूत्र की जरूरत पडी तो किस्मत फ़िर आजमाएंगे। 6. आप अपने सूत्र पर क्या लिखना पसंद करते है? Not applicable |
18-01-2013, 11:30 PM | #3 |
Exclusive Member
Join Date: Oct 2010
Location: ययावर
Posts: 8,512
Rep Power: 99 |
Re: हिंदी मंच और इसके सदस्य .............
7. आप अपने सूत्र पर कितने बड़े लेख लिखते है?
क) बहुत छोटे (एक लाइना…..टाइम बचता है।) ख) एक पैराग्राफ़ वाले (अब जानकारी/सामग्री जितनी होगी, उससे बड़े लेख कैसे लिख सकते है? ) ग) ठीक ठाक ( तीन पैरा से ज्यादा नही, ताकि पाठक पढे,समझे और टिप्पणी भी करे) घ) क्लिष्ट अथवा लम्बे लम्बे लेख (क्योंकि एक बार मे ही अगर समझ लिया तो पाठक दोबारा काहे आएगा) 8. आप दिन भर मे कितनी टिप्पणियाँ करते है? क) पाँच से कम (अब जित्ते लोग हमे देंगे उत्ती ही तो वापस करेंगे) ख) पाँच से दस टिप्पणियाँ (प्रेम व्यवहार बनाके रखना पड़ता है, कभी तो लोग उधार चुकाएंगे) ग) दस से बीस (आटोमेटिक मशीन लगा रखी है, कॉपी पेस्ट की) घ) बीस से ज्यादा ( ये वाला काम आउटसोर्स कर दिया है।) 9. हिन्दी मंच के सदस्यों के आपसी विवादो पर आपका क्या सोचना है? क) सब टीआरपी का खेल है बाबा ख) सभी आत्मनिर्भर है (आपस मे नही लड़ेंगे तो कोई और लड़ने आएगा?) ग) लड़ने से लिखने की प्रेरणा मिलती है। घ) यहाँ यही सब तो करने आए है।
__________________
तरुवर फल नहि खात है, नदी न संचय नीर । परमारथ के कारनै, साधुन धरा शरीर ।। विद्या ददाति विनयम, विनयात्यात पात्रताम । पात्रतात धनम आप्नोति, धनात धर्मः, ततः सुखम ।। कभी कभी -->http://kadaachit.blogspot.in/ यहाँ मिलूँगा: https://www.facebook.com/jai.bhardwaj.754 |
25-08-2013, 11:02 AM | #4 |
Diligent Member
Join Date: Jul 2013
Location: California / Bangalore
Posts: 1,335
Rep Power: 45 |
Re: हिंदी मंच और इसके सदस्य .............
[QUOTE=jai_bhardwaj;212583]7. आप अपने सूत्र पर कितने बड़े लेख लिखते है?
ख) एक पैराग्राफ़ वाले मेरा खयाल है कि अंतरजाल पर लोगों का attention span एक screenful से ज्यादा नहीं होता। लोग इससे ज्यादा पढ़ना पसन्द नहीं करते। बोर हो जाते हैं। टाइम के हिसाब से, ३० सेकन्ड से लेकर एक मिनट तक आप किसी का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। 8. आप दिन भर मे कितनी टिप्पणियाँ करते है? ख) पाँच से दस टिप्पणियाँ काश और ज्यादा लिख पाता। समय की पाबन्दी है 9. हिन्दी मंच के सदस्यों के आपसी विवादो पर आपका क्या सोचना है? हम वाद विवाद से दूर रहते हैं। कभी कभी मैं मजाक में कुछ कह देता हूँ पर यदि कोई बुरा मान जाता है तो उससे बहस नहीं करता। फ़ौरन खेद प्रकट करता हूँ और बात को वहीं खत्म करता हूँ। सीधी सी बात है, हम यहाँ enjoy करने आते हैं, किसी से भिडने के लिए नहीं। |
18-01-2013, 11:32 PM | #5 |
Exclusive Member
Join Date: Oct 2010
Location: ययावर
Posts: 8,512
Rep Power: 99 |
Re: हिंदी मंच और इसके सदस्य .............
10. आपके सूत्र पर की गयी टिप्पणी आपको कितनी अच्छी लगती है?
क) हम टिप्पणी के लिए नही लिखते। ख) बिना टिप्पणी लिखने मे मजा नही आता। ग) टिप्पणी प्रेमी/प्रेमिका की तरह है, जब भी दीदार हो, अच्छा लगता है। घ) नए ब्लॉगर की टिप्पणी हमेशा, आशा बंधाती है (पुराने गए तो क्या हुआ, एक नया ग्राहक और बढा) 11. आप हिंदी मंच की सदस्यता से कितनी कमाई कर लेते है? क) कमाई (अच्छा! सम्भव है क्या? ) ख) कुछ भी नही….. (हम यहाँ कमाने थोड़े ही आए है..) ग) पाँच सौ रुपए मासिक घ) दुखती रग पर हाथ रख दिया आपने। इन्टरनेट कनेक्शन और लैपटाप का मेंटिनेंस पहले ही जेब काट रहा है। उम्मीद है आपकी कुछ जिज्ञासाएं शान्त हुई होंगी। यदि आपके दिमाग मे कोई और सवाल और उसके मस्त से 4 जवाब है तो टिप्पणी द्वारा प्रेषित करिएगा, ताकि सूत्र भी भाग्यवान हो जाए।
__________________
तरुवर फल नहि खात है, नदी न संचय नीर । परमारथ के कारनै, साधुन धरा शरीर ।। विद्या ददाति विनयम, विनयात्यात पात्रताम । पात्रतात धनम आप्नोति, धनात धर्मः, ततः सुखम ।। कभी कभी -->http://kadaachit.blogspot.in/ यहाँ मिलूँगा: https://www.facebook.com/jai.bhardwaj.754 |
25-08-2013, 11:15 AM | #6 |
Diligent Member
Join Date: Jul 2013
Location: California / Bangalore
Posts: 1,335
Rep Power: 45 |
Re: हिंदी मंच और इसके सदस्य .............
10. आपके सूत्र पर की गयी टिप्पणी आपको कितनी अच्छी लगती है?
हम लेख/कविता लिखते ही नहीं। किसी की टिप्पणी की अपेक्षा नहीं रखते। हम तो केवल टिप्पणी करते रहते हैं। यदि कोई मेरी टिप्पणी पर प्रति टिप्पणी करता है तो खुश होता हूँ। क्भी कभी चुटकुले पोस्ट करता हूँ। उसे लोग enjoy करेंगे, यही आशा है, टिप्पणी की नहीं। 11. आप हिंदी मंच की सदस्यता से कितनी कमाई कर लेते है? अभी तक, जिन्दगी में अंतरजाल पर मैंने केवल पैसे खर्च की है, कमाया बिल्कुल नहीं। |
18-01-2013, 11:34 PM | #7 |
Exclusive Member
Join Date: Oct 2010
Location: ययावर
Posts: 8,512
Rep Power: 99 |
Re: हिंदी मंच और इसके सदस्य .............
अब आप शुरु हो जाइए, अपने आपको स्कोर दीजिए, हमे अपना स्कोर बताना मत भूलिएगा। ओह .... लेकिन आप स्कोर कैसे तैयार करेंगे। इसके लिए नियमावली नीचे दी हुई है।
नियमावली 1, सभी प्रश्न पढने जरुरी है। 2, बिना पढे जवाब देने पर, अपने स्कोर के लिए आप स्वयं ही उत्तरदायी होंगे। 3, सभी प्रश्नो के जवाब देने जरुरी है। 4, इस प्रश्नावली को पढने के बाद, इस पोस्ट पर टिप्पणी अति आवश्यक है, अन्यथा आपका पढा मान्य नही होगा (और लेखक की आह! भी लेंगे) यहाँ पर बता दें कि लेखक की याद्दाश्त काफी अच्छी है और टिप्पणी का बोझ उतारने मे वे सबसे आगे रहते है। 5. अपना स्कोर जानने के लिए अपने जवाब को सीरियल नम्बर को 10 से गुणा कर दें और कुल योग मे जोड़ ले। 6. वैसे ये सब मौज मस्ती के लिए लिखा गया है, लेकिन इसमे आपको कोई गम्भीरता नजर आती है तो लेखक जिम्मेदार नही है। पुनश्च : वैसे तो हमारा मानना है कि सूत्रधार एक अलग ही टाइप की श्रेणी होती है, ना पुरुष ना स्त्री । फिर भी मंच के लोकतांत्रिक स्वरुप के अनुसार इस लेख को सर्ववादी रुप दिया जा रहा है। बन्धुओं, हिंदी मंच के सदस्यों से सम्बंधित कुछ समस्यायों का निदान लिये हुए आगामी कुछ प्रविष्टयाँ शीघ्र ही प्रस्तुत होने वाली हैं। तब तक उपरोक्त का आनंद लें।
__________________
तरुवर फल नहि खात है, नदी न संचय नीर । परमारथ के कारनै, साधुन धरा शरीर ।। विद्या ददाति विनयम, विनयात्यात पात्रताम । पात्रतात धनम आप्नोति, धनात धर्मः, ततः सुखम ।। कभी कभी -->http://kadaachit.blogspot.in/ यहाँ मिलूँगा: https://www.facebook.com/jai.bhardwaj.754 |
18-01-2013, 11:38 PM | #8 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: हिंदी मंच और इसके सदस्य .............
बहुत ही बढ़िया, बल्कि कहें मजेदार। सच, पढ़ कर मन आनंदित हो गया। धन्यवाद।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
18-01-2013, 11:49 PM | #9 |
Exclusive Member
Join Date: Oct 2010
Location: ययावर
Posts: 8,512
Rep Power: 99 |
Re: हिंदी मंच और इसके सदस्य .............
सूत्र पर प्रथम आगमन पर "काले महात्मा" जी आपका भावभीना स्वागत है। हार्दिक अभिनन्दन है बन्धु।
__________________
तरुवर फल नहि खात है, नदी न संचय नीर । परमारथ के कारनै, साधुन धरा शरीर ।। विद्या ददाति विनयम, विनयात्यात पात्रताम । पात्रतात धनम आप्नोति, धनात धर्मः, ततः सुखम ।। कभी कभी -->http://kadaachit.blogspot.in/ यहाँ मिलूँगा: https://www.facebook.com/jai.bhardwaj.754 |
25-08-2013, 10:26 AM | #10 |
Diligent Member
Join Date: Jul 2013
Location: California / Bangalore
Posts: 1,335
Rep Power: 45 |
Re: हिंदी मंच और इसके सदस्य .............
|
Bookmarks |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|