26-02-2015, 06:36 PM | #31 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 29 |
Re: गधा माँगे इन्साफ़
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ Last edited by Rajat Vynar; 27-02-2015 at 12:49 PM. |
26-02-2015, 06:36 PM | #32 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 29 |
Re: गधा माँगे इन्साफ़
गधे ने कहा- ’भगवन्, यही बताने तो आया था। पिछले साल तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। मगर जब से तीनों देवियों में दोस्ती हुई है, आपस में गप लड़ाने के लिए एक साथ ही रहती हैं और एक साथ ही बाहर आती-जाती हैं। इसलिए तीनों देवियाँ एक साथ ही मेरे ऊपर सवारी करती हैं। अब आप ही बताइए, भगवन्- सिंगल सीटर वाहन गधे के ऊपर तीन-तीन देवियाँ एक साथ सवारी करेंगी तो बेचारे गधे का क्या हाल होगा? एक साल तक तीनों देवियों का अत्याचार सहता रहा। तीन दिन पहले जब बहुत गुस्सा आ गया तो नौकरी छोड़कर भाग आया।’
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ Last edited by Rajat Vynar; 27-02-2015 at 12:49 PM. |
26-02-2015, 06:37 PM | #33 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 29 |
Re: गधा माँगे इन्साफ़
इन्द्र ने क्रोधपूर्ण स्वर में गधे से कहा- ’तुम्हारी शिकायत बेबुनियाद है, गधे। देव वाहन पर चलने का एक कानून है। कानून तोड़ने वाले देवी-देवताओं की सख़्त निगरानी की जाती है और उनका चालान किया जाता है।’
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ Last edited by Rajat Vynar; 27-02-2015 at 02:26 PM. |
26-02-2015, 06:38 PM | #34 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 29 |
Re: गधा माँगे इन्साफ़
गधे ने कहा- ’भगवन्, पहले तो सब कुछ ठीक-ठाक था। जब से देवलोक का डी॰टी॰ओ॰ अर्थात् देवलोक ट्रांसपोर्ट आॅफ़ीसर धरतीलोक का भ्रमण करके भ्रष्टाचार सीखकर आया है तब से चालान करना बन्द दिया है। चालान करने की जगह कुछ स्वर्ण मुद्राएं लेकर दोषी देवी-देवताओं को छोड़ देता है।’
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ Last edited by Rajat Vynar; 27-02-2015 at 02:27 PM. |
26-02-2015, 06:39 PM | #35 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 29 |
Re: गधा माँगे इन्साफ़
देवराज इन्द्र ने चिन्तित होकर कहा- ’यह तो वाकई चिन्ता की बात है। मगर हमने कभी इस भ्रष्टाचार के बारे में देव लोक के प्रमुख दैनिक समाचार-पत्र ’देव-न्यूज़’ में कोई समाचार नहीं पढ़ा। क्या मीडिया वाले सो रहे हैं?’
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ Last edited by Rajat Vynar; 27-02-2015 at 02:28 PM. |
26-02-2015, 06:39 PM | #36 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 29 |
Re: गधा माँगे इन्साफ़
गधे ने बताया- ’मीडिया वाले सो नहीं रहे हैं, भगवन्। जब से मीडिया में भ्रष्टाचार की जड़ें फैली है, मीडिया वाले सोते कहाँ हैं? अब तो न्यूज़ कलेक्ट करने के लिए मीडिया वाले आँख में मिर्चा लगा-लगा कर रात-रात भर जागते हैं। जैसे ही किसी देवी-देवता की कोई कमज़ोर नस सुबूत के साथ पकड़ में आ जाती है तो तुरन्त जाकर उनसे मिलते हैं और न्यूज़पेपर में न छापने के लिए अच्छा रेट तय करते हैं। जो रेट देने से इन्कार करता है उसकी न्यूज़ अखबार में छप जाती है और जो रेट दे देता है, उसकी न्यूज़ अखबार में कभी नहीं छपती।’
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ Last edited by Rajat Vynar; 27-02-2015 at 02:29 PM. |
26-02-2015, 06:40 PM | #37 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 29 |
Re: गधा माँगे इन्साफ़
देवराज इन्द्र ने प्रश्नवाचक दृष्टि से शीतला देवी की ओर देखा तो शीतला देवी ने सकपका कर झूठ बोलते हुए कहा- ’यह झूठ है। गधे के साथ हम तीनों देवियों ने कोई अत्याचार नहीं किया। गधा हमारे ऊपर झूठा इलज़ाम लगा रहा है। तीन दिन पहले मैं गधे पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी तो दुष्ट और कमीने गधे ने ज़ोर से दुलत्ती मार दी। हाय.. मेरी तो टाँग टूट गई। हड्डी में फ्रैक्चर आ गया। दुलत्ती मारकर गधा जान बचाकर नौ दो ग्यारह हो गया। आज तक ड्यूटी पर वापस नहीं लौटा।’
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ Last edited by Rajat Vynar; 27-02-2015 at 02:30 PM. |
26-02-2015, 06:40 PM | #38 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 29 |
Re: गधा माँगे इन्साफ़
देवराज इन्द्र ने प्रश्नवाचक दृष्टि से गधे की ओर देखा।
गधे ने बताया- ’मैंने शीतला देवी को दुलत्ती नहीं मारी। टाइम पास करने के लिए हम आपस में दुलत्ती-दुलत्ती खेल रहे थे। खेल-खेल में शीतला देवी को चोट लग गई। देव-वाहन की नौकरी छोड़कर भागने के कारण मेरे ऊपर झूठा इल्ज़ाम लगाया जा रहा है।’
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ Last edited by Rajat Vynar; 27-02-2015 at 02:31 PM. |
26-02-2015, 06:41 PM | #39 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 29 |
Re: गधा माँगे इन्साफ़
शीतला देवी ने कहा- ’गधा झूठ बोल रहा है। मैं धरतीलोक की मानी-जानी कोई छोटी-मोटी नहीं, बहुत बड़ी देवी हूँ। सभी मुझसे डरते हैं और मेरी इज्ज़त करते हैं। धरतीलोक में सभी तरह के वाइरस फैलाने का जिम्मा मेरे पास ही रहता है। धरतीलोक के उत्तर भारत में मेरे एक नहीं, कई-कई मन्दिर हैं। दक्षिण भारत में मैं मारिअम्मन के नाम से जानी-पहचानी जाती हूँ। यही नहीं, धरतीलोक में मारिअम्मन के नाम से सिंगापुर, मलेशिया, वियतनाम, बैंकाक और साउथ अफ्रीका में भी मेरे मन्दिर हैं। टाइम पास करने के लिए ऐफ्टर आॅल एक गधे के साथ मैं दुंलत्ती-दुलत्ती खेलूँगी? गधे ने मुझे दुलत्ती मारी है। आप इस मामले की जाँच करिए और दोषी गधे को सज़ा दीजिए।’
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ Last edited by Rajat Vynar; 27-02-2015 at 02:32 PM. |
26-02-2015, 06:43 PM | #40 |
Diligent Member
Join Date: Sep 2014
Posts: 1,056
Rep Power: 29 |
Re: गधा माँगे इन्साफ़
उसी समय ’देव न्यूज़’ के चीफ़ रिपोर्टर ने देवराज इन्द्र के दरबार में आते हुए कहा- ’गधा झूठ नहीं, सच बोल रहा है। आप तीनों देवियों ने गधे के ऊपर अत्याचार किया है। यह देखिए- फ़ोटोग्राफ्स। आप तीनों देवियाँ कितनी बेदर्दी के साथ गधे पर सवारी कर रही हैं। और यह देखिए- इस फ़ोटोग्राफ़ में तो हद कर दी आप तीनों देवियों ने। वाकई आप तीनों के हिम्मत की दाद देनी चाहिए। एक तो गै़रक़ानूनी रूप से आप तीनों देवियों ने गधे पर एक साथ सवारी की और फिर उस फ़ोटो को साड़ी में प्रिण्ट कराकर कितनी शान से आप तीनों देवियाँ उस साड़ी को पहनकर एक साथ पोज़ दे रही हैं!’
__________________
WRITERS are UNACKNOWLEDGED LEGISLATORS of the SOCIETY! First information: https://twitter.com/rajatvynar https://rajatvynar.wordpress.com/ Last edited by Rajat Vynar; 27-02-2015 at 02:33 PM. |
Bookmarks |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|