![]() |
#6011 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]() वेटिकन सिटी ! पोप बेंडिक्ट 16वें के नेतृत्व में दुनिया भर के कैथोलिक मतावलंबियों ने गुडफ्राइडे मनाया हालांकि चर्च के सिद्धांतों के प्रति विद्रोह ओर मध्य पूर्व में ईसाइयों के भाग्य को लेकर चिंताएं बढ रही हैं। पोप सेंट पीटर्स के गिरजाघर में भजनों के आयोजन का नेतृत्व करेंगे। यह आयोजन यीशू मसीह के जीवन के अंतिम घंटों की याद में मनाया जाता है। इसके बाद वाया क्रूसीस आयोजन होगा। इस आयोजन को रोमन काल में हजारों ईसाइयों द्वारा दिये गये बलिदान की याद में मनाया जाता है। चौरासी वर्षीय जर्मन पोप बेंडिक्ट इस साल 16 अपै्रल को 85 साल के हो जायेंगे। पिछले माह मैक्सिको और क्यूबा की यात्रा करने के बाद वह काफी कमजोर और थके हुए प्रतीत हो रहे थे। लेकिन उन्होेंने अपने मशहूर आध्यात्मिक उत्साह के साथ पवित्र साप्ताहिक प्रार्थना में भाग लिया। ईस्टर समारोह पारंपरिक तौर पर कैथोलिक चर्च और विश्व के कष्टों की ओर ध्यान देने के मकसद से मनाया जाता है। इस बात को इस साल विशेषतौर पर महसूस किया जा रहा है। यीशू मसीह को सलीब पर चढाये जाने की घटना को ईसाई गुड फ्राइडे के रूप में मनाते हैं और रविवार को ईस्टर मनाया जाता है जब यीशू का पुनरूत्थान हुआ था। पोप ने गुरूवार को एक चेतावनी जारी की थी जिसमें ब्रह्मचर्य और महिलाओं का अभिषेक करने जैसी चर्च की प्रथाओं पर सवाल उठाने वाले लोगों की कड़ी भर्त्सना की गयी थी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#6012 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
बिहार से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
नयी दिल्ली ! बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में राज्य से एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की और राज्य में स्थापित होने वाले एनटीपीसी के दो संयंत्रों से 50 प्रतिशत बिजली राज्य को उपलब्ध कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बिहार में 500 मेगावाट की बरौनी ताप बिजली इकाई की विस्तार योजनाओं के लिए कोयला लिंकेज उपलब्ध कराने की भी मांग की। प्रधानमंत्री को दिए ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने बाढ चरण 1 और कहलगांव चरण..2 ताप बिजली संयंत्रों से उत्पादित बिजली का 50 प्रतिशत हिस्सा बिहार को आबंटित करने का अनुरोध किया। ये दोनों संयंत्र पूर्ण होने की प्रक्रिया में हैं। प्रतिनिधिमंडल में राज्य के उप मुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी, उर्जा मंत्री वीरेन्द्र यादव, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद विधायक अब्दुल बरी सिद्दिकी, राजद के गुलाम गौस, कांग्रेस के नेता सदानंद सिंह, भाकपा नेता केदार पांडेय, माकपा नेता बासुदेव सिंह और लोजपा नेता जाकिर हुसैन खान शामिल थे।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#6013 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
उर्दू साहित्यकार कमर आजम हाशमी का निधन
पटना ! उर्दू साहित्यकार और शिक्षाविद कमर आजम हाशमी का बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अवस्थित उनके आवास पर निधन हो गया। 70 वर्षीय हाशमी लंबे समय से बीमार थे। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्री को छोड़ गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाशमी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके रूह की शांति के लिए खुदा से दुआ की और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। बिहार विधान परिषद में जदयू विधायक दल के उपनेता और उर्दू शिक्षक संघ के अध्यक्ष असलम आजाद ने हाशमी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते उनके निधन को उर्दू जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। मुजफ्फरपुर अवस्थित एल एस कालेज के पूर्व प्राचार्य और वहां के उर्दू विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष रहे हाशमी को उनके साहित्यिक योगदान के लिए बिहार सरकार राजभाषा विभाग और बिहार उर्दू अकादमी की ओर से सम्मानित भी किया गया था। हाशमी के पार्थिव शरीर को मुजफ्फरपुर शहर के चंदवारा मुहल्ला अवस्थित एक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। हाशमी के जनाजे में असलम आजाद, पूर्व विधायक बिजेंद्र चौधरी सहित साहित्य जगत की कई मशहूर हस्तियां और शिक्षाविद शामिल हुए।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#6014 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
ब्रिटेन के पहले रॉयल सर्फर थे किंग एडवर्ड
लंदन। हाल ही में जारी हुई तस्वीरों से यह बात सामने आई है कि किंग एडवर्ड आठवें ब्रिटेन के पहले रॉयल (राजपरिवार के) सर्फर थे। तस्वीरों में 26 वर्षीय प्रिंस आफ वेल्स को हाथों और पैरों का पारंपरिक तरीके से उपयोग करते हुए सर्फिंग करते दिखाया गया है। अमेरिकी नागरिक वेल्लिस सिंपसन से विवाह करके राजगद्दी पर अपनी दावेदारी छोड़ने वाले प्रिंस एडवर्ड की यह तस्वीर हवाई में वर्ष 1920 में ली गई है। ‘डेली एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रिंस को हवाई के ओलिंपिक विजेता तैराक ‘ड्यूक’ कानहामोकू सर्फिंग सिखा रहे थे। आटोग्राफ वाली इस तस्वीर को नार्थ देवोन के ब्राउटॉन के ‘म्यूजियम आॅफ ब्रिटिश सर्फिंग’ में रखा गया है। संग्रहालय के अनुसार इस तस्वीर के जारी होने के बाद प्रिंस एडवर्ड ब्रिटिश राजपरिवार के सबसे पुराने सर्फर बन गए हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#6015 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
जब विग पहनकर पेरिस के मेट्रो में घूमीं कार्ला ब्रूनी
लंदन। अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा के बाद अब फ्रांस की प्रथम महिला कार्ला ब्रूनी का भी मानना है कि वे ‘सनसनीखेज पत्रकारिता’ करने वालों से बचने के लिए पेरिस के मेट्रो में और शहर के अन्य हिस्सों में विग पहनकर घूमती हैं। 44 वर्षीय कार्ला ने ‘नोउवेल आॅबजवतयूर’ पत्रिका को बताया, मशूहर होना मुझे रोक नहीं सकता है, और वैसे भी मैं खुद को पूरी तरह बदल लेती हूं। एक विग पहनने के बाद मेट्रो में कोई मुझे पहचान नहीं पाया। उन्होंने बताया कि हाल ही में पेरिस में ‘मरीन संग्रहालय’ में सुरक्षा कर्मियों ने मेरे बैग की जांच की। जांच के दौरान उन्हें एक बार भी शक नहीं हुआ कि वह फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी की पत्नी के बैग की जांच कर रहे हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#6016 |

#6017 |

अमेरिका में एशियाई लोगों के खिलाफ पूर्व मेयर की टिप्पणी को लेकर आक्रोश
वाशिंगटन। अमेरिका में एक विवादास्पद पूर्व मेयर मैरियन बैरी ने अपने जिले में गंदे एशियाई व्यवसाय के बारे में टिप्पणी करके एक बार फिर अपने को मुश्मिल में डाल लिया है। इस नस्ली टिप्पणी की चौतरफा निंदा हो रही है। वाशिंगटन काउंसिल के सदस्य मैरियन बैरी अपनी उस टिप्पणी का बचाव करते और उसका तात्पर्य समझाते रहे जिसके बारे में कई लोगों का मानना है कि वह जिले में एशियाई लोगों का अपमान करने वाली थी। डीसी काउंसिल में लगातार तीसरी बार डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से नामांकित किए जाने के बाद बैरी ने गत बुधवार को कहा कि हमें इन एशियाई लोेगों का कुछ करना पड़ेगा जो यहां पर आते हैं और अपना व्यापार और गंदी दुकानें खोल लेते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपको अभी यह कहना चाहता हूं कि उन्हें वापस जाना चाहिए। लेकिन हमें ऐसे अफ्रीकी-अमेरिकी व्यापारी लोग चाहिए जो उनका स्थान ले सकेंं। 76 वर्षीय बैरी ने अपनी इस टिप्पणी के लिए काफी आलोचनाएं झेली और टिप्पणी करने के दो दिन बाद उन्होंने इसके लिए खेद जताया और कहा कि एक विशेष समूह का उल्लेख करके उन्होंने एक गलती की। उन्होंने कहा कि वास्तव में वह उन विक्रेताओंं का उल्लेख करने का प्रयास कर रहे थे जो स्थानीय लोगों को काम पर नहीं रखते या अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थ बेचते हैं जिसमें कैलोरी बहुत अधिक होती है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#6018 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
सीरिया में सरकार गिराने का प्रयास कर रहा है अमेरिका : शावेज
काराकस। वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज ने अमेरिका सरकार और उसके सहयोगियों पर सीरिया सरकार को गिराने के लिए वहां पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। शावेज ने कहा कि उन्होंने दिन में सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद से फोन पर बात की थी जिन्होने उन्हें बताया कि उनके देश में सुरक्षा स्थिति में सुधार हो रहा है और उन्हें आशा है कि हिंसा जल्द ही कम हो जाएगी। शावेज ने वेनेजुएला के सरकारी टेलीविजन चैनल पर प्रसारित टेलीफोन काल में कहा कि असद ने मुझे बताया कि उन्हें सत्ता से हटाने के आतंकवादी योजना के परिणामस्वरूप दो हजार से अधिक सैनिक शहीद होने के साथ ही काफी संख्या में बेगुनाह लोग मारे गए हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#6019 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
सीरिया में हिंसा के लिए बान ने की असद सरकार की निन्दा
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने राष्ट्रपति बशर अल असद के शासन की ओर से भारी हथियारों का इस्तेमाल रोकने के आश्वासनों के बावजूद सीरिया में जारी हिंसा के लिए वहां की सरकार की निन्दा की है। उन्होंने मांग की है कि नागरिकों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई ‘तत्काल एवं बिना शर्त’ रूकनी चाहिए। सीरियाई अधिकारियों की ओर से की जा रही हिंसक कारवाई की बान द्वारा तीखी निन्दा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से संकट पर जारी किए गए तीसरे अध्यक्षीय बयान के एक दिन बाद आई है। पंद्रह सदस्यीय इकाई के वर्तमान अध्यक्ष अमेरिका के तहत जारी किए गए बयान में सीरिया सरकार का आह्वान किया गया है कि वह नागरिकों के ठिकानों की ओर सैन्य गतिविधियों को रोकने के लिए 10 अप्रेल की समयसीमा का पालन करे, भारी हथियारों का इस्तेमाल बंद करे और सैनिक जमावड़े की वापसी शुरू करे। बान ने कहा कि सीरियाई शासन द्वारा लगातार की जा रही हत्याएं सुरक्षा परिषद की उस मांग का ‘उल्लंघन’ हैं जिसमें कहा गया है कि सरकार को संयुक्त राष्ट्र अरब लीग के दूत कोफी अन्नान के छह सूत्री प्रस्तावों को लागू करे, ताकि सालभर से चली आ रही हिंसा को खत्म किया जा सके। सीरिया में हिंसा में अब तक नौ हजार लोगों की मौत हो चुकी है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
#6020 |
Super Moderator
![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
![]()
जुंटा और ईकोवास ने लोकतंत्र वापसी के लिए करार की पुष्टि की
बामको। माली के सैन्य शासन जुंटा और पश्चिमी अफ्रीकी देशों के संगठन ‘ईकोवास’ ने लोकतंत्र की बहाली के लिए करार की पुष्टि की है। सरकारी चैनल पर घोषित इस करार में तख्तापलट के दोषियों को माफी भी शामिल है। इस करार के तहत माली में एक अंतरिम नेता के नेतृत्व में लोकतांत्रिक शासन की बहाली के लिए मसौदा तैयार किया जाएगा। अतंरिम नेता उत्तरी इलाके में तुआरेग और इस्लामी लड़कों के संकट को संभालेंगे औैर लोकतांत्रिक चुनावों को आयोजन करेंगे। ईकोवास के प्रतिनिधि जिबरिल बस्सोल ने टीवी स्टेशन ओआरटीएम को बताया कि ईकोवास के प्रमुख अजसाने क्वात्तारा ने कहा है कि प्रतिबंधों को जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अपदस्थ राष्ट्रपति अमौदू तूमानी को जहां चाहे वहां रहने दिया जाएगा। उनको सैन्य सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी। जुंटा प्रमुख कैप्टन अमोदू सोनेगो और ईकोवास के बीच करार के बारे में बस्सोल ने बामको के निकट काटी में करार के बिंदुओं को पढ़ा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
![]() |
![]() |
![]() |
Bookmarks |
Tags |
current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|