22-12-2013, 08:47 AM | #641 |
VIP Member
|
Re: आप यहाँ अपने दिल की बात कह सकते है !
सड़क पर कोलाहल बो रहें हैं---- शिकायतें द्वार पर टांग कर हस्ताक्षर सलीके से रो रहें हैं---- जश्न में डूबा समय अब मौन है थैलियां आश्वासन की खो रहें हैं---- चौखटों के पांव पड़ते थक गऐ भदरंगे बेहरूपिये सो रहें हैं---- घाट पर धुलने गई है व्यवस्था आँख से बलात्कार हो रहें हैं---- "ज्योति खरे"
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
22-12-2013, 08:48 AM | #642 |
VIP Member
|
Re: आप यहाँ अपने दिल की बात कह सकते है !
हमारी हिंदुस्तान की धरती पर मर्द और औरत का रिश्ता दोस्त या फिर साथी का हो नहीं सकता . यहाँ पर तो माँ , बहन या पत्नी के रिश्तों के संदर्भ में से ही मर्द औरत का नाता जाना जाता है . इन रिश्तों से बाहर के रिश्ते सोच पाना संभव ही नहीं इस समाज में .
मैं यह मानता हूँ कि इन रिश्तों में से कोई भी रिश्ता मेरे और तुम्हारे बीच नहीं है . इसे किस रिश्ते का नाम दूँ समझ नहीं पा रहा . ............... कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जिन्हें आसानी से कोई नाम नहीं दिया जा सकता -- 'मानवीय रिश्ते' . | साभार -------उपन्यास ' मलबे के नीचे ' से
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
24-12-2013, 06:35 PM | #643 |
VIP Member
|
Re: आप यहाँ अपने दिल की बात कह सकते है !
मैं बस अड्डें से मुद्रिका मे शालीमार बाग जाने के लिए चढ़ी। एक तो गर्मी, ऊपर से बस खचाखच यात्रियों से भरी हुई। पूरी बस में हाय- तौबा सी मची हुई थी। अगला बस स्टॉप आते ही, बस मे एक औरत चढ़ी। उसे औरत कहूं या लड़की, उसे लड़की ही कहूँगी। 15-16 साल की रही होगी। रक्तहीन पीला चेहरा, बाल बिखरे हुए, गोद में मैले तौलिये में लिपटा कमजोर सा बहुत ही नन्हा सा बच्चा क्या पता शायद नवजात ही हो। लड़की बस में कभी अपने को संभालती, तो कभी बच्चा, कभी अपनी साड़ी। उसका कद इतना ऊँचा भी नही था कि वह बस का डंड़ा पकड़ सके, फिलहाल तो उसके दोनों हाथ बच्चा पकड़े होने के कारण व्यस्त थे। जब भी ड्राईवर ब्रैक लगाता, वह लड़की कभी इधर सवारियों पर गिरती, कभी उधर। अपने आप को संम्भालते-संभालते उसके मुँह से ना जाने क्यों कराह सी निकल जाती। एक तो बिखरे हुए बाल, मैले अस्त-व्यस्त कपड़े फिर गरीब और ऊपर से गोद में नन्हा बच्चा। बस के लोग उसे घूर-घूर कर देखने लगे, उनकी निगाहों से लग रहा था मानों उन्हे इस बात पर क्रोध हो कि यह बस में क्यों चढ़ी? क्या बस इन जैसे गन्दे घिनौने लोगों के लिए बनी है? तभी ड्राईवर ने जोर से ब्रैक लगया। लड़की दर्द से चिहुँक उठी, शायद पास खड़े आदमी ने उसका पैर दबा दिया। लड़की कातर स्वर में, उस अधेड़ से दिखने वाले आदमी से बोली ‘अंकल जरा पैर हटा लो, मेरा पैर दब रहा है। अंकल संबोधन सुन उस आदमी की त्यौरियों चढ़ गई, वह गुर्राकर बोला देखती नहीं बस में कितनी भीड़ है। क्या मैं जानबूझकर तेरे पर पैर रखकर खड़ा हूँ।खुदको बस में खडे होने की तमीज नहीं, कभी इधर गिरती है कभी उधर। आदमी की बात लड़की का मुँह लटक गया। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह बस में बच्चा संभाले या कपड़े ऊपर से बगलवाले महाश्य जी ओर सटे जा रहे थे,। महिला सीट पर बैठी महिलाएँ सिर झुकाऐ बैठी थी या फिर खिड़की से बाहर झांक रही थी। भरी बस में किसी को सीट देने का मतलब है खुद भारी असुविधा में खडे होकर घर जाना। ऐसी असुविधा कौन मौल ले? तभी लड़की से थोड़ी दूर खड़े साधारण से दिखने वाले आदमी ने चुटकी ली अजी ऐसा ही भोला मुंह बनाकर जेब काटती है, देखा नहीं गोद में बच्चा भी है। इनके गिरोह है गिरोह, इनसे पंगे मत लेना,चाकू सटा देती है बगल में और जेब कब कटी पता भी नहीं चलेगा। उस की यूँ हंसी उड़ते देख मेरा दम सा घुटने लगा। मुझे लगा इनकी नज़र में हर वो औरत जेब कतरी है जो गरीब है, बेबस है। मैने उस झूठी बात घड़ने वाले को घूरकर देखा और बदत्तमीजी से बोली तेरी जेब कट गई क्या? क्या सबूत है तेरे पास कि ये जेब काटने बाली है, बोल ? शायद उस आदमी को यह उम्मीद नहीं थी कि उसकी बात इस बुरी तरीके से काटी जायेगी, उसे लगा होगा कि सब हाँ में हाँ मिलायेगे। तभी वह अधेड़ सा आदमी लगभग घूरते हुए सा उस लड़की को देखकर मुझसे बोला आप तो अच्छे घर की लगती, आपको इनका क्या पता? अजी ये दिन में बच्चा गोद में लेकर जेब काटतीं है और शाम को इसी बच्चे को सड़क पर फेंककर सज- धज कर खड़ी हो जायेंगी। उस आदमी की बात सुन मेरे साथ-साथ बस में बैठी एक वृद्धा को भी गुस्सा आ गया। वह आदमी को ड़ांटते हुए बोली बेटे ऊँचे बोल मत बोल, तु भी बाल- बच्चे वाला होगा, ये तेरी लड़की के बराबर ही होगी। फिर वह बडी़ मुश्किल से सीट पर एक तरफ खिसकते हुए लड़की से अपनत्व भरे स्वर में बोली बेटी इतने छोटे बच्चे को लेकर घर में बैठ, देख तेरे साथ साथ यह भी बस मे घक्के खा रहा है। वृद्धा की अपनत्व भरी बात सुन लड़की की आँखे छलछला आई। लड़की रूँआसे स्वर में बच्चे की ओर इशारा करते हुए बोली ये अभी पाँच दिन का है, मेरी आज ही अस्पताल से छुट्टी हुई है। इसके पापा को हमें लेने आना था। मैं सुबह से अस्पताल के ग्रांऊड में इंदजार करती रही। मुझे लगा कि अब वे नहीं आऐगे, और अभी मुझसे ठीक से बैठा नहीं जा रहा है, तो में अपने आप हिम्मत जुटा कर घर जा रही हूँ। लड़की हाथ में दबे एक मैले कुचेले पन्नी के लिफाफे में से कुछ कागज निकाल कर दिखाती हुई बोली देखो ये मेरी छुट्टी के कागज है और ये इसका जन्म कार्ड। वृद्धा के मुंह से अकस्मात शब्द निकले अरी तू तो जच्चा है। जंचकी मे तो गाय- भैंस कुत्ते- बिल्ली तक को लोग सम्मान और दुलार देते है, और फिर तु तो मानुष जात है। और तेरी ये गत, वृध्दा की आँखे नम हो गई। अब रमा से और सहना मुश्किल हो गया था, वह सीट पर जान बूझ कर आंख बंद किए बैठे आदमी से गुस्से में बोली-कब तक जानबूझकर आँखे बंद किए बैठा रहेगा ,उठ देख इसके लिए खड़ा रहना भी कितना मुश्किल है। यह महिला सीट है कम से कम यह जगह तो हमारी है। रमा की कड़क आवाज सुन सोता हुआ आदमी एकदम घबरा कर उठ गया। उसकी इस हरकत पर रमा और वृध्दा दोनों मुस्कुरा उठी। FACEBOOK by:-अनिता भारती
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
18-01-2014, 06:34 PM | #644 |
VIP Member
|
Re: आप यहाँ अपने दिल की बात कह सकते है !
" फूलन देवी " एक ऐसा नाम जो महिलाओ को संघर्ष करने की इच्छाशक्ति देता है...... काश अनुराधा बाली और सुनंदा पुष्कर ने सीता मइया की जगह फूलन देवी के चरित्र से प्रेरणा ली होती
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
29-01-2014, 06:32 PM | #645 |
VIP Member
|
Re: आप यहाँ अपने दिल की बात कह सकते है !
बस से उतरकर.. जेब में हाथ डाला, मैं चौंक पड़ा.., जेब कट चुकी थी..। जेब में.. था भी क्या..? कुल 150 रुपए और एक खत..!! जो मैंने अपनी माँ को लिखा था कि - मेरी नौकरी छूट गई है; अभी पैसे नहीं भेज पाउँगा…। तीन दिनों से.. वह पोस्टकार्ड मेरी जेब में पड़ा था। पोस्ट..करने को.. मन ही.. नहीं कर रहा था । 150 रुपए जा चुके थे..। यूँ ......150 रुपए ..कोई बड़ी रकम नहीं थी., लेकिन..जिसकी नौकरी छूट चुकी हो, उसके लिए.. 150 रुपए.. 1500 सौ से कम.. नहीं होते..!! कुछ दिन गुजरे...। माँ का खत मिला..। पढ़ने से पूर्व.. मैं सहम गया..। जरूर.. पैसे भेजने.. को लिखा होगा..। …लेकिन, खत पढ़कर.. मैं हैरान.. रह गया। माँ ने लिखा था — “बेटा, तेरा 500 रुपए का.. भेजा हुआ मनीआर्डर.. मिल गया है। तू कितना अच्छा है रे ! …पैसे भेजने में.. कभी लापरवाही.. नहीं बरतता..।” मैं इसी..उधेड़- बुन में लग गया.. कि आखिर.. माँ को मनीआर्डर..किसने भेजा होगा..? कुछ दिन बाद., एक और पत्र मिला..। चंद लाइनें.. लिखी थीं—आड़ी- तिरछी..। बड़ी मुश्किल से खत पढ़ पाया..। लिखा था — “भाई, 150 रुपए तुम्हारे..और 350 रुपए अपनी ओर से मिलाकर मैंने तुम्हारी माँ को..मनीआर्डर.. भेज दिया है..। फिकर.. न करना। माँ तो सबकी.. एक- जैसी ही होती है न..!! वह क्यों भूखी रहे...?? तुम्हारा— जेबकतरा भाई..!!! दुनियां में.. आज भी.. माँ को प्यार.. करने वाले.. ऐसे इन्सान.. हैं..!!!
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
29-01-2014, 06:38 PM | #646 |
VIP Member
|
Re: आप यहाँ अपने दिल की बात कह सकते है !
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
29-01-2014, 06:39 PM | #647 |
VIP Member
|
Re: आप यहाँ अपने दिल की बात कह सकते है !
एक कंजूस आदमी के घर मेहमान आया.
कंजूस – “भाईसाहब, ठंडा लेंगे या गरम ?” मेहमान – “ठंडा…” कंजूस – “जूस या कोल्डड्रिंक ?” मेहमान – “जूस ले लूँगा .” कंजूस – “स्टील के गिलास में लेंगे या कांच के गिलास में … ?” मेहमान – “कांच के गिलास में ले आओ …” कंजूस – “प्लेन या डिजाइन वाला ?” मेहमान (परेशान होते हुए ) – “अरे यार, डिजाइन वाले में ही ले आओ … !” कंजूस – “ओके, कौनसी डिजाइन पसंद है ? लाइनों वाली या फूलों वाली ?” मेहमान – “फूलों वाली.” कंजूस – “कौन से फूल ? गुलाब के या चमेली के ?” मेहमान – “गुलाब के.” . . . . . . . कंजूस (अपनी बीवी से) – “लाजो, ज़रा देख तो गुलाब के फूलों की डिजाइन वाला गिलास अपने घर में है या नहीं ?” बीवी – “नहीं है जी …” कंजूस (खीजते हुए ) – “ओ त्तेरी ! नहीं है ....? . चल फिर जूस रहने दे … भाईसाहब को मजा नहीं आएगा…. !!!”
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
29-01-2014, 06:40 PM | #648 |
VIP Member
|
Re: आप यहाँ अपने दिल की बात कह सकते है !
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
29-01-2014, 06:41 PM | #649 |
VIP Member
|
Re: आप यहाँ अपने दिल की बात कह सकते है !
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
03-02-2014, 01:02 AM | #650 |
Diligent Member
Join Date: Jul 2013
Location: California / Bangalore
Posts: 1,335
Rep Power: 46 |
Re: आप यहाँ अपने दिल की बात कह सकते है !
एक बार, एक विचार-गोष्ठी (seminar) में वक्ता ने उपस्थित ५० लोगों में से हर एक को एक एक गुब्बारा (balloon) दिया और कहा कि आप सभी आपको दिए गए गुब्बारे पर मार्कर पेन से अपना नाम लिख लीजिए।
सब ने ऐसा किया। सभी गुब्बारों को एक कमरे में रखा गया। लेक्चर समाप्त होने पर वक्ता ने उन सभी लोगों को उस कमरे में ले जाकर कहा कि आप सब अपने अपने गुब्बारे को पहचानिए और मेरे पास लाकर दीजिए। सारा काम पाँच मिनट में पूरा हो जाना चाहिए। सभी एक साथ कमरे में घुस गए अपने अपने गुब्बारे को ढूँढने में व्यस्त होने लगे, एक दूसरे को धकेल रहे थे, और कमरे में कोलाहल मच गया। पाँच मिनट में यह काम पूरा नहीं हो सका। ज्यादातर लोग अपने गुब्बारे को ढूँढ निकालने में असफल रहे। तब वक्ता ने कहा , चलिए अब वापस उस कमरे में जाइए और इस बार आप कोई भी एक गुब्बारा उठाइए और उस पर लिखे नाम को पढकर उस व्यक्ति को दे दीजिए। लोगों ने ऐसा किया और इस बार दो मिनट के अन्दर काम पूरा हो गया। सब के हाथ में अपना गुब्बारा था। वक्ता ने कहा "हमारे जीवन में भी ऐसा ही होता है। हम सभी व्यग्रतापूर्वक सुख की तलाश में लगे हुए हैं, और नहीं जानते हैं वह कहाँ है, किस चीज़ में है। हमारा सुख औरों के सुख में होना चाहिए। उनको उनका सुख दे दो। आपको अपना सुख मिल जाएगा।" Last edited by internetpremi; 03-02-2014 at 01:18 AM. |
Bookmarks |
Tags |
india, people, thought |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|