29-11-2010, 06:03 AM | #831 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: Patal Lok
Posts: 1,867
Rep Power: 17 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
'पेरिस की सैर का इनाम जीत लिया है। मारे खुशी के झूमते हुए उन्होंने घर फोन लगाकर पत्नी से कहा - 'डार्लिंग ! क्या तुम पेरिस चलना चाहती हो? पत्नी ने चहककर जवाब दिया - 'जरूर, जरूर! पेरिस तो मेरे सपनों में मेरी धडकन में बसा हुआ है। मैं जरूर आपके साथ चलूँगी । अ.. आप कौन साहब बोल रहे हैं? |
29-11-2010, 06:04 AM | #832 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: Patal Lok
Posts: 1,867
Rep Power: 17 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
राजू - मैं सौ साल जीना चाहता हूँ।
पीटर - अभी कितने के हो? राजू - चालीस । पीटर - शराब, जुआ, लड़की वगैरा का कोई व्यसन? राजू - बिल्कुल नहीं । पीटर - तो ऐसी नीरस जिंदगी लेकर साठ साल और क्यों जीना चाहते हो |
29-11-2010, 06:04 AM | #833 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: Patal Lok
Posts: 1,867
Rep Power: 17 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
एक उपन्यास लेखक ने अपनी विद्वता का रौब झाडते हुए अपने दोस्त से
कहा - 'नॉवेल लिखना कोई आसान काम नहीं है। पता है कभी-कभी तो एक नॉवेल लिखने में मुझे एक साल लग जाता है। दोस्त ने बेफिक्री से हँसते हुए कहा - 'तुम बेकार में इतनी मेहनत करते हो यार। पता है, पंद्रह रुपए में तो लिखा-लिखाया नॉवेल मिल जाता है। |
29-11-2010, 06:04 AM | #834 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: Patal Lok
Posts: 1,867
Rep Power: 17 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
टिक्कूजी - 'ओहो ! झुमकूजी !! मुझे आपसे मिलकर बड़ी खुशी हुई ।
झुमकूजी - 'मुझे तो नहीं हुई। टिक्कूजी - 'भाई! थोडी देर के लिए मेरी तरह आप भी झूठ बोल देते तो क्या बिगड जाता। |
29-11-2010, 06:05 AM | #835 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: Patal Lok
Posts: 1,867
Rep Power: 17 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
सल्टू ने जिंदगी से बेजार होकर एक दिन खुदकुशी की गरज से जहर खरीदकर खा
लिया। लेकिन जहर में मिलावट थी, इसलिए वह मरा नहीं, बच गया। इस खुशी में उसकी पत्नी ने डिनर पार्टी दे दी। मगर हाय! पार्टी में जिस-जिसने खाना खाया, 'फूड पॉइजनिंग के कारण मर गया। मृतकों में स्वयं सल्टू भी था। |
29-11-2010, 06:06 AM | #836 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: Patal Lok
Posts: 1,867
Rep Power: 17 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
पन्नूजी का एक साथी चल बसा। वे उठावने की खबर छपवाने अखबार के
दफ्तर जा पहुँचे। पूछा - 'इस सामग्री को छापने का रेट क्या है? जवाब मिला - पाँच रुपए प्रति इंच। यह सुनकर पन्नूजी अचंभे से गिरते- गिरते बचे-'बाप रे! तब तो बहुत महँगा पड़ेगा, क्योंकि मेरा दोस्त तो छह फीट दो इंच का था। |
29-11-2010, 06:06 AM | #837 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: Patal Lok
Posts: 1,867
Rep Power: 17 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
मैडम रोहिणी आईने के सामने नैल पॉलिश लगा रही थीं। अचानक
बाहर दरवाजा बजा - 'महोदया ! खेद है आपके पति रोडरोलर के नीचेआकर स्वर्ग सिधार गए हैं। कृपया द्वार खोलिए। हम उनकी नश्वर देह लाए हैं। मैडम ने चिल्लाकर कहा - 'देखो मैं अभी जरूरी काम कर रही हूँ। तुम उस देह को दरवाजे के नीचे से सरका दो। |
29-11-2010, 06:06 AM | #838 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: Patal Lok
Posts: 1,867
Rep Power: 17 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
पन्नू जी- कल गजब हो गया। मैं अपनी बीवी के साथ होटल में बैठा चाय
पी रहा था कि मेरी एक गर्लफ्रेंड ने वहाँ आकर कहा - हेलो! गजब तो इधर हो गया। मैं होटल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठा चाय पी रहा था कि मेरी बीवी ने आकर कहा - 'हलो। |
29-11-2010, 06:07 AM | #839 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: Patal Lok
Posts: 1,867
Rep Power: 17 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
एक प्रोफेसर साहब नाव में सफर कर रहे थे। तभी उन्होंने रौब जमाने की
गरज से नाविक से पूछा - क्यों तुम्हें इंग्लिश आती है? नाविक ने कहा - जी नहीं! प्रोफेसर बोले - तब तो तुम्हारा चार आने जीवन बेकार है। फिर बोले 'अच्छा हिसाब-किताब आता है? वह बोला - नहीं आता जी! प्रोफेसर बोले - फिर तो आठ आने जीवन बेकार है। इतने में तूफान के थपेडे नाव को झकझोरने लगे। नाविक ने पूछा - 'आपको तैरना आता है। वे बोले - नहीं। तो नाविक ने कहा - तब तो आपके सोलह आने जीवन बेकार है और नाव से कूद गया। |
29-11-2010, 06:07 AM | #840 |
Special Member
Join Date: Nov 2010
Location: Patal Lok
Posts: 1,867
Rep Power: 17 |
Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकले
रेगिस्तान में एक बार बहुत तेज रेत का तूफान आया। तेज रफ्तार रेतीली
हवाएँ चल रही थीं। एक ऊँट सवार चला जा रहा था कि अचानक उसे रेत पर एक हैट नजर आया। उसने ऊँट से उतरकर हैट उठाया तो उसके नीचे आदमी का सिर नजर आया। उसने आसपास की रेत हटाई तो मुँह और कान भी नजर आने लगे। और तभी उस हैटवाले आदमी ने कहा - भाई हाथ से काम नहीं चलेगा। फावडा लाकर बहुत सारी रेत हटानी पड़ेगी। क्योंकि मैं ऊँट पर बैठा हुआ हूँ। |
Bookmarks |
Tags |
संता बंता, cool jokes, fun, funny hindi jokes, hindi jokes, hot jokes, indian jokes, jokes, santa banta, shayari |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|