24-10-2019, 10:57 AM | #1 |
Diligent Member
|
ग़ज़ल- जज़्बात से खेला...
(मापनी- 221 2121 1221 212) ■□□■□□■□□■□□■□□■ जज़्बात से खेला मुझे बीमार है किया शिद्दत से हाय मैंने जिसे प्यार है किया जिसने कहा कि प्यार ये बिकता नहीं कभी उसने ही रोज़ दिल का कारोबार है किया था खुद से भी ज्यादा यकीं जिसकी जुबान पर उसने ही मेरी जिंदगी को ख़ार है किया जिसकी वजह से आ गया सबकी निगाह में उसकी निगाह ने ही तिरस्कार है किया "आकाश" उसके प्यार का भूखा हूँ आज भी जिसने ज़लील मुझको कई बार है किया ग़ज़ल- आकाश महेशपुरी दिनांक- 22/10/2019 ■□□■□□■□□■□□■□□■ वकील कुशवाहा "आकाश महेशपुरी" ग्राम- महेशपुर पोस्ट- कुबेरस्थान जनपद- कुशीनगर उत्तर प्रदेश पिन- 274304 मोबाईल- 9919080399 |
04-11-2019, 11:37 AM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: ग़ज़ल- जज़्बात से खेला...
"जिसकी वजह से आ गया सबकी निगाह में
उसकी निगाह ने ही तिरस्कार है किया" लाजवाब ग़ज़ल. धन्यवाद, आकाश जी.
__________________
आ नो भद्रा: क्रतवो यन्तु विश्वतः (ऋग्वेद) (Let noble thoughts come to us from every side) |
20-11-2019, 08:45 AM | #3 |
Diligent Member
|
Re: ग़ज़ल- जज़्बात से खेला...
|
Bookmarks |
Thread Tools | |
Display Modes | |
|
|