|
|
#6621 | ||||||||||||||
|
VIP Member
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 46,412
Thanks: 1,470
Thanked 2,549 Times in 2,019 Posts
Rep Power: 151 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
आस्ट्रेलिया के पूर्व विदेश मंत्री ने करजई को बहुत बड़ी निराशा बताया
सिडनी। आस्ट्रेलिया के एक पूर्व विदेश मंत्री ने हामिद करजई को अफगानिस्तान के सबसे कमजोर और गुमराह करने वाला राष्ट्रपति करार दिया है। सबसे लंबे समय तक रहे विदेश मंत्री रहे एलेक्जेंडर डॉनर ने कहा कि पश्चिमी ताकतें करजई के साथ चट्टान की तरह खड़ी रही लेकिन उन्होंने उन्हें निराश किया। डॉनर के विदेश मंत्री रहने के दौरान ही आस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान में अपने सैनिक भेजने का फैसला किया था। वह 1996 से 2007 तक आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री रहे। उन्होंने द आस्ट्रेलियन अखबार से कहा कि मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि राष्ट्रपति करजई ने निराश किया है। उन्होंने कहा कि जैसा कि स्थिति बताती है, वह कमजोर नेता हैं और वह अलग किस्म के नेता हैं , उन्होंने पर्याप्त लोगों और कबायलियों को (शासन में) शामिल नहीं किया जबकि कबायली तरह के समाज में ऐसा करना जरूरी है। डॉनर ने कहा कि ईमानदारी से मैं कहता हूं कि मुझे नहीं लगता कि उन्होंने स्थिति में सुधार में कोई मदद की। यह कटु आलोचना ऐसे समय में हुई है जब महज एक दिन पहले आस्ट्रेलिया ने घोषणा की कि वह निर्धारित समय सीमा से एक साल पहले ही यानी 2013 में अफगानिस्तान से अपने ज्यादातर सैनिक वापस बुला लेगा।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
||||||||||||||
|
|
|
||||||||||||||
|
|
#6622 | ||||||||||||||
|
VIP Member
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 46,412
Thanks: 1,470
Thanked 2,549 Times in 2,019 Posts
Rep Power: 151 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
अच्युतानंद व पिनाराई केरल माकपा सचिवालय में शामिल
तिरुवनंतपुरम। माकपा के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन और पिनाराई विजयन बुधवार को केरल में पार्टी के राज्य सचिवालय में शामिल हुए । इसके अलावा पोलित ब्यूरो के सदस्य कोडियारी बालकृष्णन, लोकसभा सदस्य पी करु णाकरण, पूर्व मंत्री पी के गुरु दासन, थामस इसाक, ए के बालन, पी के श्रीमती और अलमराम करीम भी इसमें शामिल किए गए। इसके साथ ही एलडीपी के संयोजक वाइकोम विस्वान, ई पी जयराजन, वी वी दक्षिणर्ति, एम वी गोविन्दम, अंथालवत्तम आनंदन एवं बॉबी जान को भी पार्टी की केरल राज्य समिति के सदस्य के लिए चुना गया है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
||||||||||||||
|
|
|
||||||||||||||
|
|
#6623 | ||||||||||||||
|
VIP Member
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 46,412
Thanks: 1,470
Thanked 2,549 Times in 2,019 Posts
Rep Power: 151 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच निकला संजीव
जालंधर। रोजी रोटी की तलाश में बिहार से जालंधर आए संजीव को लगभग पचास घंटे के बाद दो शवों के बीच में से निकाला गया। वह कारखाने की इमारत के मलबे में दबा हुआ था और राहत तथा बचावकर्मियों ने उसे देर रात लगभग डेढ़ बजे बाहर निकाला। बिहार के गोपालगंज जिले के सिधवलिया गांव का रहने वाला संजीव कुमार इसी साल दस जनवरी को इस कारखाने में काम करने आया था। हादसे के वक्त वह मशीन पर काम कर रहा था। उसके साथ दो और लोग थे। संजीव को राहत और बचाव कार्य में लगे एनडीआरएफ की टीम के सदस्यों ने मलबे में सुरंग का निर्माण कर बाहर निकाला। चिकित्सकों के अनुसार वह आईसीयू में है लेकिन उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। बतौर संजीव वह पिछले 50 घंटे से अधिक समय से दो शवों के बीच पड़ा था। जालंधर के सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती संजीव ने का कि हम तीन लोग उस मशीन के पास काम कर रहे थे। इमारत गिरने के बाद मैं मशीन के नीचे आ गया। इससे मेरी जान बच गई। मेरे दोनों तरफ दो और लोग थे जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी। मलबे के भीतर ही मैंने उसे आवाज लगाई लेकिन वह नहीं बोला। संजीव ने कहा कि मुझे लगा कि मैं बच नहीं पाऊंगा। मैने आवाज लगाना शुरू कर दिया। हालांकि, कोई हमारी सुधि लेने वाला नहीं था। अचानक बोतल के ढक्कन के बराबर एक छेद दिखा। मैने आवाज लगाई। लोगों ने मेरी आवाज सुनी । मुझे भूख और प्यास दोनों लगी थी। उसने बताया कि बाद में राहत और बचावकर्मियों ने उसे पानी और बिस्कुट भेजा। उसने बिस्कुट खा तो लिया लेकिन पानी नहीं पी सका और बेहोश हो गया । जब होश आया तो खुद को बाहर निकला पाया। सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर के प्रभारी तथा वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारी डा. एम बी बाली ने बताया कि संजीव को ऊपर से कोई गंभीर चोट नहीं आई है। उसे आईसीयू में रखा गया है। उसके सिर पर चोट लगी है। जांघ तथा पीठ की मांसपेशियों में भी चोट आई है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
||||||||||||||
|
|
|
||||||||||||||
|
|
#6624 | ||||||||||||||
|
VIP Member
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 46,412
Thanks: 1,470
Thanked 2,549 Times in 2,019 Posts
Rep Power: 151 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
शायर नजीर बनारसी भी गंगा की दुर्दशा पर चिंतित थे
वाराणसी। मशहूर शायर नजीर बनारसी 40 साल पहले भी गंगा की दुर्दशा पर बहुत चिंतित थे। नजीर साहब ने गंगा की दशा से व्यथित होकर लिखा था ‘श्रद्धाएं चीखती हैं विश्वास रो रहा है खतरे में पड़ गया है परलोक का सहारा, किस आइने में देखें मुंह अपना चॉंद -तारे गंगा का सारा जल हो जब गन्दगी का मारा।’ आज जिस गंगा की पवित्रता और निर्मलता को बनाए रखने के लिए सरकार एवं गंगा प्रेमी व्यथित हैं अगर यही व्यथा उस समय लोगों ने महसूस की होती तो यह नौबत नहीं आती। अपनी धरोहर के प्रति वाराणसी के लोगों को फटकार लगाते हुए गंगा, जमुनी तहजीब के इस शायर ने अपनी नज्म में लिखा था ‘कब्जा है आज इस पर भैंसों की गंदगी का स्नान करने वालों जिस पर है हक तुम्हारा।’
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
||||||||||||||
|
|
|
||||||||||||||
|
|
#6625 | ||||||||||||||
|
VIP Member
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 46,412
Thanks: 1,470
Thanked 2,549 Times in 2,019 Posts
Rep Power: 151 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
सुप्रीम कोर्ट ने तीन हिन्दू महिलाओं को दिया अपना भविष्य तय करने का अधिकार
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को तीन हिन्दू महिलाओं को अपने भविष्य में बारे में स्वयं निर्णय करने और अपना जीवन अपनी इच्छा के मुताबिक जीने की अनुमति दी। तीनों महिलाओं का कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन करवा कर निकाह मुस्लिम समुदाय में कराया गया था। प्रधान न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी के नेतृत्व वाली तीन न्यायाधीशों के पीठ ने रिंकल कुमारी उर्फ फरयाल बीबी, लता कुमारी उर्फ हफ्सा बीबी और आशा कुमारी उर्फ हलीमा बीबी से कहा कि वे अदालत के रजिस्ट्रार को इस बाबत सूचित करें कि तीनों अपने पति के साथ रहना चाहती हैं या अपने परिवार के साथ। पीठ ने पुलिस को आदेश दिया कि वह तीनों महिलाओं को पूरी सुरक्षा प्रदान करे और अगर उन्हें कोई नुकसान पहुंचता है तो अधिकारियों को सुरक्षा में लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। अदालत ने कहा कि महिलाएं इतनी समझदार (वयस्क) हैं कि वे अपने जीवन से जुड़े निर्णय स्वयं ले सकती हैं। बाद में महिलाओं का बयान दर्ज करने के लिए उन्हें रजिस्ट्रार कार्यालय ले जाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को आदेश दिया कि वे इस सिलसिले में न्यायालय के आदेशों के पालन के सम्बंध में दो सप्ताह में रिपोर्ट पेश करें। तीनों महिलाओं के माता-पिता ने न्याय पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें उचित न्याय नहीं मिला है। सिंध प्रांत में कथित तौर पर अपहरण करके जबरन हिन्दू महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराने के मामले में तीनों महिलाएं खूब चर्चा में रही हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
||||||||||||||
|
|
|
||||||||||||||
|
|
#6626 | ||||||||||||||
|
VIP Member
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 46,412
Thanks: 1,470
Thanked 2,549 Times in 2,019 Posts
Rep Power: 151 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
सपा की बैठक में संघर्ष, अनेक घायल
मुजफ्फरपुर। प्रबुद्धनगर जिले के शामली में बुधवार को समाजवादी पार्टी के दो धड़े आपस में भिड़ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब पार्टी सदस्य मंगलवार को प्रबुद्धनगर में पिछले विधानसभा चुनाव हार जाने के कारणों की समीक्षा कर रहे थे। समाजवादी पार्टी का एक दल पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह का समर्थक था, जबकि दूसरा गुट सांसद आमिर आलम खान का पक्षधर था। पहले तो उनके बीच वाद विवाद आरंभ हुआ, लेकिन जल्दी ही वह हाथापाई पर उतर आए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
||||||||||||||
|
|
|
||||||||||||||
|
|
#6627 | ||||||||||||||
|
VIP Member
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 46,412
Thanks: 1,470
Thanked 2,549 Times in 2,019 Posts
Rep Power: 151 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
आसियान से खिंचाव के मद्देनजर थाइलैंड को पटा रहा है चीन
बीजिंग। दक्षिण चीन सागर क्षेत्र पर दावे को लेकर आसियान देशों के साथ बढ़ते विवाद के बीच चीन ने थाइलैंड से अपने रिश्तों को सुधारना शुरू कर दिया है। थाइलैंड दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के इस समूह का एक महत्वपूर्ण सदस्य है। थाइलैंड को आकर्षित करने के लिए चीन उसके साथ अरबों डॉलर के सौदे कर रहा है और साथ ही उसके व्यापार और रेल जैसे क्षेत्रों में निवेश कर रहा है। चीन की यात्रा पर आए थाइलैंड की प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा तथा चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ के बीच हुई बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने कई करारों पर दस्तखत किए हैं। इनमें कृषि और परिवहन क्षेत्र पर हुए करार भी शामिल हैं। इससे दोनों देशों के द्विपक्षीय सम्बंध एक वृहद रणनीतिक भागीदारी में तब्दील हो रहे हैं। वेन ने थाइलैंड को एक भरोसेमंद दोस्त और भागीदार बताते हुए कहा कि वृहद रणनीतिक भागीदारी की स्थापना दोनों देशों और पूर्वी एशिया के शांतिपूर्ण विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। पहले थाइलैंड की प्रधानमंत्री को पिछले साल नवंबर में चीन आना था, लेकिन वहां आई बाढ़ की वजह से उनकी यह यात्रा उस समय स्थगित हो गई थी। चीन और आसियान के कुछ सदस्य देशों के बीच इस समय गंभीर विवाद उत्पन्न हो गया है। आसियान देश फिलीपींस, मलेशिया, ब्रुनेई ओैर वियतनाम ने चीन के इस दावे को चुनौती दे रखी है कि दक्षिण चीन सागर के पूरे क्षेत्र पर केवल उसका हक है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
||||||||||||||
|
|
|
||||||||||||||
|
|
#6628 | ||||||||||||||
|
VIP Member
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 46,412
Thanks: 1,470
Thanked 2,549 Times in 2,019 Posts
Rep Power: 151 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
बेटे के साथ फिल्म करेंगे बोमन ईरानी
मुम्बई। कई बेहतरीन किरदार निभा चुके अभिनेता बोमन ईरानी करण जौहर की अगली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ में अपने बेटे कायोज के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में बोमन एक विशिष्ट उपस्थिति (स्पेशल अपीरियेंस) के लिए आएंगे। इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में बोमन ने ट्वीट किया कि स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर में विशेष उपस्थिति के लिए बैंकॉक में हूं। पहली बार अपने बेटे के साथ पर्दा साझा कर सकता हूं। यह नर्वस करने वाला होगा। वे बताते हैं कि मंगलवार को जब वे अपनी कार में अपने संवाद याद कर रहे थे तो उन्होंने एक लड़के को कहते सुना, ‘‘लगता है मामू का हट गया।’’ बोमन कहते हैं कि अपनी घबराहट से लगातार लड़ने से ही उनमें विश्वास आया है। इस फिल्म से पहले कायोज करीना कपूर और इमरान खान की फिल्म ‘एक मैं और एक तू’ में सह निर्देशक रह चुके हैं। इस फिल्म से और भी कई सितारों के बच्चे अपने एक्टिंग कॅरियर की शुरूआत कर रहे हैं। बोमन के बेटे कायोज के अलावा, महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट और डेविड धवन के छोटे बेटे वरूण धवन की भी यह पहली फिल्म है। इनके साथ ही एक नए अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की भी यह पहली फिल्म है। ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ का निर्माण करण जौहर और शाहरूख खान मिलकर धर्मा प्रोडक्शन्स और रेड चिली एंटरटेनमेंट के बैनर तले कर रहे हैं। फिल्म इस जुलाई के बीच में रिलीज हो सकती है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
||||||||||||||
|
|
|
||||||||||||||
|
|
#6629 | ||||||||||||||
|
VIP Member
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 46,412
Thanks: 1,470
Thanked 2,549 Times in 2,019 Posts
Rep Power: 151 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
कोंकणा की फिल्में देखकर की तैयारी : यामी गौतम
मुम्बई। अपनी पहली फिल्म ‘विकी डोनर’ में बंगाली लड़की का किरदार निभा रही अभिनेत्री यामी गौतम ने कोंकणा सेन शर्मा की फिल्में देखकर खुद को इस किरदार के लिए तैयार किया। 25 साल की यामी चंडीगढ़ से आई हुई एक पंजाबी लड़की हैं। वे कहती हैं कि पंजाबी होने के कारण यह किरदार मेरे लिए काफी अलग था। मेरा कोई दोस्त भी बंगाली नहीं है लेकिन फिल्म के निर्देशक शूजीत सिरचर ने इस किरदार की तैयारी में काफी मदद की। उन्होंने मुझे कोंकणा की फिल्में देखकर बंगाली लड़कियों जैसे हावभाव, बोलने का लहजा और बर्ताव सीखने के लिए कहा। ‘विकी डोनर’ से पहले यामी ‘चांद के पार चलो’ और ‘ये प्यार ना होगा कम’ धारावाहिकों और कुछ विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। फिल्मों में आने के बारे में यामी का कहना है कि यह आसान नहीं रहा। मुझे किसी विज्ञापन में देखकर ‘विकी डोनर’ के कास्टिंग निर्देशक ने मुझसे संपर्क किया। कई स्क्रीन टैस्टों के बाद मुझे आशिमा के किरदार के लिए चुन लिया गया। ‘विकी डोनर’ शुक्राणुदान और बांझपन पर आधारित फिल्म है। फिल्म को यूए प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम भी निर्माता के तौर पर अपने कॅरियर की शुरूआत कर रहे हैं। जॉन के साथ अपने अनुभव के बारे में यामी कहती हैं कि जॉन ने कभी भी हमारी शूटिंग में दखल नहीं दिया और शूजीत को उनका काम करने दिया। फिल्म में यामी के साथ वीजे से अभिनेता बने अंशुमान खुराना भी हैं। उनके साथ अपने तालमेल को यामी बहुत अच्छा बताती हैं। वे कहती हैं कि पर्दे पर बेशक अंशुमान की छवि चंचल लड़के की है लेकिन असल जिंदगी में वह काफी अंर्तमुखी है। ‘विकी डोनर’ में प्रसिद्ध अभिनेता अनु कपूर भी काम कर रहे हैं। फिल्म 20 अप्रेल को सिनेमाघरों में लग जाएगी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
||||||||||||||
|
|
|
||||||||||||||
|
|
#6630 | ||||||||||||||
|
VIP Member
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 46,412
Thanks: 1,470
Thanked 2,549 Times in 2,019 Posts
Rep Power: 151 ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() ![]()
|
मालदीव में जुलाई 2013 में होंगे राष्ट्रपति चुनाव
माले। मालदीव में आगामी राष्ट्रपति चुनाव तय समय से तीन महीने पहले यानी जुलाई 2013 में कराए जाएंगे। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता अब्बास आदिल रिजा ने बुधवार को यहां बताया कि राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद ने जुलाई 2013 में राष्ट्रपति चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रपति का कहना है कि संविधान के प्रावधानों के तहत चुनाव कराने के लिए यह सबसे निकटतम तिथि है। इससे पहले वहीद ने कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव किसी भी कीमत पर अक्टूबर 2013 से पहले नहीं कराए जा सकते हैं। पिछले हफ्ते दो संसदीय क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में जीत से उत्साहित राष्ट्रपति ने तीन महीने पहले ही चुनाव कराने पर रजामंदी दे दी। राष्ट्रमंडल मंत्री स्तरीय कार्य समूह (सीएमएजी) ने भी सोमवार को वहीद सरकार से इसी वर्ष चुनाव कराने की मांग की थी। सीएमएजी ने मालदीव में संदिग्ध स्थितियों में सत्ता हस्तांतरण की जांच के लिए गठित राष्ट्रीय जांच आयोग की समीक्षा करने की भी मांग की ताकि इस मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय जांच हो सके। विपक्षी दल मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीएमएजी की सिफारिशों का स्वागत करते हुए वहीद सरकार से इन्हें जल्द से जल्द लागू करने को कहा है। पार्टी ने सरकार से इन सिफारिशों के बेहद गंभीरता से लेने को कहा है। विपक्ष के नेता और पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद देश में राष्ट्रपति चुनाव समय पूर्व कराने की लगातार मांग करते रहे हैं। नशीद ने पुलिस और सेना के अधिकारियों पर तख्ता पलट का आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने कहा कि बंदूक की नोक पर उनसे जबरन इस्तीफा लिया गया है। नशीद ने पूर्व राष्ट्रपति मैमून अब्दुल गयूम के समर्थक समझे जाने वाले एक न्यायाधीश को लगभग एक महीना पहले उनके पद से हटा दिया था। इस घटना के बाद नशीद के विरोधी समझे जाने वाले दल सड़कों पर उतर आए और उनके खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। मालदीव में जारी प्रदर्शनों की इंतहा सात फरवरी को उस समय हो गई जब देश की पुलिस भी विपक्षी दलों की मुहिम में शामिल हो गई और उन्होंने राष्ट्रीय प्रसारण सेवा और सेना मुख्यालय पर कब्जा कर लिया। नशीद ने इसके तुरंत बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नशीद के इस्तीफा देने के बाद उपराष्ट्रपति वहीद को देश का नया राष्ट्रपति नियुक्त किया गया।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
||||||||||||||
|
|
|
||||||||||||||
![]() |
| Bookmarks |
| Tags |
| current affairs, current news, hindi news, indian news, latest news, local news, online news, taza khabar |
| Thread Tools | |
| Display Modes | |
|
|