07-05-2012, 03:44 PM | #11 |
Special Member
|
Re: यादें ओलिम्पिक की
बहुत अच्छी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं इससे शायद हमारे भाई बंधुओं को भी कुछ फायदा होगा जो क्रिकेट के अलवा दुसरे खेल का नाम नहीं जानते
__________________
घर से निकले थे लौट कर आने को मंजिल तो याद रही, घर का पता भूल गए बिगड़ैल |
07-05-2012, 03:47 PM | #12 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
9. सर्वाधिक राष्ट्राध्यक्षों की मौजूदगी : इस ओलिंपिक में करीब 120 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आएंगे। यह किसी एक खेल समारोह में पहुंचने वाले राष्ट्र प्रमुखों की सबसे बड़ी संख्या होगी।
10. एक शहर में सर्वाधिक ओलिंपिक : लंदन तीसरी बार ओलिंपिक खेलों का आयोजन करने जा रहा है। इससे पहले यहां 1908 और 1948 में इस खेल महाकुंभ का आयोजन हो चुका है। यह 116 साल के ओलिंपिक इतिहास में पहला मौका है, जब कोई शहर तीसरी बार ओलिंपिक खेलों का आयोजन कर रहा है। खास बात है कि लंदन ने तीन बार मेजबानी का दावा किया और उसे तीनों ही बार इसे हासिल करने में सफलता मिली।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-05-2012, 06:58 PM | #13 |
Diligent Member
Join Date: Nov 2010
Location: बिहार
Posts: 760
Rep Power: 17 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
आपने ज्ञानवर्धक जानकारी जानकारी दी है.इससे मेरे सामान्य गायन बढ़ोतरी हुई.
__________________
Love is like a drop of dew.Which is clean and clear.
|
07-05-2012, 08:11 PM | #14 |
Administrator
|
Re: यादें ओलिम्पिक की
बहुत ही उम्दा सूत्र है, अलैक जी.
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
07-05-2012, 11:09 PM | #15 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
पदक की राह में आपसी तकरार का कांटा
टेनिस में भारत के पास ओलिंपिक मेडल जीतने का सुनहरा मौका, लेकिन पेस और भूपति को भुलाना होगा विवाद पिछले साल जब लिएंडर पेस और महेश भूपित ने साथ खेलने का फैसला किया तो लगा इंडियन एक्सप्रेस पटरी पर लौट आई है, लेकिन कुछ महीनों बाद दोनों ने फिर से साथ न खेलने का निर्णय लिया। पेस की दलील थी कि दोनों की उम्र ज्यादा हो गई है। कोर्ट पर उन्हें युवा साथी की जरूरत है। जाहिर है पेस का इशारा रोहन बोपन्ना की ओर था। वे ओलिंपिक में उनके साथ जोड़ी बनाना चाहते थे, लेकिन बोपन्ना ने भूपति को तरजीह दी है। यही हाल मिश्रित युगल में है। सानिया मिर्जा किसके साथ उतरे इस बात को लेकर भी पेस और भूपति में तकरार है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-05-2012, 11:14 PM | #16 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
तीन बार फेल हो चुके हैं पेस-भूपति
पेस और भूपति इससे पहले सिडनी, एथेंस और बीजिंग ओलिंपिक में साथ उतर चुके हैं, लेकिन हर बार वे पदक से दूर रह गए। इन सभी ओलिंपिक से पहले दोनों के बीच विवाद रहे, लेकिन देश हित में उन्होंने साथ खेलने का फैसला किया था। पिछले साल भी दोनों खिलाड़ी लंदन ओलिंपिक को ही ध्यान में रखते हुए साथ आए थे,लेकिन अपेक्षित परिणाम न मिलता देख पेस ने जोड़ी तोड़ने का फैसला किया। अब पुरुष युगल में बोपन्ना और मिश्रित युगल में सानिया को लेकर दोनों के बीच खींचतान है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-05-2012, 11:16 PM | #17 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
अब एआईटीए करेगा फैसला
लंदन ओलिंपिक में कौन किसके साथ जोड़ी बनाएगा इस बारे में भारतीय टेनिस महासंघ (एआईटीए) ही फैसला करेगा। पुरुष युगल के लिए जून तक और मिश्रित युगल के लिए जुलाई में सूची भेजनी है। युगल स्पर्द्धा में सीधे प्रवेश पाने के लिए रैंकिंग की विशेष भूमिका होगी। अभी भारतीय खिलाड़ियों में पेस सबसे ऊपर सातवें स्थान पर हैं। बोपन्ना दसवें और भूपित 15वें स्थान पर हैं। भारत यदि पुरुष युगल में दो जोड़ी भेजने में सफल रहता है तो भूपित की जोड़ी बोपन्ना के साथ और पेस की जोड़ी सोमदेव देवबर्मन के साथ बन सकती है। हालांकि पेस ने इस पर अपना रुख साफ नहीं किया है और वे बोपन्ना के लिए अड़ भी सकते हैं। एआईटीए के हाल के रुख को देखें तो उसका समर्थन पेस के लिए ज्यादा है। उज्बेकिस्तान के खिलाफ संपन्न डेविस कप के लिए भूपति को टीम में नहीं चुना गया था। ऐसे में पेस के साथ बोपन्ना युगल मुकाबले में उतरे थे, लेकिन यह भी सच है कि उनकी जोड़ी अनजान प्रतिद्वंद्वी से हार गई थी।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-05-2012, 11:20 PM | #18 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
सानिया को भी भूपति पसंद
मिश्रित युगल के लिए सानिया मिर्जा भी महेश भूपति के साथ जोड़ी बनाना चाहती है। सानिया-भूपति ने एक ग्रैंड स्लैम खिताब भी जीता है। हालांकि पेस ने भी सानिया के साथ एशियाई खेलों में स्वर्णिम सफलता हासिल की है। यहां भी एआईटीए को हस्तक्षेप करना ही होगा। मिश्रित युगल पहली बार ओलिंपिक में शामिल किया गया है और भारतीय टेनिस महासंघ नहीं चाहेगा कि अच्छी टीम होने के बावजूद विवाद के कारण पदक जीतने का मौका गंवाना पड़े।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु Last edited by Dark Saint Alaick; 08-05-2012 at 04:03 AM. |
07-05-2012, 11:21 PM | #19 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
कड़ी चुनौती से होगा सामना
ऐसा भी नहीं है कि पेस और भूपित आपसी विवाद सुलझा लें तो भारत के लिए युगल वर्ग में पदक पक्का हो जाएगा। ओलिंपिक पदक के लिए पूरी दुनिया में होड़ मची रहती है। कुछ साल पहले प्रोफेशनल टेनिस प्लेयर्स ओलिंपिक को ज्यादा तरजीह नहीं देते थे, लेकिन अब माजरा बदल गया है। बीजिंग ओलिंपिक में पूर्व वर्ल्ड नंबर वन रोजर फेडरर ने स्तानिस्लास वावरिंका के साथ मिलकर युगल का स्वर्ण जीता था। इसी जोड़ी ने पेस और भूपति को क्वार्टर फाइनल में हराया था। इसी तरह स्पेन के राफेल नडाल भी डेविड फेरर या किसी अन्य मजबूत खिलाड़ी के साथ उतर सकते हैं। बॉब ब्रायन और माइक ब्रायन के रूप में पहले से ही युगल विशेषज्ञ अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी मौजूद हैं।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
07-05-2012, 11:22 PM | #20 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: यादें ओलिम्पिक की
नम्बर गेम
1996 अटलांटा ओलिंपिक में पुरुष एकल में कांस्य जीता था लिएंडर पेस ने। 2008 बीजिंग ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में हारी थी पेस-भूपति की जोड़ी। 1896 पहले ओलिंपिक खेलों में ही टेनिस शामिल हो गया था। 2012 पहली बार मिश्रित युगल स्पर्द्धा को ओलिंपिक में शामिल किया जा रहा है।
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
Bookmarks |
Tags |
london olympics, olympic games, olympics |
|
|