My Hindi Forum

Go Back   My Hindi Forum > Hindi Forum > Debates
Home Rules Facebook Register FAQ Community

Reply
 
Thread Tools Display Modes
Old 01-12-2010, 07:02 PM   #1
madhavi
Member
 
madhavi's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Posts: 175
Rep Power: 14
madhavi will become famous soon enough
Default Re: क्या आपको भारत पर गर्व है?

हरियाणा में वृद्धावस्था पेंशन और पीले राशन कार्ड का राशन लेने बहुत व्यक्ति कार में आते हैं।
madhavi is offline   Reply With Quote
Old 25-11-2010, 10:34 PM   #2
amit_tiwari
Special Member
 
amit_tiwari's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Posts: 1,519
Rep Power: 21
amit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to behold
Default Re: क्या आपको भारत पर गर्व है?

I am sorry for posting in english, I am on mobile.

@Prince: Boy Get a life!!! 555 Google the slangs and learn their meaning.

@Aksh: I am really sick and tired of reading same comment this is our mother, that is mother. I mean WTF man, can anyone describe what is a Nation exactly? German call their nation father so are they sick? No, calling mother is just a symbol. I do agree that we can have differences on any topic but when we discuss, we must discuss like adults not Pujari of some mandir. I love you for being human, for answering on thread and for grooming this platform but I hate you for silly answers. Isn't that simple? We are adults and we are not here for any claim, name or fame nor I have any personal negative feeling for you. I shall applause more than anyone when you will answer any thoughtful post of your ever and I'll criticise you hard when I'll find weak post. That's how we all learn, me, you or anyone. Everyone of us are here to get something positive and that is possible only through honesty in nature, behaviour and response. We'll talk on this later someday.

@ Amol: I like your attitude man. But I do wanna say that tell your decision but never tell your reason. Hope you know what I mean.

-Amit
amit_tiwari is offline   Reply With Quote
Old 02-12-2010, 08:55 PM   #3
alfiealvins
Junior Member
 
Join Date: Dec 2010
Posts: 3
Rep Power: 0
alfiealvins is on a distinguished road
Default Re: क्या आपको भारत पर गर्व है?

India is the best.I have proud on my country.In india people live together with different religions,regional languages.Hindi is the national language of india.T aj Mahal is the best wonder in india.I love my india.
alfiealvins is offline   Reply With Quote
Old 18-04-2011, 09:57 AM   #4
झटका
Member
 
झटका's Avatar
 
Join Date: Mar 2011
Location: बनारस
Posts: 23
Rep Power: 0
झटका will become famous soon enough
Default Re: क्या आपको भारत पर गर्व है?

मुझे दुःख इस बात का होता है की आधे अधूरे ज्ञान के आधार पर कुछ लोग अपने देश की बुराई करने में गर्व महसूस करतें हैं
बुराई करना बहुत आसान है पर यदि उन्ही हाथों में सता दे दी जाए तो उनकी हवा निकल जायेगी ये मै गारंटी से कह सकता हूँ ....ये सता चलाना इतना आसान नहीं है वो भी आदर्श सिद्धांतो पर ...नेतागन भी इंसान की तरह ही सोचतें है परन्तु क्या उस स्तिथि को कोई समझा सकता है जहां पर आपको ये कहा जाए की सभी को आप खुश करके दिखा दीजिये .
आप किसी सिस्टम से , किसी नियम से , किसी विचार से असहमत हो सकतें हैं ...लेकिन तब मुर्खता करने लगतें हैं जब उसे गाली देने लगतें हैं

मै अपने देश पर गर्व करता हूँ
इस आधार पर नहीं की मैंने बहुत चीजें पढ़ या समझ रखीं हैं
केवल इसीलिए की मुझे अपने देश से भावनात्मक रूप से लगाव है और मै इसकी उस तरह बुराई नहीं कर सकता जैसे कुछ लोग करतें हैं
झटका is offline   Reply With Quote
Old 07-05-2011, 03:24 AM   #5
bharat
Member
 
bharat's Avatar
 
Join Date: May 2011
Posts: 204
Rep Power: 16
bharat has a spectacular aura aboutbharat has a spectacular aura aboutbharat has a spectacular aura about
Default Re: क्या आपको भारत पर गर्व है?

भारत पर गर्व या शर्म????????? भारत क्या है? कोन है? देश तो देशवासियों से मिलकर ही बनता है! देशवासियों के बिना देश का क्या वजूद! तो जो लोग ये बोल रहे हैं कि गर्व नहीं है या शर्म आती है, इसका मतलब तो उन्हें खुद पर शर्म आती है या गर्व नहीं है! देश की बुराई करके खुद को गोरवान्वित महसूस करने वाले यदि नागरिक हों तो देश का विकास थोडा धीमा तो होगा ही! यही बात पाकिस्तान या अफगानिस्तान में बोल्दी होती तो टाइपिंग ख़तम होने से पहले ही खेल ख़त्म हुआ समझो!
उस आजादी पर गर्व करो जिसका नाजायज फायदा उठाया जा रहा है आज भारत देश में!
उन वीरों पर गर्व करो जो मर गए देश को आजाद करवाने के लिए, ये जाने बिना कि आने वाले समय में ऐसे लोग भी पैदा होंगे जो देश को बुरा भला बताने में गर्व महसूस करेनेगे!

सच तो ये है कि भारत पर गर्व वाक्य ही गलत है! हम या आप कोन होते हैं ये कहने वाले कि इस देश में ये अच्छाई है तो इसलिए इस देश पर गर्व है! आप खुद के भारतीय होने पर गर्व करो! न की भारत पर!

और अगर इतना ही बुरा लगता है तो या तो बदल दो हालात को या छोड़ दो!
bharat is offline   Reply With Quote
Old 07-05-2011, 04:55 AM   #6
amit_tiwari
Special Member
 
amit_tiwari's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Posts: 1,519
Rep Power: 21
amit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to behold
Default Re: क्या आपको भारत पर गर्व है?

Quote:
Originally Posted by bharat View Post

भाई मेरे लिखने से पहले पढना भी ज़रूरी होता है| मैं आपकी सुविधा के लिए अपनी पहली पोस्ट को उधृत कर रहा हूँ जिसमें मैंने दो वाक्यांश बोल्ड में लिखे थे | इतना तो आप भी जानते होंगे कि बोल्ड में लिखे शब्दों का अर्थ होता है की लेखक उन शब्दों पर अधिक जोर देना चाहता है |

Quote:
Originally Posted by amit_tiwari View Post
मुझे व्यक्तिगत रूप से आज के भारत का नागरिक होने पर कोई गर्व नहीं है और ना ही इसका कोई कारण समझ आता है |
निशांत भाई की कही बात को ही और आगे बढ़ाते हुए मैं यही कहूँगा कि आज जब बाकि सारे देश अपनी सफलता का ओर्केस्ट्रा बजा रहे हैं तब हम मात्र भूतकाल की पिपहरी फूंक रहे हैं |

निकम्मा नेतृत्व कफ़न चुरा के पैसे कम रहा है, प्रशासन से जुड़े लोग फ़्लैट में घोटाला कर रहे हैं, धार्मिक वर्ग राजनीति करके इच्छापूर्ति कर रहे हैं, युवा अपनी संकृति का klpd करके क्या क्या कर रहे हैं ये किसी को बताने की जरुरत नहीं है और हर बात पर निरूपा राय की तरह रोने वाला आम नागरिक वर्ग हर छोटे से छोटे मौके का फायदा उठा कर जुगाड़ बना रहा है |
जो लोग चौराहे में सिपाही के पांच रुपये लेने पर भागीरथ बन जाते हैं वही बीएड में अपने बेटे को एडमिशन दिलाने के एक-डेढ़ लाख आराम से देने को तैयार हैं | शायद देश के बाकी हिस्सों के लोग परिचित ना हों किन्तु इस समय यूपी में बीएड भर्ती के नाम पर जो घोटाला गबन खुले आम आम जनता द्वारा किया जा रहा है वो बोफोर्स या तेलगी मामले को बौना बना दे | ५-५ साल के तीन बच्चों वाले स्कुल के नाम पर ५ बीएड मास्टर २१ हजार की तनख्वाह उड़ा रहे हैं | कोई इस घोटाले की कीमत आंके तो सही, शायद गिनती ख़त्म हो जाये |

देश में व्यापर बढ़ रहा है,,,,, किसका? मोबाइल का? टीवी का? सबसे सस्ती कही जाने वाली दाल रोटी भी आज लोग सहन नहीं कर सकते और सरकार प्रचार करा रही है की पीली मटर दाल खाओ | ऐसे देश का नागरिक होने पर क्या गर्व करूँ |

देश के लोग बाहर जा कर नाम कमा रहे हैं !!! हाँ ये सच है, जो कुछ काबिल लोग यहाँ कुछ भी करने में असमर्थ थे वो बाहर अवसर मिलते ही प्रतिस्पर्धा को जीत लेते हैं! ये उनकी म्हणत और काबिलियत है किन्तु इस देश में रहते हुए किसी घाट नहीं लगते | सबसे अधिक क्षमता होते हुए भी भारतीय सबसे कम वेतन पर बाहर नौकरी पते हैं ( यूरोपीय समकक्षों की तुलना में ) हर साल नस्ली भेदभाव झेलते हैं, मार खाते हैं | इसलिए नहीं की हम उतने गोरे नहीं हैं, इसलिए क्यूंकि हम गरीब देश से आते हैं |
घाट से याद आया पतितपावनी को साफ़ करने के नाम पर कितने करोड़ फूंके ये किसी को याद आया? क्या गंगा साफ़ हुई? क्या सिर्फ नेताओं ने इसमें पैसा खाया? गंगा को मैया कहते हैं और उसी मैया के नाम का पैसा खा गए ऐसी है हमारी तात्कालिक सभ्यता !!!

मुझे शर्म आती है ऐसे तात्कालिक भारत पर !!!
अगर फिर भी मेरी पोस्ट का मर्म ना समझ पायें तो क्षमा करें मैं कोई सहायता नहीं कर सकता |
amit_tiwari is offline   Reply With Quote
Old 07-05-2011, 05:46 AM   #7
bharat
Member
 
bharat's Avatar
 
Join Date: May 2011
Posts: 204
Rep Power: 16
bharat has a spectacular aura aboutbharat has a spectacular aura aboutbharat has a spectacular aura about
Default Re: क्या आपको भारत पर गर्व है?

Quote:
Originally Posted by amit_tiwari View Post
अगर फिर भी मेरी पोस्ट का मर्म ना समझ पायें तो क्षमा करें मैं कोई सहायता नहीं कर सकता |
तत्कालीन और आज का..ऐसे शब्दों का तात्पर्य मैं भी समझता हूँ! आपने कुछ भी लिखा वो आपके विचार थे! लेकिन इसमें देश को सम्भोदित किया जाना मेरी समझ में नहीं आया! देश जब देशवासियों से मिलकर बना है तो आप देशवासियों की कमी निकालिए! देश का कसूर ये कि उसे ऐसे देशवासी मिले??????\

क्या आप किसी देश के बारे में बता सकते हैं जहाँ भारतीयों को कम वेतन मिलता है, सिर्फ इसलिए कि वो भारतीय हैं या बाहर के हैं?मैं नहीं मानता! भारतीय या एशिया के लोगों को यूरोप और अमेरिका में मेहनती के रूप में देखा जाता है!यदि भारतीय डॉक्टर वापिस आ जायें तो अमेरिका और यूरोप में डॉक्टर्स की कमी पड़ जाएगी! नस्लीय हमलों के लिए विदेशों को दोष नहीं दिया जा सकता,जबकि देश के अन्दर भी उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय के नाम पर झगडे हो रहे हैं! आपसे स्पस्टीकरण नहीं चाहिए!कुछ देशवासियों को बुरा बोला जा सकता है, लेकिन देश को बुरा बोलना गलत सन्देश देता है! वो भी तब जबकि आपका सन्देश पूरी दुनिया में कहीं भी कोई भी पढ़ सकता है! आप कुछ भी बोलिए लेकिन कृपया देश को बुरा मत बोलिए!
bharat is offline   Reply With Quote
Old 07-05-2011, 12:46 PM   #8
prashant
Diligent Member
 
prashant's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Location: बिहार
Posts: 760
Rep Power: 17
prashant is a jewel in the roughprashant is a jewel in the roughprashant is a jewel in the roughprashant is a jewel in the rough
Smile Re: क्या आपको भारत पर गर्व है?

Quote:
Originally Posted by bharat View Post
तत्कालीन और आज का..ऐसे शब्दों का तात्पर्य मैं भी समझता हूँ! आपने कुछ भी लिखा वो आपके विचार थे! लेकिन इसमें देश को सम्भोदित किया जाना मेरी समझ में नहीं आया! देश जब देशवासियों से मिलकर बना है तो आप देशवासियों की कमी निकालिए! देश का कसूर ये कि उसे ऐसे देशवासी मिले??????\

क्या आप किसी देश के बारे में बता सकते हैं जहाँ भारतीयों को कम वेतन मिलता है, सिर्फ इसलिए कि वो भारतीय हैं या बाहर के हैं?मैं नहीं मानता! भारतीय या एशिया के लोगों को यूरोप और अमेरिका में मेहनती के रूप में देखा जाता है!यदि भारतीय डॉक्टर वापिस आ जायें तो अमेरिका और यूरोप में डॉक्टर्स की कमी पड़ जाएगी! नस्लीय हमलों के लिए विदेशों को दोष नहीं दिया जा सकता,जबकि देश के अन्दर भी उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय के नाम पर झगडे हो रहे हैं! आपसे स्पस्टीकरण नहीं चाहिए!कुछ देशवासियों को बुरा बोला जा सकता है, लेकिन देश को बुरा बोलना गलत सन्देश देता है! वो भी तब जबकि आपका सन्देश पूरी दुनिया में कहीं भी कोई भी पढ़ सकता है! आप कुछ भी बोलिए लेकिन कृपया देश को बुरा मत बोलिए!

वाह वाह भारत भाई आप सच मुच में वर्तमान भारत के मनोज कुमार है/
मैं आपकी बात से सहमत हूँ/
देश तो देशवासियों से बनाता है/
i proud to be an indian.
अब हमारे देश में दिग्विजय जैसे नेता जो सहीदों का अपमान और आतंकवादियों का सम्मान करने की बात करें तो इसमें देश की क्या गलती है/
भाई देश में सभी को अपना विचार रखने का अधिकार है तो इस अधिकार के नाते देश की बजाओ कौन माई का लाल रोकेगा/

Last edited by prashant; 07-05-2011 at 12:49 PM.
prashant is offline   Reply With Quote
Old 07-05-2011, 08:12 PM   #9
amit_tiwari
Special Member
 
amit_tiwari's Avatar
 
Join Date: Nov 2010
Posts: 1,519
Rep Power: 21
amit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to beholdamit_tiwari is a splendid one to behold
Default Re: क्या आपको भारत पर गर्व है?

Quote:
Originally Posted by bharat View Post
तत्कालीन और आज का..ऐसे शब्दों का तात्पर्य मैं भी समझता हूँ! आपने कुछ भी लिखा वो आपके विचार थे! लेकिन इसमें देश को सम्भोदित किया जाना मेरी समझ में नहीं आया! देश जब देशवासियों से मिलकर बना है तो आप देशवासियों की कमी निकालिए! देश का कसूर ये कि उसे ऐसे देशवासी मिले??????\
चलो बंधू साढ़े पांच महीने के बाद ये सूत्र सही प्रश्न पर आया |
आपने कहा देशवासियों की बुराई करो, मैंने कहता हूँ देश क्या है ???
कोई मुझे बतायेगा की आखिर देश है क्या? देश जमीन का कोई टुकड़ा नहीं होता, यदि है तो इस हिसाब से रामायण का भारत हमारे भारत से अलग है |
देश की वैधानिक परिभाषा के अनुसार चार तत्वों का होना देश के अस्तित्व की प्राथमिक ज़रूरत है;
१-जनसँख्या(देशवासी)
२-भूमि(निश्चित भूमि)
3-संप्रभुता(अधिकार जो आर्थिक, वैधानिक और संवैधानिक रूप से सर्वोच्च हो)
४-राज्य(शासन करने वाली संस्था)

संप्रभुता एक गुण है अतः वो ना अच्छा है ना बुरा है किन्तु यदि अन्य तीन में से दो अनिवार्य तत्व दूषित हैं तो क्या कहूँ ???
ये मेरी मनगढ़ंत परिभाषा नहीं है, ये ugc की अनुमोदित परिभाषा है जिसे pg और phd में प्रयोग करते हैं | आप चेक कर लें | यदि आपको इस पर विश्वास नहीं तो बताइये किसे देश कहेंगे आप?
मेरे कहने का अर्थ पहले दिन से ये था की देश कोई एक व्यक्ति नहीं है जिसकी हम बुराई कर सकते हैं, देश के दो अनिवार्य तत्व हमसे मिल कर बनते हैं और यदि आप कहते हैं देशवासी बुरे हैं तो आप खुद ही देश की बुराई कर रहे हैं | रही बात जमीन की तो कभी सिक्किम की तरफ जा कर देखिएगा... शाम के चार बजे के बाद वहाँ बाहरी लोग(जो लोग पूर्वोत्तर के निवासी नहीं लगते) जा भी नहीं सकते | जबकि वह हिस्सा भी हमारे नक़्शे के अनुसार देश है |

Quote:
Originally Posted by bharat View Post
[color=darkgreen][i]
क्या आप किसी देश के बारे में बता सकते हैं जहाँ भारतीयों को कम वेतन मिलता है, सिर्फ इसलिए कि वो भारतीय हैं या बाहर के हैं?मैं नहीं मानता! भारतीय या एशिया के लोगों को यूरोप और अमेरिका में मेहनती के रूप में देखा जाता है!यदि भारतीय डॉक्टर वापिस आ जायें तो अमेरिका और यूरोप में डॉक्टर्स की कमी पड़ जाएगी! नस्लीय हमलों के लिए विदेशों को दोष नहीं दिया जा सकता,जबकि देश के अन्दर भी उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय के नाम पर झगडे हो रहे हैं! आपसे स्पस्टीकरण नहीं चाहिए!कुछ देशवासियों को बुरा बोला जा सकता है, लेकिन देश को बुरा बोलना गलत सन्देश देता है! वो भी तब जबकि आपका सन्देश पूरी दुनिया में कहीं भी कोई भी पढ़ सकता है! आप कुछ भी बोलिए लेकिन कृपया देश को बुरा मत बोलिए!
Please don't mind but अगर आप नहीं मानते तो इसका अर्थ इतना ही है की आप जानते नहीं हैं | गल्फ रीजन में भारतीय समेत सारे सबकोंटीनेंट के लोग आधा वेतन पाते हैं, जबकि उसी काम के लिए अमेरिकी और यूरोपीय दुगना वेतन पाते हैं| आप किसी भी व्यक्ति से पूछ सकते हैं जो वहाँ रहता हो, मेरा घर भी वही हैं इसलिए मैं दावा कर सकता हूँ |
अमेरिका और यूरोप में भी हम सस्ते श्रम के रूप में उपलब्ध हैं | यदि भारतीय डॉक्टर वापस आ जाएँ तो यकीनन वापस आ जाएँ तो शायद वहाँ डॉक्टरों की कमी हो जाए, लेकिन चाहे प्रलय आ जाये वो वहाँ से नहीं टरेंगे | अभी आस्ट्रेलिया में कितने पिटे, कौन वापस आ गया? सिर्फ भारत का होने के कारण पिट रहे हैं फिर भी नहीं वापस आ रहे |
आपको पता है वो फीलिंग जब आप किसी दुसरे देश में अपने पासपोर्ट के साथ पासपोर्ट कंट्रोल की लाइन में खड़े हों और आपको यूरोपीय देश के पासपोर्ट होल्डर से कम तरजीह मिले??? उस वक़्त समझ में आता है कि विकासशील होने का अर्थ क्या होता है!
मुझे पता है और मुझे ये बात कचोटती है इसलिए चाहे जितने छोटे स्तर पर हो लेकिन मैं वन्दे मातरम करूँगा, सिर्फ कहूँगा नहीं | खुशफहमी से अच्छी वास्तविक कठोरता है |
यदि मैं किसी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर हूँ तो अवश्य ही ऐसा नहीं कहूँगा किन्तु मैं समझता हूँ की मैं यहाँ अपने भाइयों, अपने दोस्तों के बीच में हूँ और मेरा कहने का उद्देश्य उस अंतरात्मा को झकझोरना था जो यह मानती तो है कि देश महान था और अब गर्त में जा रहा है किन्तु करने के नाम पर सिर्फ 'वन्दे मातरम्' ही करती है | वन्दे मातरम् सिर्फ कहने की लाइन नहीं है, इसे जीने का मकसद बनाना पड़ेगा, मरने का जरिया बनाना पड़ेगा तब जा के वो गौरव मिलेगा जिसका ख्वाब देखना चाहते हैं |

Last edited by amit_tiwari; 08-05-2011 at 01:28 AM.
amit_tiwari is offline   Reply With Quote
Old 07-05-2011, 03:25 AM   #10
bharat
Member
 
bharat's Avatar
 
Join Date: May 2011
Posts: 204
Rep Power: 16
bharat has a spectacular aura aboutbharat has a spectacular aura aboutbharat has a spectacular aura about
Default Re: क्या आपको भारत पर गर्व है?

देश के अन्दर हो रहे गलत कामों के बारे में बात करो या लिखो! देश पर नहीं!
दिग्विजय मत बनो!
bharat is offline   Reply With Quote
Reply

Bookmarks

Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off

All times are GMT +5. The time now is 05:58 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.