10-11-2012, 10:21 PM | #1 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
ग़ ज़ ल/ बहुत दूर तक है हवा उस शहर की
सुनाऊंगा मैं दास्ताँ उस शहर की. पढ़ी हैं विवशताएं, विपदाएं बाँची, सीख ली है मैंने ज़बां उस शहर की. चिमनियाँ धुँआ नहीं थूकती ज़हर हैं, ज़हर वो के जो है दवा उस शहर की. लोगजागतेथे तो सोया था राजा, जगा राजा ऊंघी प्रजा उस शहर की. राजनीति की शराबी भूमिका का फल, है झूलते पुलों में आस्था उस शहर की. कोढ़ पर लिपटी हुयी अभिजात बस्तियाँ, रूह देखिएगा ज़रा उस शहर की. चिने गए जो स्वप्न हैं अट्टालिकाओं में, उन्हीं से जवां हर अदा उस शहर की. अँधेरे का वरदान हाय चारों तरफ़ है, है हर चीज़ सुन्दर अन्यथा उस शहर की. रहते रहते भी है अजनबी अजनबी, जैसे पहचान हो लापता उस शहर की. अनुमोदित सांचे में जो ढल ना पाये, मिलेगी उन्हीं को सजा उस शहर की. Last edited by rajnish manga; 14-09-2013 at 10:33 PM. |
10-11-2012, 11:26 PM | #2 |
Super Moderator
Join Date: Nov 2010
Location: Sherman Oaks (LA-CA-USA)
Posts: 51,823
Rep Power: 182 |
Re: ग़ ज़ ल
अति श्रेष्ठ सृजन ! प्रस्तुति के लिए हार्दिक आभार !
__________________
दूसरों से ऐसा व्यवहार कतई मत करो, जैसा तुम स्वयं से किया जाना पसंद नहीं करोगे ! - प्रभु यीशु |
12-11-2012, 12:15 AM | #3 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 36 |
Re: ग़ ज़ ल
समझ गया कि अच्छा लिखते हैं आप रजनीश मंगा जी किन्तु यदि आप चाह लें तो और भी अच्छा लिख सकते हैं . कोशिश रहे कि हर पंक्ति पाठक को झंकझोर दे .ऐसी मेरी व्यक्तिगत सोच है .
|
12-11-2012, 08:35 AM | #4 |
Member
Join Date: Sep 2012
Posts: 26
Rep Power: 0 |
Re: ग़ ज़ ल
बहुत खूब /
|
12-11-2012, 09:02 PM | #5 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: ग़ ज़ ल
डॉ. राकेश श्रीवास्तव जी, आपकी लेखनी तो सशक्त है ही, आपकी आत्मीयता भी हृदयस्पर्शी है. आपके संदेश में निहित संकेत प्रेरणा देने वाला है जो भविष्य में मेरा मार्ग प्रशस्त करेगा. हार्दिक धन्यवाद.
|
Bookmarks |
Tags |
दास्ताँ उस शहर, रजनीश मंगा, ग़ज़ल, daastaan us shahar ki, ghazal, poetry of rajnish manga |
|
|