01-12-2012, 01:03 PM | #1 |
Junior Member
Join Date: Dec 2012
Posts: 1
Rep Power: 0 |
मेरी पहली कविता
बारिश की बूंदों जैसी, सागर की लेहेरों जैसी, पर्वत पर बिछी हुई, बर्फ की चादर जैसी, गंगाजल सी पवित्र, इंद्रधनुष सी विचित्र, वीणा की सरगम जैसी, मेरी पहली कविता* सूरज की रौशनी की बूंद के सामान, चंदा की सफ़ेद चांदनी सी निदान, गगन में झिलमिल तारों के सामान, अंतहीन ब्रम्हांड में, मेरी पहली कविता कागज़ पर सिमटी हुई, शब्दों में लिपटी हुई, मन के सागर में सोच के मोती सी सामान, सावन के मौसम की पहली फुहार के सामान अनजान पहेली जैसी, मेरी पहली कविता ईश्वर की भक्ति जैसी, ह्रदय की शक्ति जैसी, अंधकार को चीरती हुई, पहली किरण जैसी, वन में विचरण करते हुए कस्तूरी हिरण जैसे, रति के सुंदर नैनों सामान, मेरी पहेली कविता जीवन के रथ पर सवार, शब्दों के रस में शुमार मौसम की वो पहलीबहार, मेरी पहली कविता |
01-12-2012, 01:29 PM | #2 |
Administrator
|
Re: मेरी पहली कविता
बहुत ही अच्छी कविता है अभी जी, आपका इस हिंदी मंच पर स्वागत है।
जीवन के रथ पर सवार, शब्दों के रस में शुमार मौसम की वो पहलीबहार, मेरी पहली कविता आखिरी 2 लाइन ने दिल को छु लिया
__________________
अब माई हिंदी फोरम, फेसबुक पर भी है. https://www.facebook.com/hindiforum |
01-12-2012, 10:30 PM | #3 | |
VIP Member
|
Re: मेरी पहली कविता
Quote:
__________________
Disclaimer......! "फोरम पर मेरे द्वारा दी गयी सभी प्रविष्टियों में मेरे निजी विचार नहीं हैं.....! ये सब कॉपी पेस्ट का कमाल है..." click me
|
|
01-12-2012, 11:26 PM | #4 | |
Exclusive Member
Join Date: Oct 2010
Location: ययावर
Posts: 8,512
Rep Power: 100 |
Re: मेरी पहली कविता
Quote:
सागर के ज्वार सी, प्रेयसी के प्यार सी, मधुपों के गान सी, नवांकुरित धान्य सी बहुत हृदयग्राही है, पहली कविता आपकी हृदय से अभिनन्दन है बन्धु।
__________________
तरुवर फल नहि खात है, नदी न संचय नीर । परमारथ के कारनै, साधुन धरा शरीर ।। विद्या ददाति विनयम, विनयात्यात पात्रताम । पात्रतात धनम आप्नोति, धनात धर्मः, ततः सुखम ।। कभी कभी -->http://kadaachit.blogspot.in/ यहाँ मिलूँगा: https://www.facebook.com/jai.bhardwaj.754 |
|
02-12-2012, 09:30 PM | #5 | |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: मेरी पहली कविता
Quote:
अभी जी, यदि यह आपकी पहली कविता है तो मैं आपको बताना चाहता हूँ कि हर लिहाज़ से यह एक उत्कृष्ट रचना है. आपको इस नायाब सृजन के लिये बधाईयां. आपकी अगली रचना जल्द आएगी ऐसी आशा करते हैं. |
|
24-12-2012, 03:45 PM | #6 |
Member
Join Date: Dec 2012
Location: Delhi
Posts: 36
Rep Power: 0 |
Re: मेरी पहली कविता
bahut hi khoobsurat panktiyan hai..dil ko chu gayi ekdum..kya koi batayega ki hindi me kaise type karte hain?muje nahi ata..
|
24-12-2012, 04:02 PM | #7 | |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: मेरी पहली कविता
Quote:
जैक जी, आप माई हिंदी फोरम के TECH TALK खंड में जायें तो आपको वहां कुछ सरल आप्शन मिल जायेंगे. तत्पश्चात, आप हिंदी में टाइप कर पायेंगे. फोरम पर आपका स्वागत है. |
|
24-12-2012, 05:48 PM | #8 | |
VIP Member
Join Date: Nov 2012
Location: MP INDIA
Posts: 42,448
Rep Power: 144 |
Re: मेरी पहली कविता
Quote:
__________________
मैं क़तरा होकर भी तूफां से जंग लेता हूं ! मेरा बचना समंदर की जिम्मेदारी है !! दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत ! यह एक चिराग कई आंधियों पर भारी है !! |
|
Bookmarks |
|
|