13-03-2013, 08:27 PM | #1 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
बॉडी मॉडीफिकेशन की अजीबोगरीब संस्कृति
दुनिया में कई तरह की अजीबोगरीब संस्कृति देखने को मिलती है। यह संस्कृतियां खाने-पीने से लेकर कपड़ों और रस्मोरिवाज तक सब कुछ अलग हो सकता है।
|
13-03-2013, 08:27 PM | #2 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: बॉडी मॉडीफिकेशन की अजीबोगरीब संस्कृति
भारत के पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश में अपेंथी आदिवासी समाज अपनी संस्कृति के लिए सबसे खूबसूरत माना जाता है। यहां दूसरे लोगों के हमले से अपने समाज को बचाने के लिए अपने को बदसूरत बनाते हैं। इस समाज की महिलाएं अपनी नाक को लकड़ी के प्लग से बंद कर लेती है। हालांकि अब समाज के युवा लोग इस परंपरा को निभाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं, लेकिन फिर भी २६ हजार लोग आज भी इसी परंपरा पर टिके हुए हैं।
|
13-03-2013, 08:29 PM | #3 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: बॉडी मॉडीफिकेशन की अजीबोगरीब संस्कृति
कानों की खींच कर बड़ा कर देना
हालांकि यह कहना बहुत मुश्किल है कि इस परंपरा ने कहां से जन्म लिया और ऐसा क्यों किया जाता है। आज कई समाजों में कानों को खींचने की परंपरा जारी है। इसका धर्म, सेक्शुलिटी, उम्र आदि बढ़ाने के लिए हो सकता है। केन्या के मसाई आदिवासी से लेकर, अमेजन बेसिन के हाओरानी आदिवासी समुदाय में यह सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। |
13-03-2013, 08:30 PM | #4 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: बॉडी मॉडीफिकेशन की अजीबोगरीब संस्कृति
ज्यादातर डिंका समुदाय के लड़के-लड़कियों को उस दौरान रोने की इजाजत नहीं होती, जब समाज का जादुगर एक गर्म चाकू से उसका चेहरा बिगाड़ रहा हो। यदि आप दर्द से चिल्लाए और रोए तो आप जिंदगी भी गंवा सकते हैं। लिहाजा, सबसे अच्छा है कि आप शांत रहें। यह समुदाय दक्षिण सूडान में रहता है। इनके चेहरों पर तीन तरह की लाइन बनाई जाती हैं। लड़कों में इसे मर्द बनने की प्रक्रिया से भी जोड़ा जाता है।
|
13-03-2013, 08:30 PM | #5 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: बॉडी मॉडीफिकेशन की अजीबोगरीब संस्कृति
थाईलैंड में वेजेटेरियन फेस्टीवल के दौरान हजारों चीनी भक्त अपने शरीर कई तरह के औजारों के माध्यम से पियर्सिग की जाती है। यह फेस्टीवल दक्षिणी थाईलैंड में अक्टूबर में चीनी देवता की याद में मनाया जाता था।
|
13-03-2013, 08:31 PM | #6 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: बॉडी मॉडीफिकेशन की अजीबोगरीब संस्कृति
इंडोनेशिया के बाली में दांतों को नुकीला करने की संस्कृति है। यह छेनी के साथ दांतों को शार्प किया जाता है। यहां के समुदाय का मानना है कि दांत गुस्से, जलन और नकारात्मकता का प्रतीक है।
|
13-03-2013, 08:31 PM | #7 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: बॉडी मॉडीफिकेशन की अजीबोगरीब संस्कृति
कुर्बानी देने की परंपरा पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। लेकिन पपुआ की सेपिक रिवर समुदाय सबसे अलग है। न्यू गिनी का हिस्सा यह इलाके में पुरुष के दीक्षा समारोह होता है। इसमें समुदाय का बड़े लोग रेजर ब्लैड से जवान लड़के के शरीर को जगह-जगह से काटते हैं। इस तरह करने से व्यक्ति के शरीर पर मगरमच्छ जैसी आकृति बन जती है।
|
13-03-2013, 08:32 PM | #8 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: बॉडी मॉडीफिकेशन की अजीबोगरीब संस्कृति
दक्षिणी इथोपिया की मुर्सी महिला.
मुर्सी महिला को पहचानना बहुत ही आसान है। उनके मुंह में गोल प्लेट फंसी होती है, जो उनके मुंह को चौड़ा बनाती है। शुरुआत में उन्हें दिक्कत होती है लेकिन बाद में उनके मुंह का आकार बड़ा हो जाता है। |
13-03-2013, 08:32 PM | #9 |
VIP Member
Join Date: May 2011
Location: churu
Posts: 122,463
Rep Power: 245 |
Re: बॉडी मॉडीफिकेशन की अजीबोगरीब संस्कृति
थाईलैंड की कयान आदिवासी महिला.
थाईलैंड की कयान आदिवासी महिला के गले में रिंग (छल्ले) डाले जाते हैं। यह उनके देश में सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। कई बार इन छल्लों की संख्या से भी पता लगाया जाता है कि कौन सी महिला सबसे ज्यादा सुंदर होगी। इसकी शुरुआत बचपन से ही हो जाती है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ गले में छल्लों की संख्या भी बढ़ती जाती है। इस कारण इस समाज की महिलाओं की गर्दन काफी ऊंची होती है। |
Bookmarks |
|
|