07-06-2013, 07:18 PM | #1 |
VIP Member
|
सर्जरी से चेहरे की watt लगवाने में शिल्पा रहीं
कोइना मित्रा : प्लास्टिर सर्जरी कराने से पहले कोइना मित्रा काफी खूबसूरत लगती थीं, लेकिन प्लास्टिक सर्जरी से उन्होंने अपने चेहरे की रंगत ही खो दी। इनकी प्लास्टिक सर्जरी के बाद यह बताना मुश्किल है कि कोइना ने इससे अपनी नाक ठीक करवाई है या फिर अपने होठ। उनकी नाक और होठ पहले से कहीं ज्यादा बेकार लगने लगे हैं और इनका चेहरा बुरी तरह से बिगड़ गया है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
07-06-2013, 07:19 PM | #2 |
VIP Member
|
Re: सर्जरी से चेहरे की watt लगवाने में शिल्पा रही
कंगना रनाउत: फिल्म इंडस्ट्री में अट्रैक्टिव बने रहने का प्रेशर बहुत ज्यादा होता है। संभवत: इसी दबाव ने कंगना को खुद में बदलाव लाने के लिए मजबूर किया और उन्होंने अन्य एक्ट्रेसेस की तरह ब्रेस्ट इम्प्लांट करवाया। इसके बाद उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, कंगना ने फुल लिप सर्जरी करवा कर होठों को सेक्सी लुक देने की भी पूरी कोशिश की। इनका ये प्रयास कितना सफल हुआ, ये बता पाना जरा मुश्किल है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
07-06-2013, 07:20 PM | #3 |
VIP Member
|
Re: सर्जरी से चेहरे की watt लगवाने में शिल्पा रही
राखी सावंत: अपना उटपटांग हरकतों और बेशर्मी के लिए मशहूर राखी सावंत के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। इन्होंने अपनी नाक या होठ नहीं, बल्कि पूरे चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। इतना ही नहीं, इन्होंने तो सिलिकन ब्रेस्ट इम्प्लांट भी करवाएं हैं। अब इससे इनकी खूबसूरती बढ़ी है या घटी है, ये तो देखने वाले समझ ही रहे हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
07-06-2013, 07:21 PM | #4 |
VIP Member
|
Re: सर्जरी से चेहरे की watt लगवाने में शिल्पा रही
डोनाटेला वर्साचे ने कुछ समय पहले ही अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। लेकिन कुछ समय बाद अचानक ही उनका चेहरा सूखने लगा है। इससे उनके चेहरे की रौनक गायब हो गई है और वे अजीब-सी दिखने लगी हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
07-06-2013, 07:23 PM | #5 |
VIP Member
|
Re: सर्जरी से चेहरे की watt लगवाने में शिल्पा रही
अपने चुलबुले व्यक्तित्व और खूबसूरत आंखों के बल पर तारा रीड ने कई लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने ब्रेस्ट और पेट की सर्जरी करवाई। इस सर्जरी से उनकी बॉडी पर झुर्रियां पड़ गईं। काफी आलोचना सहने के बाद इन्हें दोबारा सर्जरी करानी पड़ी।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
07-06-2013, 07:24 PM | #6 |
VIP Member
|
Re: सर्जरी से चेहरे की watt लगवाने में शिल्पा रही
रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ तक चेहरे और बॉडी पार्ट्स को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाने ट्रेंड बहुत पॉपुलर है। अगर आप बॉडी के शेप को लेकर परेशान हैं तो प्लास्टिक सर्जरी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। लेकिन यही सर्जरी जब आपके लुक को बिगाड़ दें तो आप क्या करेंगी??? कई बार ये सर्जरी सेलेब्रिटीज के लिए इतनी भारी पड़ जाती है कि वे पहले से भी कहीं ज्यादा भद्दी दिखने लगती हैं। आप खुद ही सोचिए कि जिस चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए भारी-भरकम रकम खर्च कर, साथ ही रिस्क ले सर्जरी का सहारा लेती हैं और वह आपके चेहरे की सुंदरता का सत्यानाश कर दे तो आपके दिल पर क्या गुजरेगी। इसी तरह की कुछ घटनाओं से हमारे बॉलीवुड और हॉलीवुड की कुछ सेलेब्स को दो-चार होना पड़ा है। आज अपना 41 वां जन्मदिन मना रही शिल्पा शेट्टी भी कई बार अपनी नाक की सर्जरी करवा चुकी हैं। इससे उनका भी चेहरा बिगड़ गया था जिसे उन्होंने कई बार सर्जरी करवाकर ठीक कराया: दो बार करा चुकी हैं सर्जरी : मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी दो बार अपनी नाक की सर्जरी करा चुकी हैं। अगर आप शिल्पा की पुरानी फिल्में या तस्वीरें देखेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। बेशक शिल्पा अब पहले से कही ज्याद खूबसूरत दिखाई देती हैं, लेकिन उन्होंने ये खूबसूरती दो बार प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद पाई है। जी हां, पहली बार हुई सर्जरी के दौरान उनकी नाक का शेप बिगड़ गया था। दोबारा सर्जरी के बाद अब कुछ ठीक हो पाया है। अब हम बात करेंगे हॉलीवुड की कुछ सेलेब्स की, जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेकर अपनी शक्ल बिगाड़ ली।

Bookmarks |
|
|