21-06-2013, 02:40 PM | #1 |
VIP Member
|
मुसीबत में भी बाज नहीं आए हैवान: केदारनाथ म
देहरादून: उत्*तराखंड में आई अभूतपूर्व तबाही से जहां पूरा देश परेशान है, वहीं कुछ बदमाश कहर के बीच भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। उत्*तर प्रदेश एक प्रतिष्*ठि*त हिंदी समाचार पत्र में प्रतापगढ़ से प्रकाशि*त समाचार के मुताबि*क केदारनाथ में फंसे श्रद्धालुओं पर बदमाशों ने हमला करना शुरू कर दि*या है। समाचार में बताया गया है कि पीड़ि*त श्रद्धालुओं ने फोन पर बताया कि कुछ बदमाशों ने केदारनाथ धाम परि*सर में फंसे श्रद्धालुओं पर हमला बोल दि*या। वे उनके सामान और पैसे लूट ले गए और महिलाओं की आबरू पर भी हमला बोला। वहां फंसे लोग अपने परिजनों से यह बात बताते समय रो पड़े। समाचार पत्र ने बताया है कि श्रद्धालुओं से फोन पर हुई वार्ता के अनुसार धाम के पीछे और आसपास पहाड़ी व जंगली इलाका है। यहां पर अक्सर कुछ बदमाश आ जाते हैं। आपदा से बचने को पहाड़ी जंगलों में छिपे बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। नुकीले औजारों से लैस उन बदमाशों की संख्या 50 में थी। श्रद्धालुओं ने बताया कि वहां बदमाशों ने कई महिलाओं और लड़कियों के जेवरात लूट लिए। आधा दर्जन महिलाओं को बदमाश जंगल में खींच ले गए और उनकी आबरू पर हमला किया। इनमें से कुछ का तो पता ही नहीं चला। एसबीआई का लॉकर भी ले गए बदमाश..... कुछ बदमाशों ने केदारनाथ भारतीय स्टेट बैंक का लॉकर भी उठा लिया। 15 जून को आई बाढ़ के कारण यहां पर बैंक बह गया था। बृहस्पतिवार को ऊखीमठ पुलिस थाने में पांच बदमाशों को पकड़ कर थाने में ले आई। थानाध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान ने बताया कि इन बदमाशों से साढे़ तीन लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इसके अलावा गौरीकुंड पैदल मार्ग पर फंसे एक तीर्थ यात्री से बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग यात्रियों से पैसा और जेवरात झपट रहे हैं।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
|
|