28-06-2013, 08:16 PM | #1 |
VIP Member
|
केदारनाथ मंदिर समेत चार धाम उत्तराखंड की ê
मुख्यमंत्री ने इस तरह गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव को भी नकार दिया है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में आपदा का जायजा लेने उत्तराखंड पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर के निर्माण की पेशकश की थी। उस वक्त मोदी से सहयोग लेने के मामले में बहुगुणा सरकार ने चुप्पी साधना बेहतर समझा। मुख्यमंत्री बहुगुणा ने बुधवार को स्पष्ट किया कि केदारनाथ मंदिर समेत चार धाम उत्तराखंड की पहचान हैं। लिहाजा मंदिर निर्माण का कार्य सरकार खुद करेगी। पुरातत्व विभाग, मंदिर समिति और धर्माचार्यो का सहयोग लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर निर्माण में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य महानुभावों का भी योगदान लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आपदा से सबक लेकर केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में धार्मिक यात्रा पर नियंत्रण की आवश्यकता है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
Tags |
badrinath, char dham, chardham yatra, flood, gangotri, kedarnath, uttarakhand, yamunotri |
|
|