08-07-2013, 03:16 PM | #21 |
VIP Member
|
Re: विंबलडन प्रतियोगिता
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
08-07-2013, 03:16 PM | #22 |
VIP Member
|
Re: विंबलडन प्रतियोगिता
क्या कोई ब्रिटिश विंबलडन जीत पाएगा? 77 साल से हर साल पूछे जाने वाले इस सवाल को एंडी मरे ने सात जुलाई 2013 को दफन कर दिया। उन्होंने फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को बुरी तरह शिकस्त दी। इसके साथ ही वे फ्रेड पैरी (1936) के बाद विंबलडन जीतने वाले पहले ब्रिटिश बन गए। स्कॉटलैंड के एंडी मरे जब रविवार को सेंटर कोर्ट में उतरे तो उन पर हजारों निगाहें टिकी थीं। उन पर 77 साल की नाकामी का इतिहास बदलने का दबाव था। सामने थे सर्बिया के नोवाक जोकोविच। वही जोकोविच, जो उन्हें अब तक 11 बार हरा चुके थे। जबकि मरे उन्हें सिर्फ सात बार हरा पाए थे। लेकिन इस बार मरे को खिताब से कम मंजूर न था। पिछले साल फाइनल में रोजर फेडरर से हारने वाले मरे इस बार शुरू से ही चैंपियन की तरह खेले और मुकाबला 6-4, 7-5, 6-4 से जीता।
दूसरी वरीयता प्राप्*त मरे ने तीसरे ही गेम में जोकोविच की सर्विस ब्रेक की। फिर तो उन्होंने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा। मुकाबला तीन घंटे नौ मिनट चला लेकिन जोकोविच कभी जीतते नहीं लगे। शीर्ष वरीय जोकोविच बिल्कुल में भी रंग में नहीं थे। इसका अंदाजा इसी बात से पता चलता है कि वे एक भी सेट टाइब्रेकर तक भी नहीं खींच पाए। मरे का यह दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। 15 मई 1987 को ग्लासगो में जन्मे मरे 2005 से प्रोफेशनल खिलाड़ी बने। वह 2007 में टॉप 10 खिलाडिय़ों में शामिल हो गए और 2009 में शीर्ष रैंकिंग 2 हासिल की। 2012 में ओलिंपिक स्वर्ण और पहला ग्रैंडस्लैम (यूएस ओपन) जीता। ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए खर्च किए 32 लाख रुपए : ब्रिटिश प्रशंसकों को ‘अपने चैंपियन’ का बेसब्री से इंतजार था। कई प्रशंसक तो इस पल का गवाह बनने के लिए इतने आतुर थे कि एक-एक टिकट के लिए 32-32 लाख रुपए तक खर्च कर स्टेडियम पहुंचे। एक ब्रिटिश अखबार के मुताबिक मरे के फाइनल में पहुंचने के बाद टिकट के दाम में 450 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। विंबलडन में मुस्कुराई पिंकी विंबलडन के पुरुष एकल फाइनल का आगाज़ भारत की ‘स्माइल परी’ ङ्क्षपकी ने रविवार को सेंटर कोर्ट में टॉस कर किया। फाइनल में चोटी के दो खिलाडिय़ों सॢबया के नोवाक जोकोविच और ब्रिटेन के एंडी मरे के बीच था। ङ्क्षपकी के टॉस करने से दुनिया के करोड़ों दर्शकों के सामने सेंटर कोर्ट पर भारत की भी मौजूदगी दर्ज हो गई।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
08-07-2013, 03:17 PM | #23 |
VIP Member
|
Re: विंबलडन प्रतियोगिता
रविवार को विंबलडन का फाइनल मुकाबले के दौरान ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरून और उनकी मां मैरी कैमरून लंदन स्थित सेंटर कोर्ट पर मौजूद थे।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
08-07-2013, 03:17 PM | #24 |
VIP Member
|
Re: विंबलडन प्रतियोगिता
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
08-07-2013, 03:18 PM | #25 |
VIP Member
|
Re: विंबलडन प्रतियोगिता
विंबलडन के ऑल इंग्*लैंड लॉन टेनिस क्*लब में फ्रेड पैरी की कांसे की मूर्ति है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
08-07-2013, 03:18 PM | #26 |
VIP Member
|
Re: विंबलडन प्रतियोगिता
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
09-07-2013, 05:20 PM | #27 |
VIP Member
|
Re: विंबलडन प्रतियोगिता
प्यार और जीत का खुमार कुछ ऐसा होता है कि उसमें इंसान अपना होश खो बैठता है। वर्ल्ड नंबर 2 टेनिस प्लेयर एंडी मरे ने जब नोवाक जोकोविच को विंबलडन के फाइनल में हराकर 77 साल का सूखा खत्म किया तो उस नशे में वे सिर से पांव तक डूब गए।
अपनी जीत को सेलिब्रेट करने के लिए जब वे अपने साथियों से मिलने के लिए सेंटर कोर्ट की कुर्सियां लांघकर ऊपर पहुंचे, तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड किम सियर्स को किस किया। कोच, ट्रेनर से लेकर वहां बैठे अपने सभी समर्थकों को गले से लगाया, लेकिन इस बीच वे अपनी मां जूडी को भूल गए। मरे के जीतते ही उनकी मां की आंखों से आंसू निकल आए थे। वे अपने जज्बातों को रोक नहीं पा रही थीं। इसलिए वे अपनी सीट से उठकर पीछे की तरफ रोने के लिए चली गईं। जब मरे नीचे उतरने लगे तो उन्हें बीच में रोककर किसी ने याद दिलाया... अरे अपनी मां से तो मिल लो। तब कहीं जाकर मरे पीछे मुड़े और जूडी ने उन्हें गले से लगाया। ऐसा नहीं कि मरे और उनकी मां के बीच संबंधों में कुछ खटास है। यह तो जीत का नशा था। जिस जीत का इंतजार वे बरसों से कर रहे थे, उसे हासिल करने के बाद वे सन्न से रह गए

Bookmarks |
|
|