10-09-2013, 07:04 PM | #1 |
VIP Member
|
सचिन से आगे निकले क्रिस गेल
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर दुनिया के बेस्ट ओपनिंग बैट्समैन हैं। वनडे क्रिेकट में बतौर ओपनर उनसे ज्यादा रन इतिहास में किसी बल्लेबाज ने नहीं बनाए। लेकिन कुछ आंकड़े ऐसे भी हैं जो सचिन की इस बादशाहत को फीका साबित कर देते हैं। मैदान पर खेलने वाले स्टार्स के फैन्स उनकी पॉपुलारिटी निर्धारित करते हैं। लेकिन आंकड़े किसी एक खिलाड़ी को लेकर पक्षपाती नहीं होते। वे तो बस सच बताते हैं। सचिन के वनडे करियर का यह सच उनके फैन्स को हैरान भी कर सकता है। वेस्ट इंडीज के स्टार क्रिस गेल बिना किसी स्टारडम के वनडे में ऐसा कारनामा कर गए कि सचिन तेंडुलकर तक उनसे पिछड़ गए।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
10-09-2013, 07:04 PM | #2 |
VIP Member
|
Re: सचिन से आगे निकले क्रिस गेल
नंबर वन ओपनिंग बैट्समैन बने गेल
जी हां, यह आपको शॉकिंग लग सकता है, लेकिन यही सच्चाई है। पिछले 10 सालों में बतौर ओपनर क्रिस गेल ने ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान सचिन से ज्यादा वनडे मैच खेलकर उनकी बादशाहत छीन ली। गेल ने जहां इस पीरियड में 171 मैचों की 169 पारियों में 5943 रन बनाए, वहीं सचिन 137 मैचों की 136 पारियों में कुल 5894 रन ही बना सके। सेंचुरी लगाने में भी गेल सचिन से आगे हैं। उन्होंने इस दौरान 16 शतक लगाए हैं, वहीं सचिन के खाते में कुल 14 सेंचुरी दर्ज हैं। 2003 से 2013 के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच ओपनर ये रहे- क्रिस गेल - 5943 सचिन तेंडुलकर - 5894 ग्रीम स्मिथ - 5740 वीरेंद्र सहवाग - 5547 उपुल थरंगा - 4890
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
10-09-2013, 07:05 PM | #3 |
VIP Member
|
Re: सचिन से आगे निकले क्रिस गेल
जारी है पोंटिंग की दादागीरी क्रिकेट के खेल में तीसरे क्रम के बल्लेबाज का रोल बड़ा अहम होता है। पहला विकेट गिरने के बाद टीम को संभालने का काम इस बल्लेबाज पर रहता है। टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए जैसे राहुल द्रविड़ तीसरे क्रम पर दीवार बनकर खड़े रहते थे, वैसे ही वनडे में थर्ड नंबर बैट्समैन की लिस्ट में टॉप पर हैं रिकी पोंटिंग। पंटर ने रिटायरमेंट के बावजूद इस पोजिशन पर अपनी दबंगई बनाई हुई है। उन्होंने पिछले 10 सालों में 187 मैचों की 183 पारियों में 7165 रन बनाए, जिसमें 16 सेंचुरी और 47 हाफ सेंचुरी शुमार रहीं। भारत की ओर से नंबर 1 पर हैं विराट कोहली। महज चार साल के करियर में उन्होंने कई दिग्गजों को पीछे कर दिया। तीसरे क्रम पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज ये रहे- रिकी पोंटिंग - 7165 कुमार संगकारा - 6585 जैक कैलिस - 4405 विराट कोहली - 2918 यूनिस खान - 2779
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
10-09-2013, 07:09 PM | #4 |
VIP Member
|
Re: सचिन से आगे निकले क्रिस गेल
मिडल ऑर्डर के स्टार्स धोनी-युवराज
टीम इंडिया को वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में उसके मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों का बड़ा हाथ रहा था। इसी कारण वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया बेहद अच्छी पोजीशन पर है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों में टॉप पर हैं। उन्होंने 203 मैचों की 179 पारियों में 6216 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 41 अर्धशतक शुमार हैं। धोनी ने पिछले दस सालों में बतौर मिडल ऑर्डर बैट्समैन सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ ही सर्वाधिक छक्के भी लगाए हैं। उनके खाते में 130 छक्के दर्ज हैं। मिडल ऑर्डर के टॉप पांच स्टार ये रहे- एमएस धोनी - 6216 युवराज सिंह - 6172 माइकल क्लार्क - 5711 माइकल हसी - 5288 महेला जयवर्धने - 5110
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
10-09-2013, 07:10 PM | #5 |
VIP Member
|
Re: सचिन से आगे निकले क्रिस गेल
टॉप ऑर्डर में संगकारा अव्वल
बैटिंग में एक से सातवें क्रम तक आने वाले बल्लेबाजों को टॉप ऑर्डर कहा जाता है। पिछले दस सालों में कुमार संगकारा बेस्ट टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने इस दौरान खेले 259 मैचों की 243 पारियों में 9628 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक और 70 अर्धशतक शामिल हैं। टॉप ऑर्डर में धूम मचाने वाले टॉप पांच धुरंधर ये रहे- कुमार संगकारा - 9628 महेला जयवर्धने - 7594 रिकी पोंटिंग - 7369 महेंद्र सिंह धोनी - 7307 माइकल क्लार्क - 7275
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
10-09-2013, 07:11 PM | #6 |
VIP Member
|
Re: सचिन से आगे निकले क्रिस गेल
भज्जी बेस्ट इंडियन पुछल्ला
किसी भी टीम की सफलता के लिए जरूरी होता है कि उसके पुछल्ले बल्लेबाज भी टिकने का दम रखें। वनडे क्रिकेट में निचलेक्रम की अहमियत और भी बढ़ जाती है। 8वें से लेकर 11वें क्रम तक के बल्लेबाजों में टॉप पर हैं न्यूजीलैंड के डेनियल वेटोरी। भारत के लिए बेस्ट पुछल्ला बल्लेबाज हैं हरभजन सिंह। टॉप पांच पुछल्ला बल्लेबाज ये रहे- डेनियल वेटोरी - 1087 प्रॉस्पर उत्सेया - 1063 मशरफे मोर्तजा - 1027 डैरेन सैमी - 956 हरभजन सिंह - 836
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
10-09-2013, 07:11 PM | #7 |
VIP Member
|
Re: सचिन से आगे निकले क्रिस गेल
धोनी से बेहतर संगकारा
पिछले दस सालों में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा रन कुमार संगकारा ने बनाए हैं। उनके खाते में जहां 14 सेंचुरी और 69 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं, वहीं महेंद्र सिंह धोनी के नाम कुल 8 शतक और 48 अर्धशतक हैं। टॉप पांच विकेटकीपर बल्लेबाज ये रहे- कुमार संगकारा - 9531 महेंद्र सिंह धोनी - 7358 एडम गिलक्रिस्ट - 4133 ब्रेंडन मैक्कुलम - 3984 कामरान अकमल - 3027

Bookmarks |
|
|