25-11-2013, 06:51 PM | #11 |
VIP Member
|
Re: 6 होनहार खिलाड़ियों संग हुई नाइंसाफी
सेलेक्टर्स द्वारा साउथ अफ्रीका टूर के लिए भी नजरअंदाज किए जाने के बाद वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर का करियर खत्म लग रहा है। वीरू ने घरेलू क्रिकेट में एक भी ऐसा परफॉर्मेंस नहीं दिया, जिससे उन्हें सेलेक्शन के लिए योग्य समझा जाए। घरेलू क्रिकेट में वे बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं। ऐसे में उनकी वापसी किस आधार पर हो सकती है। सहवाग ने वनडे और टेस्ट दोनों में 8000 प्लस रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम 23 शतक और वनडे में 15 सेंचुरी दर्ज हैं। टेस्ट में दो तिहरे शतक और वनडे की सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाने के बावजूद वे टीम से बाहर हैं। सहवाग की नजर कमजोर होने और कप्तान धोनी से विवाद के बाद उनका चयन कम हो गया है। वहीं गंभीर भी अच्छे परफॉर्मेंस के बावजूद टीम से बाहर हैं। तो क्या साउथ अफ्रीका के लिए टीम का एलान इन दोनों धुरंधरों के करियर का अंत है?
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
25-11-2013, 06:52 PM | #12 |
VIP Member
|
Re: 6 होनहार खिलाड़ियों संग हुई नाइंसाफी
चौथा सवाल : मुरली विजय किस आधार पर टीम में?
मुरली विजय को सेलेक्टर्स ने टेस्ट में बतौर फर्स्ट च्वाइस ओपनर चुना है। सवाल यह उठता है कि मुरली विजय ने ऐसा कौन सा चमत्कारी प्रदर्शन किया है जिसके दम पर वे अबतक टेस्ट टीम में हैं? विजय ने अबतक खेले 18 टेस्ट मैचों में कुल 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी साल घरेलू सीरीज में लगातार दो सेंचुरी लगाईं थीं। उसके बाद वे घरेलू क्रिकेट में भी उतरे लेकिन कोई कमाल नहीं कर पाए। हैदराबाद और मोहाली में उनकी 167 और 153 रन की पारियां भले ही बड़ी लगें, लेकिन 2011 में उनके द्वारा किए विदेशी मैदानों पर परफॉर्मेंस को भुलाया नहीं जा सकता। 2010 के साउथ अफ्रीका टूर पर उनका हाई स्कोर 19 रन का रहा था। उसके बाद वेस्ट इंडीज में उनका बेस्ट स्कोर 45 रन का रहा। तेज गेंदबाजी की मुफीद पिचों पर वे फ्लॉप हो जाते हैं। इसके बावजूद सेलेक्टर्स ने उन्हें गौतम गंभीर के ऊपर तवज्जो दी है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
|
|