28-12-2013, 04:31 PM | #1 |
VIP Member
|
अभिनेता फारुख शेख का निधन
गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता रहे फारुख शेख का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 65 वर्षीय इस अभिनेता में दुबई के अस्पताल में शनिवार सुबह करीब 8 बजे अंतिम सांस ली। हाल ही में वे 'ये जवानी है दीवानी' और 'शंघाई' फिल्म में नजर आए थे। इस समय वे आने वाली फिल्म 'क्लब 60' में काम कर रहे थे। फारुख शेख के निधन पर बॉलीवुड ने शोक जताया है। 25 मार्च 1948 को जन्मे फारुख शेख ने 1973 में 'गरम हवा' से अभिनय की शुरुआत की थी। यह फिल्म काफी हिट हुई थी। इसके बाद उन्होंने 1977 में आई 'शतरंज के खिलाड़ी', 1979 में 'नूरी', 1981 में 'चश्मे बद्दूर', 1983 में 'किसी से न कहना' में शानदार अभिनय किया था। फारुख शेख ने अभिनेत्री दीप्ति नवल के साथ काफी फिल्मों में काम किया था। 90 के दशक में उन्होंने फिल्मों में काम करना कम कर दिया था और टीवी की ओर रुख कर लिया। इस दौरान उन्होंने सोनी चैनल पर 'चमत्कार' और स्टार प्लस चैनल पर 'जी मंत्रीजी' जैसे धारावाहिकों में काम किया था। हालांकि वे इससे पहले 1985 से 1986 के दौरान 'श्रीकांत' नामक टीवी धारावाहिक में काम कर चुके थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने 'जीना इसी का नाम है' नामक धारावाहिक को भी होस्ट किया। इसमें उन्होंने विभिन्न क्षेत्र से जुड़ी कई नामी हस्तियों का इंटरव्यू लिया था।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
28-12-2013, 04:50 PM | #2 | |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 117 |
Re: अभिनेता फारुख शेख का निधन
Quote:
बेहद दुखद समाचार हैं, इंडस्ट्री ने एक सशक्त अभिनेता कों खों दिया, परमात्मा उन्हें चिर शांति प्रदान करे.............
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
|
29-12-2013, 07:47 PM | #3 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: अभिनेता फारुख शेख का निधन
फारूख शेख़ को उनकी फिल्मों, उनकी अदाकारी, उन पर फिल्माये गये गीतों और टीवी कार्यक्रमों (जैसे जीना इसी का नाम है) के लिये याद किया जाता रहेगा. और सबसे अधिक down to earth व्यक्तित्व के लिये.
|
30-12-2013, 03:24 PM | #4 |
VIP Member
|
Re: अभिनेता फारुख शेख का निधन
मशहूर फिल्म अभिनेता फारुख शेख का अंतिम संस्कार सोमवार को होगा। उनका शुक्रवार रात को दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके बाद रविवार को उनका शव भारत लाया गया। फारुख शेख का अंतिम संस्*कार मुंबई के अंधेरी स्थित चार बंगला में किया जाएगा। उन्*हें मां फरीदा की कब्र के पास ही दफनाया जाएगा। फारुख की मां का निधन 2011 में हो गया था।
उनके निधन की खबर से बॉलीवुड आहत है। इंडस्ट्री के कई लोगों ने इस शेख की मौत पर दुख व्यक्त किया है और उनके दुनिया के जाने को सिनेमा की एक बड़ी क्षति बताया है। वह न केवल उम्*दा कलाकार थे, बल्कि बेहद अच्*छे इंसान भी थे। जम्*मू कश्*मीर में आतंकवाद की भेंट चढ़ गए एक शख्*स की विधवा श्रुति कांबले को इस बात का गम है कि वह शेख को उनकी महानता के लिए शुक्रिया तक नहीं कह सकीं। पति की मौत के बाद से ही कांबले और उनके दो बेटों को एक शख्*स लगातार मदद दे रहा था। उन्*हें शनिवार को पता चला कि वह शख्*स फारुख शेख थे। फिल्मों के अलावा नाटक, रंगमंच और सिनेमा लेखन में अपनी खास पहचान बनाने वाले फारुख शेख छुट्टी मनाने दुबई गए थे। वहीं उन्*हें दिल का दौरा पड़ा और 65 वर्षीय इस अभिनेता में दुबई के अस्*पताल में शुक्रवार रात अंतिम सांस ली। 25 मार्च 1948 को जन्*मे फारुख शेख ने 1973 में 'गरम हवा' से अभिनय की शुरुआत की थी। यह फिल्*म काफी हिट हुई थी। इसके बाद उन्*होंने 1977 में आई 'शतरंज के खिलाड़ी', 1979 में 'नूरी', 1981 में 'चश्*मे बद्दूर', 1983 में 'किसी से न कहना' में शानदार अभिनय किया था। फारुख शेख ने अभिनेत्री दीप्ति नवल के साथ काफी फिल्*मों में काम किया था।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
30-12-2013, 09:46 PM | #5 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 117 |
Re: अभिनेता फारुख शेख का निधन
मशहूर फिल्म अभिनेता फारुख शेख का अंतिम संस्कार सोमवार रात कर दिया गया। दुबई में शुक्रवार रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। इसके बाद सोमवार को साढ़े चार बजे फारुख शेख का शव मुंबई लाया गया और अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। इसके बाद उन्हें मां फरीदा की कब्र के पास दफनाया गया। फारुख की मां का निधन 2011 में हो गया था। उन्हें बॉलीवुड की कई हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। इनमें तबू, दीप्ती नवल, सारिका जैसे सितारे शामिल रहे। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड आहत है। इंडस्ट्री के कई लोगों ने इस शेख की मौत पर दुख व्यक्त किया और उनके दुनिया के जाने को सिनेमा की एक बड़ी क्षति बताया। वह न केवल उम्दा कलाकार थे, बल्कि बेहद अच्छे इंसान भी थे। जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की भेंट चढ़ गए एक शख्स की विधवा श्रुति कांबले को इस बात का गम है कि वह शेख को उनकी महानता के लिए शुक्रिया तक नहीं कह सकीं। पति की मौत के बाद से ही कांबले और उनके दो बेटों को एक शख्स लगातार मदद दे रहा था। उन्हें शनिवार को पता चला कि वह शख्स फारुख शेख थे। फिल्मों के अलावा नाटक, रंगमंच और सिनेमा लेखन में अपनी खास पहचान बनाने वाले फारुख शेख छुट्टी मनाने दुबई गए थे। वहीं उन्हें दिल का दौरा पड़ा और 65 वर्षीय इस अभिनेता में दुबई के अस्पताल में शुक्रवार रात अंतिम सांस ली थी। 25 मार्च 1948 को जन्मे फारुख शेख ने 1973 में 'गरम हवा' से अभिनय की शुरुआत की थी। यह फिल्म काफी हिट हुई थी। इसके बाद उन्होंने 1977 में आई 'शतरंज के खिलाड़ी', 1979 में 'नूरी', 1981 में 'चश्मे बद्दूर', 1983 में 'किसी से न कहना' में शानदार अभिनय किया था। फारुख शेख ने अभिनेत्री दीप्ति नवल के साथ काफी फिल्मों में काम किया था। फारुख शेख ने 90 के दशक से फिल्मों में काम करना कम कर दिया था और टीवी की ओर रुख कर लिया। इस दौरान उन्होंने सोनी चैनल पर 'चमत्कार' और स्टार प्लस चैनल पर 'जी मंत्रीजी' जैसे धारावाहिकों में काम किया था। हालांकि वे इससे पहले 1985 से 1986 के दौरान 'श्रीकांत' नामक टीवी धारावाहिक में काम कर चुके थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने 'जीना इसी का नाम है' नामक धारावाहिक को भी होस्ट किया। इसमें उन्होंने विभिन्न क्षेत्र से जुड़ी कई नामी हस्तियों का इंटरव्यू लिया था।
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. Last edited by Dr.Shree Vijay; 30-12-2013 at 10:08 PM. |
30-12-2013, 09:47 PM | #6 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 117 |
Re: अभिनेता फारुख शेख का निधन
साथ-साथ : 1982 में आई इस फिल्म में फारुख शेख ने दीप्ति नवल के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म में फारुख शेख ने अविनाश नाम के एक व्यक्ति का किरदार निभाया था, जो पढ़ाई के दौरान कमाई पर यकीन रखता था। इस फिल्म में जगजीत सिंह की गजल, 'तुमको देखा तो ये ख्याल आया...' काफी मशहूर हुई थी।
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. Last edited by Dr.Shree Vijay; 30-12-2013 at 10:07 PM. |
30-12-2013, 09:49 PM | #7 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 117 |
Re: अभिनेता फारुख शेख का निधन
उमराव जान : 1981 में आई इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड से पुरस्कृत किया गया था। इसमें फारुख ने नवाब सुल्तान का किरदार निभाया था, जो रेखा के प्यार में पड़ जाता है, हालांकि बाद में वे अपने परिवार के दबाव में आकर रेखा से रिश्ता तोड़ देते हैं। इस फिल्म के सारे गाने मशहूर हुए थे।
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. Last edited by Dr.Shree Vijay; 30-12-2013 at 10:07 PM. |
30-12-2013, 09:50 PM | #8 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 117 |
Re: अभिनेता फारुख शेख का निधन
चश्मे बद्दूर : 1981 में आई इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। इस फिल्म में फारुख शेख के साथ दीप्ति नवल ने काम किया था। इस फिल्म को गाना 'कहां से आए बदरा...' काफी मशहूर हुआ था।
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. Last edited by Dr.Shree Vijay; 30-12-2013 at 10:06 PM. |
30-12-2013, 10:05 PM | #9 |
Exclusive Member
Join Date: Jul 2013
Location: Pune (Maharashtra)
Posts: 9,467
Rep Power: 117 |
Re: अभिनेता फारुख शेख का निधन
नूरी : 1979 में आई इस फिल्म में फारुख शेख ने पूनम ढिल्लो के साथ काम किया था। इस फिल्म में फारुख ने यूसुफ का किरदार निभाया था। मुख्य रूप से त्रिकोणीय लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म ने 1980 में चार श्रेणियों में फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। इस फिल्म का गाना, 'आजा रे ओ मेरे दिलबर आ जा...' काफी मशहूर हुआ था।
__________________
*** Dr.Shri Vijay Ji *** ऑनलाईन या ऑफलाइन हिंदी में लिखने के लिए क्लिक करे: .........: सूत्र पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दे :......... Disclaimer:All these my post have been collected from the internet and none is my own property. By chance,any of this is copyright, please feel free to contact me for its removal from the thread. |
Bookmarks |
|
|