26-02-2014, 08:06 PM | #11 |
VIP Member
|
Re: Asia Cup 2014
लगे शुरुआती झटके... भारत के 2 विकेट महज 54 रन पर गिर गए थे। शुरुआत में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने कसी हुई बालिंग करते हुए पहले तो भारतीय पारी का दूसरा और तीसरा ओवर मेडेन डाला। इसके बाद रज्जाक ने 12 वें ओवर की दूसरी गेंद पर धवन (28) को एलबीडब्ल्यू आउट कर पहला, फिर अगले ही ओवर में जियाउर ने रोहित (21) को बोल्ड कर भारत को दूसरा झटका दिया था। कोहली- रहाणे की विजय साझेदारी... ऐसे में कप्तान कोहली ने पहले तो रहाणे के साथ मिलकर पारी को संभाला फिर शतकीय पारी की बदौलत भारत का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया। इन दोनों के बीच 213 रन की साझेदारी हुई। भारत जीत के बेहद करीब पहुंच चुका था, इसी बीच विराट (136) रन बनाकर रुबेल हुसैन की गेंद पर बोल्ड हो गए। अजिंक्या रहाणे ने (73) रन की पारी खेली। विराट का बांग्लादेश के खिलाफ ये तीसरा शतक है। बांग्लादेश ने बनाए 7 विकेट पर 280 रन इससे पहले कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। कप्तान मुश्फिकर रहीम (117) और ओपनर एनामुल हक (77) की बेहतरीन पारियों के दम पर बांग्लादेश ने इंडिया के सामने 280 रन की चुनौती रखी। ओपनर शमसूर रहमान (7) और मोमिनुल हक (23) के सस्ते में आउट होने के बाद कप्तान रहीम ने विकेटकीपर ओपनर एनामुल के साथ मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 133 रन जोड़े। रहीम ने 113 गेंदों में 7 चौके व 2 छक्के लगाते हुए 117 रन बनाए। वे मोहम्मद शमी की गेंद पर आखिरी ओवर में आउट हुए। एनामुल हक ने 106 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों व 3 छक्कों से सजी 77 रन की पारी खेली। जिया उर रहमान ने भी 12 गेंदों में 2 चौकों व 1 छक्के की मदद से 18 रन बनाए। इंडिया के लिए मोहम्मद शमी ने 50 रन देकर 4 विकेट चटकाए। मुनाफ पटेल के बाद वे पहले भारतीय बॉलर हैं जिसने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में 4 विकेट लिए हैं। मुनाफ ने 19 फरवरी 2011 को हुए वर्ल्ड कप ग्रुप मुकाबले में 48 रन देकर 4 विकेट लिए थे। बांग्लादेश के खिलाफ बेस्ट बॉलिंग का इंडियन रिकॉर्ड अब भी जवागल श्रीनाथ के नाम है, जिन्होंने 10 जनवरी 1998 को ढाका में हुए मैच में 23 रन देते हुए 5 विकेट लिए थे। शमी के अलावा भुवनेश्वर कुमार, वरुण आरोन और आर अश्विन ने 1-1 विकेट लिया। stat attack: इंडिया के खिलाफ वनडे सेंचुरी लगाने वाले रहीम महज दूसरे बांग्लादेशी हैं। उनसे पहले आलोक कपाली ने 2008 में कराची में हुए वनडे में 108 रन की पारी खेली थी। बांग्लादेश के लिए वनडे में बतौर कप्तान सेंचुरी लगाने वाले वे तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सिर्फ शाकिब अल हसन (3) और मोहम्मद अशरफुल (1) ने यह कारनामा किया है। मुश्फिकर से पहले शाकिब ने 11 अगस्त 2009 को जिम्बाब्वे के विरुद्ध बुलावायो में सेंचुरी लगाई थी।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
26-02-2014, 08:07 PM | #12 |
VIP Member
|
Re: Asia Cup 2014
रिकॉर्ड के बाद एनामुल आउट
एनामुल हक 77 रन की पारी खेलकर वरुण आरोन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। 7 ओवर की बॉलिंग में 56 रन लुटाने वाले वरुण आरोन ने पिटाई का हिसाब चुकता करते हुए एनामुल हक को क्लीन बोल्ड किया। 37वें ओवर की आखिरी गेंद को आरोन ने फुल लेंथ पर डाला था। एनामुल कट शॉट खेलने के प्रयास में चूक गए। गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए स्टंप्स में घुस गई। एनामुल ने आउट होने से पहले कप्तान मुश्फिकर रहीम के साथ तीसरे विकेट के लिए 133 रन जोड़े। उन्होंने अपनी 77 रन की पारी में 5 चौके व 3 छक्के जड़े। रोचक फैक्ट - कप्तान मुश्फिकर और एनामुल हक ने तीसरे विकेट के लिए 133 रन जोड़े। इंडिया के खिलाफ वनडे में यह अबतक की बेस्ट बांग्लादेशी साझेदारी है। दोनों ने तमीम इकबाल और जहरुल इस्लाम के बीच हुई 113 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इकबाल और इस्लाम ने 16 मार्च 2012 को हुए वनडे में यह कीर्तिमान बनाया था। इंडिया के खिलाफ वनडे में टॉप 5 बांग्लादेशी पार्टनरशिप ये रहीं- 133 रन - एनामुल हक और मुश्फिकर रहीम - 26 फरवरी 2014 113 रन - तमीम इकबाल और जहरुल इस्लाम - 16 मार्च 2012 112 रन - आलोक कपाली और महमूदुल्लाह - 28 जून 2008 109 रन - एमिनुल इस्लाम और खालिद महमूद - 10 जून 1998 108 रन - फारुख अहमद और अथर अली खान - 25 दिसंबर 1990
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
26-02-2014, 08:07 PM | #13 |
VIP Member
|
Re: Asia Cup 2014
फातुल्लाह. श्रीलंका ने 12वें एशिया कप का आगाज जीत के साथ किया। पाकिस्तान के खिलाफ हुए रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने 12 रन की सनसनीखेज जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो दो खिलाड़ी रहे। पहले शतक लगाने वाले लाहिरु थिरिमने और दूसरे तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा।
मलिंगा ने अपनी घातक गेंदबाजी से पाकिस्तानी लोअर ऑर्डर को सस्ते में समेट दिया। उन्होंने 52 रन देते हुए 5 विकेट चटकाए। 48.5वें ओवर में बिलावल भट्टी को क्लीन बोल्ड कर ना सिर्फ मलिंगा ने अपनी टीम को 12 रन की जीत दिलाई, बल्कि साथ ही करियर के 250 विकेट भी पूरे किए। यह उनके करियर का महज 163वां वनडे था। इतने कम मैच खेलकर 250 विकेट लेने वाले वे श्रीलंका के पहले और वर्ल्ड के 9वें गेंदबाज हैं। मलिंगा ने 163वें मैच में 250 वनडे विकेट पूरे कर सबसे तेज श्रीलंकाई होने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पूर्व दिग्गज मुथैया मुरलीधरन द्वारा 2001 में बनाए रिकॉर्ड को तोड़ नया कीर्तिमान स्थापित किया। मुरलीधरन ने करियर के 174वें वनडे में 250वां विकेट चटकाया था। उन्होंने भारत के खिलाफ 5 अगस्त 2001 को कोलंबो में हुए मैच में 250 विकेट का आंकड़ा छुआ था। वनडे में सबसे कम पारियों में 250 विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज ये रहे- सकलैन मुश्ताक (पाकिस्तान) - 138 मैच ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया) - 139 मैच वकार यूनिस (पाकिस्तान) - 148 मैच एलन डॉनाल्ड (साउथ अफ्रीका) - 148 शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया) - 161 ग्लेन मैक्ग्राथ (ऑस्ट्रेलिया) - 161 मखाया नतिनी (साउथ अफ्रीका) - 162 अजित आगरकर (इंडिया) - 163 लासिथ मलिंगा (श्रीलंका) - 163 वसीम अकरम (पाकिस्तान) - 173 मैच में पाकिस्तान जीत की राह पर था, लेकिन मलिंगा का दूसरा स्पैल टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
27-02-2014, 03:49 PM | #14 |
VIP Member
|
Re: Asia Cup 2014
Kohli ton leads India's battling effort
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
01-03-2014, 12:07 PM | #15 |
VIP Member
|
Re: Asia Cup 2014
खेल डेस्क. जिसका डर था वही हुआ। कप्तान विराट कोहली के टॉस हारते ही टीम इंडिया मैच भी हार गई। एशिया कप के चौथे मुकाबले में रविंद्र जडेजा जब तक बॉलिंग कर रहे थे, तब तक श्रीलंका को 265 रन बनाने से रोकना आसान लग रहा था, लेकिन उनका कोटा खत्म होते ही मैच हाथों से फिसल गया।
खतरनाक फॉर्म में चल रहे कुमार संगकारा ने करियर का 18वां वनडे शतक लगाते हुए अपनी टीम को 2 विकेट की रोमांचक जीत दिला दी। टीम इंडिया ने शिखर धवन की 94 रन की पारी के दम पर जैसे-तैसे 264 रन बनाए थे। जवाब में कुमार संगकारा ने भारतीय गेंदबाजों की हवा टाइट करते हुए अपनी टीम को आसान जीत दिला दी। चार गेंदें शेष रहते ही श्रीलंका ने 265 का आंकड़ा छू लिया। टीम इंडिया की इस हार के विलेन वैसे तो कई सारे हैं, लेकिन जिसका नाम सबसे पहले आता है वह हैं दिनेश कार्तिक। यदि उन्होंन संगकारा की स्टंपिंग कर दी होती तो निश्चित ही जीत का जश्न भारतीय फैन्स मना रहे होते, लेकिन उनके जरूरत से ज्यादा जोश ने सबकुछ बिगाड़ दिया। संगकारा ने तब तक महज 30 रन बनाए थे, लेकिन कार्तिक की गलती के कारण वे सेंचुरी तक पहुंच गए।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
01-03-2014, 12:09 PM | #16 |
VIP Member
|
Re: Asia Cup 2014
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के स्टार ओपनर का दर्जा पाने वाले रोहित शर्मा अपनी इमेज से बिल्कुल अलग दिखे। वे 28 गेंदों का सामना करने के बाद महज 13 रन ही बना सके। ऐसा लग रहा था जैसे उनके दिमाग से अबतक न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका टूर की यादें गई नहीं हैं। वे उसी तरह संभल-संभलकर खेल रहे थे। ऐसा नहीं कि पिच में कोई खराबी थी या श्रीलंका के गेंदबाज 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उन पर बाउंसर बरसा रहे थे। बांग्लादेश के खिलाफ भी वे कुल 21 रन बनाकर आउट हुए थे। भारतीय गेंदबाजों की स्थिति से वे पूरी तरह वाकिफ थे। दूसरी पारी में होने वाली ओस की परेशानी भी टीम मैनेजमेंट ने उन्हें समझाई होगी, लेकिन इसके बावजूद वे गैरजिम्मेदाराना ढंग से आउट हुए। टीम को हर हाल में 300 प्लस रनों के स्कोर तक पहुंचना था। ऐसे में दोनों ओपनर्स को टिककर खेलने की जरूरत थी, लेकिन रोहित शिखर धवन का साथ नहीं दे पाए।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
01-03-2014, 12:14 PM | #17 |
VIP Member
|
Re: Asia Cup 2014
दिनेश कार्तिक
अकसर यह कहा जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी के आने के बाद से अन्य विकेटकीपरों के लिए टीम का रास्ता कठिन हो गया है। ऐसे में जब मौका मिले तब भी यदि कोई फेल हो जाए तो? दिनेश कार्तिक ऐसा ही एक उदाहरण बन गए हैं। उन्हें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चोटिल होने के कारण टीम में शामिल किया गया है। ना तो वे विकेटकीपिंग में कमाल कर रहे हैं, ना उनका बल्ला बोल रहा है। कुमार संगकारा की स्टंपिंग छोड़ने से पहले वे बैटिंग में भी फेल हुए। आईपीएल में चौकों-छक्कों की बरसात करने में माहिर कार्तिक कुल एक चौका लगाकर अजंथा मेंडिस का शिकार बने। हाल ही में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने 12.5 करोड़ रुपए की ऊंची कीमत पर खरीदा है, लेकिन उनका प्रदर्शन किसी 10 लाख की कीमत वाले खिलाड़ी जैसा रहा, जिसे खरीदने में किसी की रुचि ना हो। कार्तिक ने बल्ले और फील्डिंग दोनों मोर्चों पर अपनी टीम को निराश किया। स्टंपिंग के दौरान वे इतने जोश में थे कि गेंद को स्टंप्स से टकराना ही भूल गए, लेकिन कैमरे ने उनकी गलती को पकड़कर बल्लेबाज संगकारा के साथ इंसाफ किया।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
01-03-2014, 12:15 PM | #18 |
VIP Member
|
Re: Asia Cup 2014
मोहम्मद शमी
पिछले मैच के हीरो रहे मोहम्मद शमी दूसरे मैच में विलेन बन गए। ऐसा नहीं कि उनकी लाइन और लेंथ खराब थी, बस वे रन नहीं रोक पाए। शमी ने तीन बल्लेबाजों को आउट भी किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने 81 रन भी लुटाए। मैच में चार या उससे ज्यादा ओवर करने वाले गेंदबाजों में वे सबसे महंगे रहे। जब टीम को 264 रन के स्कोर डिफेंड करना हो तो प्रमुख गेंदबाज इतने रन नहीं लुटा सकता। शमी वही गलती कर बैठे।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
01-03-2014, 12:15 PM | #19 |
VIP Member
|
Re: Asia Cup 2014
पहले बैटिंग मतलब इंडिया की हार
पिछले तीन सालों से टीम इंडिया एक अलग ट्रेंड को फॉलो कर रही है। कप्तान धोनी हों या विराट कोहली, सभी ने यह मान लिया है कि गेंदबाज उन्हें मैच नहीं जिता सकते। 1 मार्च 2011 से 1 मार्च 2014 के बीच के यदि आंकड़ें देखें तो दूसरी पारी में गेंदबाजी करने के मामले में टीम इंडिया काफी कमजोर हो चुकी है। इस पीरियड में टीम इंडिया ने दूसरी पारी में कुल 33 मैचों में गेंदबाजी की, जिनमें से 17 में टीम को जीत मिली और 14 मैचों में पराजय। 1 मैच टाई रहा और 1 का नतीजा नहीं निकल सका। वहीं, इंडिया ने मार्च 2011 से मार्च 2014 के बीच 52 मैचों में पहली पारी में गेंदबाजी की है, जिसमें से उसे 33 में जीत और 15 में हार मिली है। जब भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करती है तो उसके मैच जीतने के चांस 64 फीसदी होते हैं, वहीं जब टीम पहले बैटिंग करती है तो उसके जीतने की उम्मीद कुल 50 फीसदी रह जाती है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
|
|