14-07-2012, 07:33 PM | #1 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 36 |
करम बनाये रखिये
अपने बीमार पे कुछ करम बनाये रखिये . आप संवरेंगे , तभी ग़ज़ल मेरी निखरेंगी ; अपनी मेंहदी में मेरा खून मिलाये रखिये . मेरी नज़रों को कभी और ना जँचे कोई ; अश्क का पहरा इन आँखों पे बिठाये रखिये . जब भी अँदेशा लगे मेरा दम निकलने का ; गुदगुदा करके मुझमें आस जगाये रखिये . कुछ वजह भी तो ज़रूरी है ज़िन्दगी के लिये ; आपको पाने की उम्मीद बँधाये रखिये . साँच की आँच में जलकर मेरा दम निकले ना ; छाँव गफ़लत की मेरे सिर पे बनाये रखिये . डोर और पेंच तेरे और मैं पतंग तेरी ; आपका मन है , कटा दें या उड़ाये रखिये . रचयिता ~~~ डॉ . राकेश श्रीवास्तव विनय खण्ड - 2 , गोमती नगर , लखनऊ . |
14-07-2012, 10:44 PM | #2 |
Special Member
Join Date: Oct 2010
Posts: 3,570
Rep Power: 42 |
Re: करम बनाये रखिये
vystta ke kaarn aapki kavitaayen padh nhin paaya tha,
aapki rachanaa padhakar man ko sakun mila ,dhnyavaad
__________________
मांगो तो अपने रब से मांगो; जो दे तो रहमत और न दे तो किस्मत; लेकिन दुनिया से हरगिज़ मत माँगना; क्योंकि दे तो एहसान और न दे तो शर्मिंदगी। |
14-07-2012, 11:35 PM | #3 |
Diligent Member
|
Re: करम बनाये रखिये
आप संवरेंगे , तभी ग़ज़ल मेरी निखरेंगी ;
अपनी मेंहदी में मेरा खून मिलाये रखिये . nice gajal nice presentation no word to say more . |
21-07-2012, 08:18 PM | #4 |
Special Member
|
Re: करम बनाये रखिये
आप की कवितायेँ कड़ी धुप में ठंडी छावं की तरह है
जो रूह को राहत देती है
__________________
घर से निकले थे लौट कर आने को मंजिल तो याद रही, घर का पता भूल गए बिगड़ैल |
04-08-2012, 10:40 AM | #5 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 36 |
Re: करम बनाये रखिये
सर्वश्री एन . ढेबर जी , सोमवीर नामदेव जी , मलेथिया जी , जितेन्द्र गर्ग जी एवं abhisays ji ; पढ़ने व हौसला बढ़ाने हेतु आप सभी का आभारी हूँ .
|
04-08-2012, 10:46 AM | #6 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 36 |
Re: करम बनाये रखिये
उन सभी पाठकों का भी आभार व्यक्त करता हूँ , जिन्होंने सूत्र पर अपने चिन्ह नहीं छोड़े हैं .
|
12-09-2012, 10:44 PM | #7 |
Super Moderator
Join Date: Aug 2012
Location: Faridabad, Haryana, India
Posts: 13,293
Rep Power: 242 |
Re: करम बनाये रखिये
गज़लों के प्रति आपकी लगन तारीफ़ के काबिल है. बहुत अच्छा लिख रहे हैं और लेखन में नयापन लाने की कोशिश कर रहे हैं. धन्यवाद एवं बधाई.
|
15-10-2012, 08:45 PM | #8 |
अति विशिष्ट कवि
Join Date: Jun 2011
Location: Vinay khand-2,Gomti Nagar,Lucknow.
Posts: 553
Rep Power: 36 |
Re: करम बनाये रखिये
प्रोत्साहन हेतु आपका अत्यधिक आभार श्री रजनीश मँगा जी .
|
28-04-2014, 03:35 PM | #9 |
Special Member
Join Date: Mar 2014
Location: heart of rajasthan
Posts: 4,118
Rep Power: 44 |
Re: करम बनाये रखिये
बहूत खूबसूरत गजल लिखी आपने
|
Bookmarks |
|
|