23-05-2014, 09:07 PM | #1 |
VIP Member
|
मछली खाने के फायदे
ये हैं फायदे- 1.हृदय रोग में लाभकारी: मछली में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल और धमनियों को मजबूत बनाता है। यह एचडीएल यानी की अच्*छे कोलस्*ट्राल को बढाता है और धमनियों में खून को ब्*लॉक होने से रोकता है। एक शोध के अनुसार जो लोग हफ्ते में दो बार मछली खाते हैं उनकी मौत हृदय रोग से तीन गुना कम होती है। 2.रक्*तचाप: अगर आपको हाई ब्*लड प्रेशर की समस्*या है तो मछली खाएं क्*योंकि मछली का तेल ब्*लड प्रेशर को कम करता है। पर हां, फिश ऑयल खाने की सलाह हम नहीं देगें क्*योंकि इससे ऐसा असर बिल्*कुल नहीं होता। 3.मोटापा दूर: मछली शरीर के अंदर वसा को जमने से रोकती है। साथ ही फिश ऑयल खाने और नियमित व्*यायाम करने से मोटापे की समस्*या जल्*दी दूर होती है। 4.आंखों की रौशनी बढ़ती है: मोतियाबिंद, आंखों में सूखापन जैसी समस्*याओं को मछली खा कर दूर किया जा सकता है। हफ्ते में दो बार मछली खाने से ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा भली प्रकार से मिल जाती है जिससे आंखों की सूजन कम होती है और मासपेशियां मजबूत होती हैं। 5.त्*वचा की देखभाल: मछली खाने से झुर्रियां देर से पडती हैं जिससे उम्र कम लगने लगती है। इसके साथ ही इससे सूरज की धूप से होने वाले नुक्*सान में भी राहत मिलती है। 6.दिमाग के लिए अच्*छा: मछली में पाए जाने वाले ओमेगा 3 से तनाव और चिंता जैसी बीमारियों में लाभ मिलता है। साथ ही इसको खाने से बच्*चों और बड़ों दोनों का दिमाग तेज होता है। मछली का सेवन भूलने की बीमारी को भी ठीक करता है।
__________________
Disclamer :- All the My Post are Free Available On INTERNET Posted By Somebody Else, I'm Not VIOLATING Any COPYRIGHTED LAW. If Anything Is Against LAW, Please Notify So That It Can Be Removed. |
Bookmarks |
|
|